Latest Updates
-
Puri Rath Yatra Stampede: भगदड़ मचने पर कैसे बचा सकते हैं अपनी जान? अपनाएं ये 10 सुरक्षा टिप्स -
पाइल्स (बवासीर) से हैं परेशान तो दूध में मिलाकर पिएं ये 1 चीज, 7 दिनों में मिलेगी राहत -
बरसात में चावल में बार-बार लग जाते हैं कीड़े? इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगा छुटकारा -
Jagannath Rath Yatra 2026: क्यों निकाली जाती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानें कैसे शुरू हुई यह परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी 10 रोचक बातें, जिनसे आज भी अनजान हैं कई लोग -
Happy Harela 2026 Wishes: हरियाली से महके जीवन...हरेला पर्व पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: हे प्रभु जगन्नाथ...जगन्नाथ रथ यात्रा पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
बैंगन खरीदते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान, मिनटों में पता चल जाएगा अंदर कीड़े हैं या नहीं -
Jagannath Rath Yatra 2026: पुरी नहीं जा सकते? Delhi-NCR के इन जगन्नाथ मंदिरों में करें रथ यात्रा के दर्शन -
SRK Bungalow: अंदर से बिल्कुल जन्नत है शाहरुख खान का मन्नत, कभी 18 करोड़ में खरीदा था, आज 300 करोड़ है कीमत
लौकी खाने के ही नहीं इसे पीने के भी हैं कई फायदे, नहीं पड़ेगी डर्मोलॉजिस्ट की ज़रूरत
आपकी माँ हमेशा से ही आपको ढेर सारे फल और सब्ज़ियां खाने के लिए कहती आई हैं और साथ में वो उनके फायदे भी बताती रहती हैं। और वो बिल्कुल सही कहती हैं।
फल और सब्ज़ियां आपकी सेहत ही नहीं आपकी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। कई फायदे तो ऐसे हैं जिनके बारे में हमको ज़्यादा जानकारी भी नहीं है।

सब्ज़ियों की बात करें तो क्या आप ये जानते हैं कि घीया या लौकी आपकी सेहत के अलावा त्वचा और बालों के लिए कितना लाभदायक है। इस लेख में स्किन और बालों से जुड़े फायदों को पढ़ कर आप भी अपने खाने में लौकी को शामिल करना शुरू कर देंगे।

1. मिलेगी झुर्रियों से मुक्त त्वचा
न्यूट्रिएंट्स का खज़ाना होने की वजह से लौकी आपको देता है रिंकल फ्री स्किन। ये एंटी-एजिंग एजेंट के तौर पर काम करता है और उम्र बढ़ने की निशानियों को कम करता है। आप रोज़ाना लौकी का जूस पी सकते हैं या फिर मनचाहा रिज़ल्ट पाने के लिए आप उसके जूस को अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं।

2. देता है नेचुरल ग्लो
अगर आप ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो लौकी एक असरदार तरीका है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और विटामिन है जो कमाल का रिज़ल्ट देते हैं और आपकी स्किन को पहले से बहुत बेहतर बना सकते हैं। आप अपनी त्वचा पर लौकी का इस्तेमाल फेस मास्क या फिर टोनर के तौर पर कर सकते हैं।

3. पिंपल्स, एक्ने और दाग को करता है ठीक
क्या आप चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने या दाग की वजह से परेशान हैं? अगर हां, तो लौकी को ग्राइंड करके उसका जूस निकालें और कॉटन बॉल की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं। लौकी के अंदर पोर्स में मौजूद गंदगी को अच्छे से साफ़ करने की क्षमता है। ये त्वचा में ज़्यादा ऑयल के उत्पादन को भी संतुलित करता है।

4. साफ़ और चमकदार त्वचा
इस बारे में सभी जानते हैं कि लौकी रक्त को साफ़ करने का काम करता है जो आगे चल कर स्मूद और हेल्दी स्किन देगा। आप साफ़ और ग्लोइंग स्किन के लिए लौकी, शहद और खीरे का फेस मास्क बना कर चेहरे पर लगा सकते हैं।

5. आंखों की सूजन को करता है कम
कई बार ऐसा हुआ है कि आप सुबह सूजी हुई आंखों के साथ उठते हैं। कई ऐसे घरेलू उपचार हैं जिनकी मदद से आप इस समस्या का हल निकाल लेते हैं। उन्हीं उपायों में से एक है लौकी। आंखों के नीचे आए पफीनेस को आप लौकी से कम कर सकते हैं। लौकी में मौजूद पानी इस सूजन को कम करके आंखों को राहत देता है।

6. कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है
रोज़ाना लौकी का जूस पीने से त्वचा में कोलेजन का उत्पादन बढ़ जाता है जिसकी मदद से आप स्वस्थ रहते हैं। इसके अलावा ये त्वचा में कसावट लाता है।

7. त्वचा को करता है डिटॉक्स
रोज़ाना लौकी के जूस के सेवन से त्वचा और शरीर डिटॉक्स होता है। ये शरीर से टॉक्सिन और अशुद्धि बाहर निकालता है जिसकी वजह से एक्ने, पिंम्पल, दाग, डार्क सर्कल और डार्क स्पॉट्स होने का खतरा भी कम हो जाता है।

8. सूरज से होने वाले डैमेज से बचाता है
त्वचा को इतने लाभ पहुंचाने के अलावा लौकी सूरज की किरणों से भी बचाता है। ये स्किन सेल्स को खतरनाक यूवी किरणों से प्रोटेक्ट करता है। आप लौकी की मदद से घर पर ही टोनर या मॉइशचराइज़र तैयार कर सकते हैं और घर से बाहर निकलने से पहले उसे लगा सकते हैं।

9. हेयर ग्रोथ में करता है मदद
सिर्फ त्वचा ही नहीं, लौकी बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। रोज़ाना इसके सेवन से हेल्दी हेयर ग्रोथ होता है। ये हेयर फॉलिकल्स और स्कैल्प में हुई किसी भी तरह के डैमेज को ठीक करने में मदद करता है। ये सफेद बाल होने से भी बचाता है और साथ ही स्प्लिट एंड्स की समस्या को ठीक करता है।

10. स्कैल्प एक्ने के रिस्क को करता है कम
आप इसके जूस को स्कैल्प पर लगाकर स्कैल्प एक्ने की समस्या से बच सकते हैं। इसके लिए बस आप लौकी को ग्राइंड करें, उसमें से जूस निकालें। इस जूस को स्कैल्प पर लगाएं और एक घंटे के बाद धो लें।

11. हेयर फॉल की समस्या के लिए भी ट्राई करें लौकी
बालों के झड़ने की समस्या में भी लौकी आपकी मदद कर सकता है। ये आपके बालों को मज़बूती देता है। आप घर पर ही हेयर मास्क बना सकते हैं। लौकी, मैश किया हुआ केले और नारियल तेल की मदद से ये मास्क बनाएं। अच्छे रिज़ल्ट के लिए इसे बाल और स्कैल्प पर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications