Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
चेहरे पर गर्मी के वजह से होने वाले फोड़ों का घर बैठे करें इलाज
उमस भरे मौसम में कई तरह की त्वचा संबंधित समस्याएं और हीट बॉयल्स यानि की गर्म फोड़े की समस्या हो जाती है। इसमें बैक्टीरिया द्वारा हेयर फॉलिकल या ऑयल ग्लैंड संक्रमित हो जाते हैं और उस जगह पर छोटा सा दाना निकल आता है। कभी-कभी इसमें दर्द भी होता है।
ये ना सिर्फ चेहरे पर निकलते हैं बल्कि शरीर के अन्य हिस्सों जैसे कि कंधों, पैरों, हाथों और यहां तक कि यौन अंगों पर भी निकल सकते हैं। संवेदनशील अंगों की बात करें तो यहां पर केमिलक क्रीम या लोशन लगाने से स्थिति और खराब हो जाती है।

इससे बचने के लिए प्राकृतिक उपाय सबसे बेहतर होते हैं। आज इस पोस्ट के ज़रिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हीट बॉयल्स के प्राकृतिक नुस्खों के बारे में ...
जीरा
हर भारतीय रसोई में जीरा उपलब्ध होता है। दाने की पस और बैक्टीरिया से जीरा आसानी से छुटकारा दिलवा सकता है।
क्या करें
4 चम्मच जीरा पाउडर लें। इसके लिए जीरे के बीजों को भूनें और उसे पीसकर पाउडर तैयार कर लें। इसमें कुछ बूंदे पानी की डालकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। हर 4-5 घंटे में इसे लगाएं। जब तक कि आपको असर ना दिखे तब तक इसे लगाते रहें।
लहसुन
रसोई में आपको लहसुन भी मिल जाएगा और ये भी हीट बॉयल्स का असरकारी ईलाज है। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल यौगिकों से युक्त होता है और ये त्वचा पर किसी भी तरह की जलन को दूर करने में मदद करता है।
क्या करें
2-3 लहसुन की कलियां लें और उसका स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को हीट बॉयल्स पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें और और पानी से इसे साफ कर लें। दिन में 2-3 बार इसे लगाएं।
कैस्टर ऑयल
कैस्टर ऑयल में एंटी इंफ्लामेट्री यौगिक होता है जिसका नाम रिसिनोलेइक एसिड है जोकि दाने को खत्म करने में मदद करता है। इसके अलावा ये त्वचा को मॉइश्चराइज़ भी करता है और त्वचा में अतिरिक्त तेल बनने से बचाता है।
क्या करें
कॉटन पैड लें और उसे कैस्टर ऑयल में डालें। इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं और कॉटन पैड की मदद से इसे लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। 20 मिनट के बाद इसे पानी से धो लें। 2-3 दिन तक इसे इस्तेमाल करें।
टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल में एंटी माइक्रोबियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जोकि कई तरह के त्वचा रोग जैसे कि रैशेज़, सूजन, त्वचा पर लालपन आदि का ईलाज करता है।
क्या करें
बॉयल्स पर टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें डालें और छोड़ दें। जब तक कि दाना ठीक ना हो जाए तब तक इसे लगाते रहें।
पान की पत्तियां
पान की पत्तियां भी एक्ने और हीट बॉयल्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। ये दाने की पस को भी खत्म करता है।
क्या करें
पान की 2-3 ताजी पत्तियां लें और उसे मध्यम आंच पर आधा कप पानी में उबालें। तब तक उबालें जब तक कि पान की पत्तियां मुलायम ना हो जाएं। मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार इसका प्रयोग करें।
नीम की पत्तियां
नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियर गुण होते हैं जोकि हीट बॉयल्स से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।
क्या करें
कुछ नीम की पत्तियां लें और उन्हें एक कप पानी में 10 मिनट तक उबालें। इसे ठंडा होने दें। बाद में इस पानी को छानकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। इस पानी से अपना चेहरा धोएं। जब तक कि असर ना दिखे तब तक इसका इस्तेमाल करते रहें।



Click it and Unblock the Notifications
