Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
चश्मे से नाक पर बन गए काले निशान को हटाने के नुस्खे

क्या आपके नाक पर पिंगमेंटेशन मार्क बन गए है और ये आपका चेहरे पर भद्दे से नजर आते है। क्या आपके आंखों की नजरें कमजोर है। आप कॉन्टेक्ट लैंसेस से बचने के लिए ही चश्मा पहनती है। लेकिन क्या आप जानती है कि रोजाना चश्मा पहनना आपके चेहरे और नाक पर हाइपर पिंगमेंटेशन बढ़ा सकता है।
इसके अलावा आपके चेहरे पर एक गहरा निशान भी छोड़ सकता है। लेकिन आप चाहे तो चश्में के दबाव से बनें इस निशान को कुछ घरेलू नुस्खों से भी घर बैठे इलाज कर सकती है। ऐसी बहुत सी चीजें है जिससे आप इसका इलाज कर सकती है। आइए जानते है कैसे?

आलू या टमाटर
आलू या टमाटर की एक स्लाइस लेकर इस चेहरे पर बनें निशान पर हल्का रगड़े। और इसे कुछ देर के लिए छोड़ दे। ये उपाय आप रोजाना नियमित रुप से करें। कुछ ही दिनों में ये निशान चला जाएगा।

ऐलोवेरा
ऐलोवेरा से जेल निकालें और इसे निशान पर लगाएं। इसके अलावा आप इसमें से ऐलोवेरा की चंद बूंदे रस निकालकर भी निशान में लगाकर चेहरे पर बने इस दाग और निशान से छुटकारा पा सकते हैं।

संतरे का छिलका
संतरे का छिलका आपके बड़े काम का है। इससे चेहरे के दाग-धब्बे औसंतरों के छिलकों को धूप में सुखा लें और फिर उन्हें पीस लें। अब एक चम्मच संतरे के सूखे छिलके का पाउडर लेकर उसमें आधा चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को नाक में निशान वाली जगह पर लगाएं। तीन-चार दिन के लगातार प्रयोग से नाक से निशान मिट जाते हैं।

खीरा
खीरे से भी चेहरे के दाग-धब्बों को आसानी से मिटाया जा सकता है। इसके लिए बस एक खीरे के छोटे-छोटे गोल स्लाइस काटिए और इसे निशान वाली जगह पर 10 से 15 मिनट तक रगड़िये। थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से मुंह धुल लीजिए।

नींबू का रस
एक चम्मच नींबू के रस में आधा चम्मच पानी मिलाकर थोड़ा डायल्यूट कर लें। अब इसी रस के घोल में रूई डुबाकर चेहरे में निशान वाली जगह पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धुल लें। इसे लगाने से निशान धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं।

बादाम का तेल
बादाम के तेल में कई पौष्टिक तत्व होते हैं जो त्वचा को पोषण देते हैं और उसको मॉश्चराइज रखते हैं। बादाम भी त्वचा के दाग को मिटाकर उसे स्किन के रंग में मिलाता है। इसके लिए बादाम के तेल को रोजाना सोने से पहले नाक पर मलें। बादाम के तेल से चेहरे के धब्बे भी कम होते हैं और चेहरा बेदाग बनता है।

शहद और जौ का आटा
अगर लगातर चश्मा पहनने के कारण नाक पर निशान पड़ गए हैं, तो ऐसे में आप सबसे पहले शहद, दूध और जौ का आटा का मिश्रण तैयार कर लें, फिर इस मिश्रण को नाक पर पड़े निशान पर लगाएं और कुछ देर बाद धो लें। यदि आप कुछ दिनों तक इस मिश्रण को लगातार प्रयोग करती हैं तो जल्दी नाक के निशान साफ हो जाएंगे। इसके अलावा नाक की डेड स्किन भी निकल जाएगी।

उपयोगी टिप्स
चश्में के ज्यादा मोटे लैसेंस के वजह से पिगमेंटेशन मार्क्स नाक पर हो जाते है। इसलिए कोशिश करें कि पतले लैंसेस वाले और लाइटवेट वाले फिटिंग ग्लासेस पहनें।
रोजाना अपने ग्लासेस को एंटीबैक्टिरियल साबुन से धोएं, बैक्टीरिया आपके चेहरे के आसपास रेडनेस और पिंगमेंटेशन को चेहरे पर बढ़ावा देता है।
रोजाना साफ पानी पीएं।
लगातार चश्मा पहनने से बचें। थोड़ी थोड़ी देर के अंतराल में चश्मा हटाएं।
प्रभावित त्वचा को मॉश्चराइज करें।



Click it and Unblock the Notifications
