Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
फोरहेड पर हो गए मुंहासें तो इन ईजी तरीकों से कहें, Good Bye
गर्मियों में अक्सर सबसे ज्यादा पसीना फॉरहेड यानी माथे पर आता है। जिसके वजह से वहां पर मुंहासों की समस्या होने लगती हे। खासकर के जिनकी त्वचा ऑयली होती है तो उन्हें ये समस्या घेरे रहती है। वैसे फॉरहेड पर मुंहासे होना सामान्य से बात है लेकिन इसके होने की वजह बहुत सी है।
जैसे कि मृत कोशिकाओं का ज़्यादा होना, सीबम का ज़्यादा बनना, बैक्टीरिया का बनना या फिर अशुद्धियां। अगर आपको भी बार बार सिर्फ माथे पर ही मुंहासों हो रहे तो हमारे पास आपके लिए देसी नुस्खें है जो आपकी इस समस्या को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकते है।
आज हम आपको कुछ ऐसी कारगार घरेलू औषधियों के बारे में बताने जा रहे है जो कि असरकारक होने के कारण प्रसिद्ध हैं।
इन औषधियों में एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल तत्व हैं जो कि माथे पर होने वाले मुहांसों का इलाज करके इनका खात्मा भी करते है। इनमें ऑयल को सोखने की क्षमता होती है जो कि सीबम के ज़्यादा बनने को नियंत्रित करती है और आपकी तवचा को ऑयल फ्री रखती है। इसलिए एक बार इन्हें इस्तेमाल करके ज़रूर देखें। इसके अलावा, हम आपको ये सुझाव भी देंगे कि स्किन पैच टेस्ट ज़रूर कर लें ताकि पता चल जाये कि इसका आपकी त्वचा पर कोई साइडइफेक्ट तो नहीं है।

एपल साइडर सिरका
एल्केलाइन तत्वों के कारण एपल साइडर सिरका भी एक प्रभावी उपचार है। इसे पानी के साथ मिला लें और मुहांसों वाली जगह पर लगाएँ, जल्दी ही इनसे छुटकारा मिलेगा।

टमाटर का गूदा
टमाटर को छीलकर इसका गूदा पूरे माथे पर लगाएं। इसे त्वचा पर 15 मिनट तक रखें ताकि यह पूरी तरह सोख ले। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।

अंडे का सफ़ेद भाग
एग व्हाइट को अपने माथे पर लगाएँ और 15 मिनट के लिए छोड़ दें इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इस पारंपरिक औषधि से आपको माथे के मुहांसों से निजात मिलेगी।

दूध
ठंडा दूध भी मुहांसों के इलाज में कारगर है। एक रुई के फ़ोहे हो दूध में भिगोएं और इसे माथे पर मुहासों वाली जगह लगाएँ, इसे और कहीं ना फैलने दें।

नींबू का रस
माथे पर मुहांसों के इलाज के लिए नींबू का रस लगाना एक पुराना नुस्खा है जो कि महिलाएं बरसों से अपनाती आ रही हैं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल तत्व ना केवल माथे के मुहांसों का इलाज करेंगे बल्कि इन्हें फिर से होने से भी रोकेंगे।

चाय के पेड़ का तेल
यह भी एक पुराना नुस्खा है। थोड़ा सा चाय के पेड़ का तेल लें और इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद धो लें। इस प्राकृतिक औषधि को सप्ताह में दो बार ज़रूर लगाएँ।

आइस क्यूब
यह भी एक अच्छा तरीका है। आइस क्यूब्स को कपड़े में बांध लें और इसे माथे पर रखें। ऐसा कुछ दिन करें, यह प्राकृतिक उपचार ज़रूर काम करेगा।

खीरे का रस
यह भी एक प्रभावी घरेलू औषधि है जो कि आपके माथे से मुहांसों को छू कर सकती है। बेहतर परिणामों के लिए इसे प्रभावित जगह पर 2-3 बार लगाएं।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा में मौजूद एंटीसेप्टिक तत्व मुहांसे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को दूर करते हैं और माथे पर मुहांसों के निकलने को रोकते हैं। इसे पानी में मिलाए और माथे पर प्रभावित जगह पर लगाएं।

ऐलोवेरा
ऐलोवेरा में पाएं जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और एंटीसेप्टिक गुणों के वजह से भी मुंहासें जल्दी चले जाते है। रात को ऐलोवेरा से जेल निकालकर माथे पर लगाकर सो जाएं। सुबह आपको इससे राहत मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
