Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
खीरे के फेस मास्क से पाएं स्मूथ और बेदाग त्वचा
खीरे को यूं नहीं सुपरफूड कहा जाता है, उसके कई स्वास्थ्यलाभ होते हैं। खीरा, बालों और त्वचा, दोनों के लिए लाभप्रद होता है। खीरे में 90 प्रतिशत पानी होता है और 10 प्रतिशत में विटामिन सी, पोषक तत्व और कैफीक एसिड होता है। इसके सेवन से त्वचा में दमक बनी रहती है और खुजली आदि सही हो जाती है।
साथ ही शरीर में कहीं सूजन हो, तो आराम मिलता है। हमारी स्किन मे काफी सारी समस्याएं होती हैं जैसे स्किन टैनिंग, झाइयां, मुंहासे, रूखी त्वचा आदि। इन सभी चीजों को दूर करने के लिये आपको तरह तरह की क्रीम लगाने की जरुरत नहीं है। आपको बस खीरा रखना है अपने पास क्योंकि यह एक चीज़ आपको चेहरे की कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। खीरा तो हर घर में मौजूद होता है।

अब आप सोंच रही होंगी कि खीरे को कैसे प्रयोग करना है। पर चिंता ना करें। इस आर्टिकल के जरिये जानें कि खीरा किस तरह से स्किन के लिये फायदेमंद है और इसका पैक कैसे बनाना है।
1. खीरे से पाइये ग्लोइंग त्वचा
खीरे में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि स्किन को चमकदार बनाने में काफी मदद करता है। इससे स्किन हेल्दी रहने के साथ साथ स्मूथ भी रहती है। आइये जानें खीरे से स्किन कैसे चमकदार बनी रह सकती है। खीरे के छोटे टुकड़े को घिस ले और उसमें शहद मिला लें। फिर इसे चेहरे पर लगा कर 15 मिनट के लिये रखें। ऐसा आपको हफ्ते में दो बार करें।
2. रूखी त्वचा को दूर करें
अगर आपकी स्किन रूखी है तो आपको चेहरे पर खीरे का मास्क लगाना चाहिये। यह एक एंटी एजिंग मास्क भी होता है जो कि काफी फायदेमंद भी होता है।
सामग्री-
2-3 चम्मच खीरे का रस
1 चम्मच खट्टी मलाई
विधि-
सभी सामग्रियों को मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को गर्दन और चेहरे पर लगा कर 15 मिनट रखें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। इस मास्क से स्किन काफी स्मूथ बन जाएगी और हाइड्रेट भी हो जाएगी। इसके साथ ही यह रूखेपन को भी दूर करती है।
3. ऑइली स्किन दूर करे
यह मास्क काफी स्मूथ और साफ करता है। ऑइली स्किन पर काफी एक्ने होते हैं। इससे आपके चेहरे से ऑइल हटेगा।
सामग्री-
3 टीस्पून खीरे का रस
1 टीस्पून छाछ
2 टीस्पून बेसन
1 टीस्पून नींबू का रस
विधि-
इन सभी सामग्रियों को मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 30 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो कर सुखा लें। इससे चेहरे पर जमा अत्यधिक तेल निकल जाएगा और स्किन सूखी सी लगेगी।
4. टैनिंग हटाए
यह पेस्ट स्किन को टोन करता है और सन टैनिंग को हटाता है। यह स्किन से डेड स्किन सेल्स को निकालता है और स्किन को ब्राइट बनाता है।
सामग्री-
1 टीस्पून खीरे का जूस
1 टीस्पून अंडे का सफेद हिस्सा
1 टीस्पून दही
विधि-
इन सभी सामग्रियों को मिक्स कर के अपने चेहरे पर लगाएं। फिर इसे 20 मिनट के लिये चेहरे पर लगा कर छोड़ दें और बाद में गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा। इसे हफ्ते में दो बार करें और फर्क देंखे।
5. चेहरे से झाइयां मिटाएं
इन सभी सामग्रियों को मिक्स कर के चेहरे पर लगा कर 20 मिनट तक रखें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें। इस मास्क से चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो आता है। इस रेमिडी को कम से कम हफ्ते में दो बार करे।
6. झाइयां मिटाए
सामग्री-
2 टीस्पून खीरे का रस
1 टीस्पून नींबू का रस
2 टीस्पून शहद
1 टीस्पून जैतून तेल
विधि-
इन सभी सामग्रियों को मिक्स कर के गाढा पेस्ट बनाएं। फिर इसे साफ चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। 30 मिनट छोड़ने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो कर सुखा लें। अगर आपकी स्किन ऑइली है तो सलाह दी जाती है कि इसे ना लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
