Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स -
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
शादी के बाद, मुंहासें होने के पीछे सेक्स भी है एक वजह ?
पिम्पल कहें या मुंहासे, चेहरे पर होने होने वाले फोड़े फुंसियां चेहरे की खूबसूरती को तार तार कर देती है। एक्ने चेहरे पर होने वाले समस्याओं में से एक है। किसी को ये समस्या जेनेटिक होती है तो कुछ को हार्मोनल बदलावों के वजह से मुंहासों का सामना करना पड़ता है। चेहरे पर मुंहासे आने के कई कारण हो सकते है। इन्हीं में से एक कारण है शादी। जी हां, अब आप सोच रहें होंगे कि मुंहासों और शादी का क्या एक दूसरे से कनेक्शन है? शादी के बाद कुछ लोगों में यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है।
जी हां, शादी के बाद कुछ लोगों में हार्मोनल चेंजेज और साफ सफाई न होने के वजह से भी अक्सर मुंहासों की समस्या से दो चार होना पड़ता है। शादी के बाद सेक्स करने से कुछ लोगों में हार्मोनल बदलाव भी आते है।

इसलिए आइए जानते है कि शादी के बाद किन वजहों से चेहरे पर मुंहासे हो सकते है?
सेक्स के बाद मुंहासे (Pimple) होने के कारण
शारीरिक संबंध
शादी के बाद चेहरे पर मुंहासे होने की एक मुख्य वजह सेक्स भी हो सकता है। शारीरिक संबंध बनाते समय बॉडी में जिन सीबम और बैक्टीरिया का उत्पादन होता है उसे प्रोपिओनिबैक्टीरियम यानि P. acne (Propionibacterium acnes) कहा जाता है। इस तरह के मुंहासे चेहरे और गर्दन पर देखने को मिलते हैं लेकिन डॉक्टरी परामर्श से इसका इलाज करवाया जा सकता है।
हॉर्मोनल बदलाव की वजह से
एक्ने की एक खास वजह हॉर्मोन में बदलाव भी हो सकता है। शादी के बाद यौन संबंध बनाने से भी कई तरह के हार्मोनल बदलाव आते है। टीनएज,पीरियड्स और शादी के बाद हॉर्मोंस में आने वाले बदलाव से मुंहासे हो जाते हैं क्योंकि इससे अंदरूनी शरीर में बहुत बदलाव आ जाता है। अगर आपको लम्बे समय से मुंहासों की समस्या है तो आपको डॉक्टर को ये समस्या दिखानी चाहिए।
एक तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट यूज करने से बचे
पति-पत्नी कई बार एक ही प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। जिससे स्किन एलर्जी होने का डर रहता है। कपल की स्किन टाइप अलग अलग हो सकती है। इसके अलावा एक दूसरे यूज किए बॉडी प्रॉडक्ट यूज करने की वजह से एक्ने होने के चांस बढ जाते हैं। इसलिए अपने स्किन टाइप के हिसाब से ही ब्यूटी प्रॉडक्ट यूज करें।
बेड शीट गंदे होने के वजह से
बेड शीट्स का गंदा होना भी एक्ने का कारण बनता है क्योंकि बॉडी के बैक्टीरिया बेड शीट्स पर गिर जाते हैं और रात के समय इस पर सोने से चेहरा भी इन बैक्टीरिया की चपेट में आता है। जिसका असर पोर्स पर पड़ता है और मुंहासे होने लगते हैं।
पसीना
पसीना भी एक्ने की वजह हो सकता है। पार्टनर के साथ बैड शेयर करते समय साफ शारीरिक साफ-सफाई का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। कुछ लोगों को पसीना बहुत ज्यादा और जल्दी आता है, जिससे दूसरों के स्किन एलर्जी होने का भी डर रहता है। इस वजह से बार-बार कील,मुंहासों की परेशानी हो सकती है, जिससे दूर करने के लिए साफ-सफाई का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है।
दाढ़ी की वजह से
दाढ़ी हालांकि मर्दों में सेक्स अपील को बढ़ावा देती है लेकिन ये सेक्स अपील भी कभी कभी चेहरों पर मुंहासों का कारण बन जाती है। दाढ़ी में जमे धूल मिट्टी के कणों के वजह से अक्सर चेहरे पर मुंहासे हो सकते है। जब आपका पार्टनर आपके पास किस करने के लिए आता है तो ये बैक्टीरिया उसे भी पास हो सकता है।
कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें
शादी के बाद हमेशा दो से तीन दिन में बेडशीट चेंज करें। सेक्स करने से पहले और बाद में हाईजीन का विशेष तौर पर ध्यान रखें। चेहरे की सफाई के लिए डॉक्टर से पूछकर किसी मेडिकेटेड फेसवॉश यूज करें। फेस को स्क्रब और लूफा से न रगड़ें। खाने में मसालेदार भोजन न सेवन कम करके दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीएं।



Click it and Unblock the Notifications
