Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
सिर की रूसी को हटाने से लेकर मुंहासो के दाग धब्बे हटाने में नंबर 1 है एस्प्रिन
एस्प्रिन जिसे एसिटाइलसैलिसाइलिक एसिड, भी कहते हैं, एक सैलिसिलेट औषधि है, जो अक्सर हल्के दर्दों से छुटकारा पाने के लिये दर्दनिवारक के रूप में, ज्वर कम करने के लिये, ज्वरशामक के रूप में, और शोथ-निरोधी दवा के रूप में प्रयोग में लाई जाती है। यह भी पाया गया है कि हृदयाघात के तुरंत बाद थोड़ी मात्रा में एस्पिरिन देकर एक और हृदयाघात या हृदय के ऊतक की मृत्यु का जोखम कम किया जा सकता है।
एस्प्रिन का उपयोग एक दवा के रूप में किया जाता रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी त्वचा के लिए भी बहुत काम की चीज है। जी हां, यह छोटी सफेद गोली आपको सौंदर्य से जुड़े बेहतरीन फायदे दे सकती है। एस्प्रिन का प्रयोग सौंदर्य प्रसाधन के रूप में करने से पहले इसे पैकेट से निकालकर बारीक पीस लें।
अगर आपको फेस से जुड़ी कोई दिक्कत है जैसे मुंहासों के दाग धब्बे हैं या फिर सिर में रूसी है तो एस्प्रिन का पैक आपको काफी अच्छा रिजल्ट दे सकता है। एस्प्रिन का यह फेसपैक आपकी असामान्य त्वचा को समान करने और उसे परफेक्ट बनाने में काफी मददगार साबित होगा।

1. रूसी से छुटकारा दिलाए
एस्प्रिन में salicylic acid होता है जो कि एक मॉइस्चराइजिंग एजेंट है। यह सिर पर रूसी को बनने से रोकता है। आप कई तरीको से एस्प्रिन का प्रयोग कर सकते हैं, जिससे रूसी का छुटकारा हो सकता है। आप चाहें तो 3-4 एस्प्रिन ले कर उसे पीस लें और बालों को शैंपू करते वक्त उसमें एस्प्रिन मिला लकें और सिर की अच्छी तरह से मसाज करें। फिर इसे 10 मिनट तक लगा छोड़ दें। आप इसे हफ्ते में 2 बार प्रयोग कर सकते हैं और रूसी से हमेशा के लिये छुटकारा पा सकते हैं।

2. मुंहासे और एक्ने से छुटकारा दिलाए
एक्से से छुटकारा पाने के लिये एस्प्रिन का प्रयोग सदियों से किया आता जा रहा है। इसमें मौजूद salicylic acid चेहरे से डेड स्किन को हटाता है और उसकी टॉप लेयर को निकालता है। इससे बंद पोर्स, लाल पैच और सूजन दूर होती है। इसे यूज़ करने के लिये 3-4 एस्प्रिन लें और पीस लें। फिर उमसें 4-5 चम्मच गरम पानी मिलाएं और पेस्ट बनाएं। फिर इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं और 10 मिनट तक रूके। अब अपने चेहरे को गरम पानी से धो लें और फिर मॉइस्चराइजिंग क्रीम लगा लें। अगर चाहें तो इस पेस्ट में शहद मिलााएं।
3. मस्से हटाए
एक गीली एस्प्रिन की गोली लें और उसे पीस कर मस्से पर लगाएं। फिर इसे किसी टेप से कवर कर लें और रातभर ऐसे ही छोड़ दें। इसे कुछ दिनों तक करें और आप देंखेगे कि आप के मस्से ठीक हो जाएंगे।

4. हिक्की दूर करे
इसमें कोई शक नहीं है कि गर्दन पर पड़ी हिक्की दिखने में काफी भद्दी लगती है। लेकिन हमारे पास एक तरीका है जिससे आप इस लव बाइट को दूर कर सकती हैं। एक एस्प्रिन की गोली ले कर उसमें 2 बूंद आई ड्रॉप डालें। फिर इसे लगाएं और हिक्की के निशान से छुटकारा पाएं। अगर निशान अभी तक दिख रहा हो तो उसे कंसीलर से छुपाएं।
5. सन टैनिंग दूर करे
एस्प्रिन की 5-6 गोली ले कर उसमें 1 चम्मच दही और नींबू मिलाएं। फिर उसमें जैतून के तेल की कुछ बूंद मिलाएं। इस पैक को प्रभावित जगह पर लगाएं और 20 मिनट ऐसे ही रहने दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। आप बेस्ट रिजल्ट के लिये हफ्ते में दो बार लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
