Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
आंखों की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये आसान घरेलू टिप्स
अगर खूबसूरत आंखें हों तो किसी भी व्यक्ति की सुंदरता और बढ़ जाती है इसलिए अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिये आंखों का खास ख्याल रखने की ज़रूरत है। यदि आप थकी थकी और सूजी आंखों से परेशान हैं तो इससे छुटकारा पाया जा सकता है।
हम यहां ऐसे ही कुछ घरेलू टिप्स के बारे में बता रहे हैं जो आपकी आंखों को सुंदर और चमकदार बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इनके इस्तेमाल से आपकी आंखों को किसी साइड इफेक्ट्स का खतरा भी नहीं है।
आपको बस इतना करना है कि बेहतर और जल्द परिणाम के लिये इन टिप्स को अपने दैनिक रूटीन में शामिल करना है।
तो चलिए जानते हैं, आंखों की सुंदरता को बढ़ाने के उपयोगी टिप्स।

- कुछ मिनटों के लिए बर्फ के पानी के कटोरे में टी बैग्स रखें, इसके बाद उन्हें अपनी आंखों पर रखें और तब तर रहने दें, जब तक टी बैग की ठंडक खत्म ना हो जाए। इससे आपकी आंखें रिफ्रेश होंगी।
- सोने से पहले, अपनी आंखों के चारों ओर बादाम के तेल से धीरे-धीरे मालिश करें। सुबह आपको त्वचा नरम मिलेगी और आंखों में राहत महसूस होगी।
- हर समय अपने साथ गुलाब जल का एक स्प्रे रखें और जब कभी भी आंखों में थकान महसूस हो, तो गुलाब जल को अपने चेहरे और आंखों पर स्प्रे करें। ऐसा करने से आपको काफी राहत महसूस होगी।
- कॉटन पैड को भी गुलाब जल में भिगो कर आंखों पर रखने से आंखों को राहत और ताज़गी मिलती है।
- आंवला में विटामिन सी मौजूद होता है, जो आंखों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसे अपने आहार में शामिल करें या इसे पानी में भिगो दें और अपनी आंखों को साफ करने के लिए उस पानी का उपयोग करें।
- अपनी आंखों के चारों ओर उन कलर शेड्स को ही लगाएं, जो आपकी आंखों के रंग से मेल खाता हो। उदाहरण के लिए भूरे रंग की आंखों के लिए, बैंगनी और फिरोज़ी रंग बेहतर होते हैं।
- आंखों के अंदरुनी कोने या निचले भाग में ब्राइट कलर का उपयोग करें। यह आंखों को शाइनी लुक देने में मदद करता है।
- मेकअप इस्तेमाल करने से पहले हमेशा अपने आंखों के चारों ओर कंसीलर का इस्तेमाल करें। डार्क सर्कल के पिंक कलर में कंसीलर का इस्तेमाल करें ताकि आपकी आंखें यंग और खूबसूरत दिखें।
- मस्कारा के ज़रिए अपनी पलकों को थोड़ा कर्ल करें, इससे आंखों की सुंदरता बढ़ती है।
- अपने चेहरे के मुताबिक आइब्रो को अच्छी तरह सेट करवाएं, इससे पूरे चेहरे की खूबसूरती बढ़ती है।
अपनी आंखों की सुंदरता कायम रखने के लिये और इन्हें आराम देने के लिये नीचे दिए गए कुछ आसान टिप्स को प्रतिदिन फॉलो करें।
1. पर्याप्त नींद लें ताकि आपकी आंखें थकी हुई ना दिखें।
2. विटामिन C और A से समृद्ध खाद्य पदार्थ को अपने खाने में शामिल करें, जैसे गाजर,बादाम, पपीता, नींबू, संतरा आदि। ये आपकी आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
3. रोज़ाना खूब पानी पिएं, ये शरीर के साथ आपकी आंखों के लिये भी अच्छा होता है।
4. यदि आप कंप्यूटर स्क्रीन के सामने लंबे समय तक बिताते हैं, तो डॉक्टर की सलाह से कोई आईड्रॉप रखें और आंखों में ड्राइनेस या आंखे लाल होने पर इसका इस्तेमाल करें।
5. कभी भी अपनी आंखों को मत रगड़ें, आपकी आंखें और उनके चारों ओर की त्वचा बहुत कोमल होती है इसलिए सावधानी ज़रूरी है।
6. मेकअप लगे आंखों के साथ कभी ना सोएं, इससे बहुत सारे संक्रमण का खतरा रहता है।
हमने यहां आंखों को स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए कुछ टिप्स और घरेलू उपायों के बारे में बताया है, अगर आपके पास भी आंखों की देखभाल के लिए कोई सुझाव है, जिसे आप रोजाना फॉलो करते हैं, तो कमेंट कर के हमें बताएं।



Click it and Unblock the Notifications
