Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
DIY गोरी रंगत के लिए लगाएं कददू के ये मास्क
फेस मास्क बनाने के लिए कई फल और सब्जियों का प्रयोग किया जाता है जिनमें से पंपकिन यानि कददू भी एक है। आमतौर पर लोग पपीता, स्ट्रॉबेरी, आलू, खीरा, गाजर आदि को वरीयता देते हैं लेकिन बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि पंपकिन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये हर तरह की स्किन को सूट करता है। अगर आप भी गोरी रंगत पाने के लिए कोई होममेड फेस मास्क ढूंढ रही थीं तो पंपकिन आपके काम आ सकता है। आज हम आपको कद्दू से बने 5 होममेड फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं।
कददू में कई तरह के मिनरल्स जैसे पोटाशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, कॉपर और विटामिन ए, ई, सी, बी 6 और नियासिन शामिल होते हैं जो त्वचा को फायदा पहुंचाते हैं। इसमें त्वचा को एक्सफोलिएट करने का गुण भी मौजूद होता है जो त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर स्किन को मुलायम और चमकदार बनाता है। साथ ही ये त्वचा पर पड़े दाग-धब्बों को भी ठीक करता है। प्राकृतिक फल और सब्जियां त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं क्योंकि इनमें कोई हानिकारक रसायन नहीं होता है।
तो चलिए जानते हैं पंपकिन के 5 होममेड फेस मास्क के बारे में:

कददू और नींबू का रस
नींबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है जोकि प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट का काम करता है। ये त्वचा पर पड़े दाग-धब्बों को हटाकर रंग को निखारने का काम करता है।
सामग्री
एक चम्मच कददू का पल्प
नींबू के रस की कुछ बूंदें
2-3 विटामिन ई कैप्सूल
कैसे करें प्रयोग
एक कटोरी लें और उसमें एक चम्मच पंपकिन पल्प में नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें।
इसे अच्छी तरह से मिक्स करें।
अब 2-3 विटामिन ई कैप्सूल खोलकर इसमें डालें और पेस्ट तैयार कर लें।
इस मास्क को चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को पानी से धो लें। इस मास्क को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। पानी से चेहरा धो लें। गोरी रंगत पाने के लिए सप्ताह में एक बार ये फेस मास्क ज़रूर लगाएं।
पंपकिन, ओट्स और शहद का मास्क
ओट्स एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और ये प्रदूषण और सूर्य की यूवी किरणों से खराब हुई त्वचा को ठीक करने में मदद करता है। साथ ही ये बढ़िया फेस क्लींजर भी होता है क्योंकि इसमें सैपोनिन नामक यौगिक मौजूद होता है। ये नैचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है और धूल-मिट्टी को भी बाहर निकाल देता है। रोमछिद्रों में कसाव लाता है और पर्यावरण से खराब हुई त्वचा को ठीक करने में मदद करता है।
सामग्री
दो चम्मच पंपकिन पल्प
1 चम्मच बारीक पिसा हुआ ओट्स
शहद की कुछ बूंदें
कैसे प्रयोग करें
एक कटोरी लें और उसमें दो चम्मच पंपकिन पल्प, एक चम्मच ओट्स और कुछ बूंदें शहद की डालें।
इसका स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें ओट्स मिलाएं।
इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसे 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में एक बार इस मास्क को जरूर लगाएं।
पंपकिन और बेसन का मास्क
त्वचा को चमकाने का बहुत कारगर नुस्खा है बेसन। बेसन के नैचुरल एक्सफोलिएटिंग यौगिक त्वचा की मृत कोशिकाओं को एक्सफोलिएट करते हैं और नई कोशिकाओं को पैदा करने में मदद करते हैं। स्किन टैन को भी बेसन से साफ किया जा सकता है। गोरी रंगत पाने के लिए भी ये बेहद असरदार नुस्खा है।
सामग्री
एक चम्मच पंपकिन पल्प
दो चम्मच बेसन
कैसे प्रयोग करें
एक कटोरी लें और उसमें एक चम्मच पंपकिन पल्प में दो चम्मच बेसन डालें।
स्किन पर इस मास्क को लगाएं।
इसे 15-20 के लिए लगा रहने दें। आंखों को खीरे से ढक सकती हैं। अब पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में एक बार इस मास्क का प्रयोग कर सकते हैं।
पंपकिन, शहद और दूध का मास्क
कच्चा दूध त्वचा की रंगत को निखारने का काम करता है। कच्चे दूध में प्रोटीन, एंजाइम्स, मिनरल्स और लैक्टिक एसिड होता है जोकि रंगत निखारने में मदद करता है। कच्चे दूध में त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज़ करने वाला यौगिक भी मौजूद रहता है।
सामग्री
दो चम्मच पंपकिन पल्प
आधा चम्मच शहद
आधा चम्मच दूध
कैसे प्रयोग करें
एक कटोरी लें और उसमें इन सब चीज़ों को मिक्स कर पेस्ट तैयार कर लें।
अब चेहरे पर इस मास्क को लगाएं और 15-20 मिनट तक छोड़ दें। गुनगुने पानी से चेहारा धो लें। आप सोने से पहले भी इस मास्क का प्रयोग कर सकते हैं। सप्ताह में 2-3 बार इस नुस्खे का प्रयोग करें।
पंपकिन, शहद, दूध और दालचीनी पाउडर का मास्क
दालचीनी त्वचा को कई फायदे पहुंचाती है। ये त्वचा की मृत कोशिकाओं को निकालकर रक्त प्रवाह को बेहतर करती है और त्वचा में ऑक्सीजन का स्राव करती है। दालचीनी में त्वचा का रंग साफ करने के गुण भी होते हैं।
सामग्री
दो चम्मच पंपकिन प्यूरी
एक चम्मच शहद
एक चम्मच दूध
एक चम्मच दालचीनी पाउडर
कैसे प्रयोग करें
एक कटोरी लें और उसमें दो चम्मच पंपकिन प्यूरी, एक चम्मच शहद, एक चम्मच दूध आौर एक चम्मच दालचीनी पाउडर डालें।
इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब चेहरे और गर्दन पर इस पेस्ट को लगाएं। 20 मिनट तक इस लगा रहने दें। गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में 2-3 बार इस मास्क का प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
