Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
स्किन से लेकर बालों तक, कमाल कर सकता है पुदीना

हम सब जानते हैं कि पुदीने के पत्तों का इस्तेमाल फ्लेवर लाने के लिए किया जाता है। पर क्या आपको पता है कि इसका उपयोग सुंदरता को निखारने के लिए भी किया जा सकता है? हममें से कई लोग पुदीने के पत्ते के सौंदर्य लाभ को नहीं जानते, वह चाहे त्वचा हो या बाल।
भारत के लगभग सभी घरों में पुदीने का पत्ता मिल जाएगा। कई सालों पहले से भारतीय महिलाओं द्वारा पुदीने के पत्ते का इस्तेमाल किया जाता रहा है। पुदीने के पत्ते में एनाल्जेसिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा और बालों के लिए काफी अच्छे होते हैं।
यह कई बार मॉइस्चराइज़र, क्लीन्ज़र, कंडीशनर, लिप बाम और शैम्पू में पाया जाता है। इन उत्पादों से आपकी त्वचा में ठंडक पहुंचती है, पर जब त्वचा की देखभाल की बात आती है तो पुदीने के कई और भी फायदे हैं।
आइये देखते हैं कि त्वचा और बालों के लिए पुदीना कितना असरदार साबित हो सकता है।

ब्लैकहैड को करता है दूर
पुदीने के पत्ते से ब्लैकहैड गहराई से निकल जाते हैं। पुदीने के कुछ पत्ते लें और पानी में उबाल लें। उबले हुए पुदीने में थोड़ा पानी और एक चुटकी हल्दी पाउडर मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और ऊँगली से स्क्रब करें। अब इसे पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें।

हटाए मुहांसे और डार्क स्पॉट
पुदीने के पत्ते में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जिससे मुहांसे बनाने वाले सेल का खात्मा होता है। यह चेहरे के डार्क स्पॉट और झाइयों को भी मिटाता है। पुदीने के कुछ पत्ते लें और इसे मसल लें। अब इसे पूरे चेहरे पर लगा लें। कुछ देर बाद पानी से धो लें। अगर आप ऐसा कुछ दिनों के अंतराल में करते हैं तो मुहांसों और काले घेरों से छुटकारा पा सकते हैं।

रंगत करे साफ़
पुदीने के पत्ते में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो चेहरे की मृत त्वचा को हटाता है। यह बैक्टीरिया मारने में मदद करता है जिससे त्वचा स्वस्थ और मुलायम होती है साथ साथ गोरी भी दिखती है। थोड़े पुदीने के पत्ते लें और पीस लें। इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर और थोड़ा गुलाबजल मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगा लें और 15 मिनट तक लगा रहने दें। चेहरे को धो लें और सुखा लें।

दिलाए झुर्रियों से छुटकारा
पुदीने के पत्ते में ऐसे गुण होते हैं जिनसे त्वचा की झुर्रियां ख़त्म होती हैं। इससे चेहरे के फ्री रेडिकल्स हट जाते हैं और आप ज़्यादा उम्रदराज़ नहीं दिखते। कुछ पुदीने के पत्तों को उबाल लें और इसकी सुगंध निकलने दें। इस पानी को चेहरे पर इस्तेमाल करें, जिसमें पुदीने की सुगंध है। अगर आप ऐसा कुछ दिनों में दोहराते हैं तो आपकी त्वचा चमकदार होगी और आप गोरी दिखेंगी।

खुजलाहट से छुटकारा
पुदीने में वह गुण होते हैं जिससे त्वचा में सूजन नहीं आती और खुजलाहट नहीं होती। इससे त्वचा में जलन या दूसरी एलर्जी से भी छुटकारा मिलता है। पुदीने के पत्ते को पीस कर इस्तेमाल करने से फायदा होता है।

बालों को झड़ने से रोके
पुदीने के पत्ते में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जिससे बाल बड़े होते हैं। यह बालों को झड़ने से रोकने का सबसे सही और प्राकृतिक तरीका है। कुछ पुदीने के पत्ते लें और उबाल लें। इसे ठंडा होने दें। अब इस उबले पानी को बालों और सर पर लगाएं और मसाज करें। 10 मिनट बाद इसे नार्मल पानी से धो लें। इस बात का ध्यान रखें कि आपको पुदीने के पत्तों को 20 मिनट तक उबालना है।

स्कैल्प इंफेक्शन से दिलाये राहत
पुदीने के पत्ते से सर की खाल के इंफेक्शन से निजात पाया जा सकता है। पुदीने के पत्ते को पानी में उबाल कर उस पानी से सर की खाल पर मसाज करें। इसे 25 मिनट तक सर पर लगा रहने दें और उसके बाद ठन्डे पानी से धो लें। पुदीने के पत्ते कंडीशनर का काम करते हैं। इसे हफ्ते में दो बार करें और असर देखें।

मुंह की सफाई में इस्तेमाल
ओरल हाइजीन के लिए पुदीने के पत्ते का इस्तेमाल कई सालों से होता आ रहा है। पुदीने के पत्ते का इस्तेमाल माउथवाश की तरह भी किया जाता है। कुछ पुदीने के पत्तों को उबाल लें और इसमें थोड़ा नमक मिला दें। जब पानी थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसे माउथवाश की तरह इस्तेमाल करें। ऐसा दिन में दो बार करें।



Click it and Unblock the Notifications
