पिंपल्‍स के निशान जड़ से हटाने के लिए इस्‍तेमाल करें ये आयुर्वेदिक फेस मास्‍क

By Lekhaka

प्राचीन समय से महिलाएं हर तरह की त्‍वचा संबंधित समस्‍याओं के लिए आयु‍र्वेदिक नुस्‍खों का प्रयोग करती आई हैं। इन आयुर्वेदिक नुस्‍खों में शक्‍तिशाली एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं जो त्‍वचा की किसी भी तरह की परेशानी को खत्‍म करने की ताकत रखते हैं।

किशोरावस्‍था में चेहरे पर पिंपल्‍स आना आम बात है लेकिन कई लोगों को इसके बाद भी ये समस्‍या परेशान करती है। कई बार तो ये पिंपल्‍स अपने गहरे दाग भी छोड़ जाते हैं जोकि चेहरे की खूबसूरती पर धब्‍बा बन कर दिखाई देते हैं। ऐसे में लोग पिंपल्‍स से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के कॉस्‍मेटिक प्रॉडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करते हैं।

Ayurvedic Face Masks To Get Rid Of Pimple Scars

पिंपल कुछ दिनों तक रहता है लेकिन उसका दाग जिंदगी भर के लिए रह जाता है। ये दाग जिद्दी होते हैं और इन्‍हें हटाना कोई आसान बात नहीं है। हालांकि, आयुर्वेदिक नुस्‍खों की मदद से आप इन दाग-धब्‍बों से छुटकारा पा सकते है।

आयुर्वेदिक नुस्‍खे 100 प्रतिशत प्राकृतिक और त्‍वचा के लिए सुरक्षित होते हैं। तो चलिए आज हम आपको पिंपल्‍स के दाग-धब्‍बे हटाने के लिए कुछ चमत्‍कारिक आयुर्वेदिक नुस्‍खों के बारे में बता रहे हैं।

नोट : इनमें से कोई भी नुस्‍खा चेहरे पर आज़माने से पहले उसका त्‍वचा पर पैच टेस्‍ट जरूर कर लें।

1. चंदन के पाउडर और बादाम के तेल से बना फेस मास्‍क

1. चंदन के पाउडर और बादाम के तेल से बना फेस मास्‍क

एक टीस्‍पून चंदन के पाउडर में 2 टीस्‍पून बादाम के तेल की डालें। इन दोनों को मिक्‍स करने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इस फेस मास्‍क को आपको सप्‍ताह में 3-4 बार लगाना है। इससे पिंपल्‍स के निशान धीरे-धीरे गायब हो जाएंगें।

2. हल्‍दी और दूध का फेस मास्‍क

2. हल्‍दी और दूध का फेस मास्‍क

आधा टीस्‍पून हल्‍दी पाउडर में 1 टेबलस्‍पून कच्‍चा दूध डालें। इस मिश्रण की एक पतली परत पिंपल्‍स के निशानों पर लगाएं। 5-10 मिनट के बाद इसके सूखने पर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। बेहतर परिणाम के लिए सप्‍ताह में दो बार इस आयुर्वेदिक फेस मास्‍क का प्रयोग करें।

3. बेसन और शहद का फेस मास्‍क

3. बेसन और शहद का फेस मास्‍क

एक कटोरी में आधा टीस्‍पून बेसन लें और उसमें 1 टेबलस्‍पून शहद मिलाएं। इन दोनों चीज़ों को मिक्‍स कर पिंपल्‍स के निशान वाली जगह पर लगाएं। 5 से 10 मिनट तक इसे सूखने दें और फिर क्‍लींज़र से चेहरा धो लें। सप्‍ताह में दो से तीन बार ये फेस मास्‍क लगाएं।

4. मैरीगोल्‍ड और गुलाबजल से बना मास्‍क

4. मैरीगोल्‍ड और गुलाबजल से बना मास्‍क

मैरीगोल्‍ड की 2-3 पंखुडियों को पीस लें। इसका पाउडर तैयार होने पर इसमें 2 टेबलस्‍पून गुलाबजल की मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। पिंपल्‍स के निशानों से छुटकारा पाने के लिए सप्‍ताह में दो बार से फेस मास्‍क जरूर लगाएं।

5. नीम की पत्तियों और एलोवेरा जैल से बना फेस मास्‍क

5. नीम की पत्तियों और एलोवेरा जैल से बना फेस मास्‍क

एक ब्‍लेंडर में नीम की पत्तियों को डालें और इसका पाउडर तैयार कर लें। एक कटोरी में आधा टीस्‍पून ये पाउडर लें और उसमें 2 टीस्‍पून एलोवेरा जैल की डालें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। सप्‍ताह में 3-4 बार इस फेस मास्‍क को लगाने से फायदा होगा।

6. मुल्‍तानी मिट्टी और नारियल तेल से बना फेस मास्‍क

6. मुल्‍तानी मिट्टी और नारियल तेल से बना फेस मास्‍क

एक कटोरी में 1 टीस्‍पून मुल्‍तानी मिट्टी लें और उसमें एक टेबलस्‍पून नारियल तेल की डालें। इन चीज़ों को अच्‍छी तरह से मिक्‍स करने के बाद इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। सप्‍ताह में 2-3 बार इस मास्‍क का प्रयोग करें।

7. ऑलिव ऑयल और नीबू के रस से बना फेस मास्‍क

7. ऑलिव ऑयल और नीबू के रस से बना फेस मास्‍क

एक टीस्‍पून ऑलिव ऑयल में 1 टेबलस्‍पून नीबू का रस डालें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। पिंपल्‍स के निशान हटाने के लिए सप्‍ताह में 4-5 बार इस फेस मास्‍क का इस्‍तेमाल जरूर करें।

Desktop Bottom Promotion