Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
2 दिनों में मुंहासों की छुट्टी, आजमाएं ये 7 उपाय

चेहरे पर मुंहासे होना किसी को भी पसंद नहीं होता है। ये एक टाइम आते हैं और लंबे समय तक के लिये दाग छोड़ जाते हैं। अब यह हर वक्त मुमकिन नहीं है कि आप इस समस्या के लिये बार बार डॉक्टर के पास जाएं।
जो लोग मुंहासों की समस्या का सामना कर रहे हैं उन्होंने कई प्रकार के उत्पादों का प्रयोग करके देखा होगा जो कि क्रीम और लोशन सब बेकार होती हैं। अच्छा है कि आप अपने किचन में मौजूद चीजों का ही प्रयोग करें।

लेकिन इससे पहले जरुरी है कि आप जान लें कि आपको मुंहासे किस वजह से होते हैं। कई बार ये हार्मोन की वजह से होते हैं इसलिये इस समस्या को ठीक करने के लिये डॉक्टर के पास जाएं। खैर ये बात तो हुई हार्मोनल एक्ने की पर अगर आपको यूं ही चेहरे पर एक दो पिंपल्स आ जाते हैं तो उसे ठीक करने के लिये हमेशा घरेलू उपचार ही आजमाएं।

1. बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट तैयार करें। फिर इसे पूरे चेहरे पर लगा कर सुखा लें। यह आपके चेहरे का पीएच बैलेंस करता है। आप इसे रात को सोने से पहले लगाएं। बाद में इसे धो लें। आप पाएंगी कि आपके पिंपल्स छोटे हो चुके होंगे। और धीरे धीरे नियमित उपचार से मुंहासे गायब हो जाएंगे।

2. अदरक
अदरक में anti-inflammatory और antimicrobial गुण होते हैं। आपको मुंहासों पर केवल 10 मिनट के लिये अदरक का जूस लगाना हेागा। इससे चेहरे का तेल कंट्रोल होता है और डार्क स्पॉट दूर होते हैं। यह उनके लिये भी अच्छा है जिनके चेहरे से मुंहासों के दाग नहीं जाते ।

3. दालचीनी और शहद
दालचीनी और शहद को एक साथ मिला कर अपने मुहांसो पर हल्के हाथों से मलें। इसको एक साथ मिला कर पेस्ट भी तैयार कर सकती हैं और चेहरे पर लगा सकती हैं।

4. टी ट्री ऑइल
इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो दाग धब्बों को दूर करते हैं और त्वचा को आराम पहुंचाते हैं। यह मुंहासों के लिए एक उत्तम प्राकृतिक उपचार है और यह क्लीन्ज़र्स और टोनर्स में पाया जाता है। यदि आप मुंहासों की समस्या से परेशान हैं तो नियमित तौर पर टी ट्री फेस वॉश का उपयोग करना अच्छा होता है। केवल मुंहासों पर ही टी ट्री ऑइल का उपयोग करें परन्तु ध्यान रखें कि इसका उपयोग करने से पहले इसे थोडा डाईल्यूट कर लें (इसमें थोडा पानी मिला लें) क्योंकि किसी किसी त्वचा पर यह बहुत तीव्र प्रभाव दिखा सकता है।

5. नींबू का रस
पिंपल भगाने में सबसे कारगर उपाय है। इसके रस से अपने चेहरे की 10-15 मिनट तक मालिश करने से राहत मिलेगी। हां, अगर इसके प्रयोग से आपकी स्किन में जलन महसूस हो रही हो तो इसको डाइरेक्त ना इस्तमाल करें। तब इसको पानी या चंदन पाऊडर में मिला कर लगाएं।

6. अंडा
अंडे के सफेद हिस्से में antimicrobial गुण होते हैं। साथ ही इसमें विटामिन ए और ई भी पाया जाता है जो कि स्किन केयर के लिये अच्छा होता है। यह स्किन को पील करता है और स्किन को नया जैसा बनाने में मदद करता है। आप चेहरे पर स्किन वाइट को चला सकती हैं और जब यह सूख जाए तब इसे रगड़ कर छुड़ा लें। इससे एक्ने नहीं होंगे।

7. मुल्तानी मिट्टी
ऑयली और मुंहासों वाली त्वचा के लिए क्ले मास्क बहुत उपयोगी होता है। इसमें आराम पहुंचाने का गुण और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण होता है जो दाग धब्बों को दूर करता है और त्वचा को राहत पहुंचाता हैं। सप्ताह में एक बार या दो सप्ताह में एक बार क्ले मास्क का उपयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
