Latest Updates
-
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं
सुंदर दिखने के लिए तापसी पन्नू करती है बेसिक रुल्स फॉलो, ये है उनके ब्यूटी सीक्रेट
एक्ट्रेस तापसी पन्नू की मूवी 'मुल्क' रिलीज हो चुकी है। हर कोई उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहा है। तापसी बॉलीवुड की स्टाइलिश और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती की वजह से एक जगह बना ली है। समय के साथ वैसे तापसी के लुक और ब्यूटी में काफी बदलाव आएं हैं, यही वजह कई लड़कियां तापसी जैसी स्किन पाना चाहती है।
आज हम आपको तापसी के ब्यूटी सीक्रेट आपके साथ शेयर करेंगे। आपको जानकर वैसे हैरानी होगी कि तापसी सुंदर दिखने के लिए मेकअप का यूज नहीं करती है और वो बहुत बेसिक रुल्स फॉलो करती हैं।

आइए जानते है उनके ब्यूटीफूल स्किन के राज।
लेती है ब्यूटी स्लीप
तापूस पन्नू चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ना किसी फेस पैक का इस्तेमाल करती है और ना किसी घरेलू नुस्खे का। उनका मानना है कि खूब सारा पानी पीने और भरपूर नींद लेने से ही चेहरे पर निखार आने लगता है।
ऑयली फूड नहीं खाती
तापसी मानती है कि आपकी डाइट का असर चेहरे पर जरुर दिखाई देता है। यही कारण है कि वे तला-भुना खाने की बजाय वह हमेशा दाल,रोटी, चावल और पौष्टिक आहार का सेवन करती है। इसके साथ ही वह ज्यादा मात्रा में लिक्विड लेती हैं।
फ्रूट्स खाती है
चेहरे पर ग्लो लाने के लिए तापसी फ्रेश फ्रूट्स खाना पसंद करती है। उनका मानना है कि ढेर सारे फ्रूट्स खाने से चेहरे पर ग्लो आने लगती है। आप चाहे तो फलों को खाएं या फिर उनको चेहरे पर लगाएं। दोनों ही तरह से इसका सेहत और स्किन पर असर दिखाई देता है।
गुलाबजल से करती है चेहरे को साफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस चेहरे के खुले पोर्स को बंद करने के लिए गुलाबजल का इस्तेमाल करती है। उनका कहना है कि पोर्स को बंद करने के लिए लोग टोनर का इस्तेमाल करते हैं जो कि स्किन पर गलत असर डालती है। अगर बिना साइड इफैक्ट के स्किन पर निखार लाना है तो गुलाबजल का इस्तेमाल करें।
नारियल तेल है उनका मेकअप रिमूवर
कहीं बाहर जाने या फिर फिल्म की शूटिंग पर जाने के लिए तापसी को मेकअप करना पड़ता है। मगर घर पहुंचते ही वह मेकअप रिमूव कर लेती है। मेकअप हटाने के लिए वह रूमूवर का नहीं बल्कि नारियल तेल का इस्तेमाल करती है। इससे उनका चेहरा ऑयली हो जाता है। ऑयल हटाने के लिए वह फेस वॉश का इस्तेमाल करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
