Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
तीखी और पतली नाक पाने के लिए करें ये Nose Exercises
किसी महिला को खूबसूरती को बढ़ाने में उसके नैन नक्श सबसे बड़ी भूमिका निभाता है। बड़ी आंखे, गुलाबी होठ और तीखी नाक ये फीचर्स हर महिला को खूबसूरत बनाते है। अगर किसी महिला के नाक तीखी और पतली है तो वो उनके चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।
कई महिलाएं ऐसी भी होती है जो पतली और तीखी नाक के लिए सर्जरी करवाने से भी नहीं कतराती है। क्योंकि चौड़ी नाक कहीं न कहीं महिलाओं की खूबसूरती पर बाधा पहुंचाती है। लेकिन कुछ व्यायाम ऐसे हैं जिसकी मदद से नाक को शेप में लाया जा सकता है। आज हम आपको सुंदर और शॉर्प नाक पाने के लिए कुछ एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं।

मसाज दे
नाक को शॉर्प बनाने के लिए मसाज भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके लिए नाक को ऊपर से लेकर नीचे और दाएं से लेकर बाएं किसी अच्छी क्रीम या तेल से मसाज करें। रोजाना 5 मिनट की मसाज करके इसका असर देखा जा सकता है।

लेफ्ट-राइट मूवमेंट
इस व्यायाम को करने से नाक की मसल्स रिलैक्स होती है, जिससे नाक शेप में आती है। इसके लिए सांसों को अंदर खींचकर नाक को लेफ्ट-राइट मूव करें। नाक के होल को जल्दी-जल्दी खोलें और बंद करें। कुछ देर के व्यायाम से नाक को बेहतर शेप दिया जा सकता है। एक्सरसाइज करने के दौरान चेहरे के मूवमेंट्स का भी ध्यान रखें।

दबाव डालें
उम्र के शरीर की हड्डियों और मांसपेशियों में भी कई बदलाव आते है। यही कारण है कि जन्म के बाद से ही छोटे बच्चों की मालिश पर खास ध्यान दिया जाता है ताकि की मालिश से उनकी नाक को शेप दिया जा सकें। नाक को शेप में लाने के लिए लिए उंगली को नाक के नीचे लगाएं और धीरे-धीरे उसे ऊपर-नीचे करें। इस एक्सरसाइज को करने से नाक की हड्डी शेप में बनी रहती है। अगर शेप में नहीं है तो आ जाती है। नाक को ऊपर-नीचे करते वक्त हल्का-सा प्रेशर भी लगाएं। दिन में जितनी बार इस एक्सरसाइज को करेंगे, उतना फायदा होगा।

मुस्कुराइए
आप नहीं मानेंगे कि मुस्कुराना चेहरे के लिए सबसे अच्छी फेशियल एक्सरसाइज होती है। ये एक्सरसाइज आपके नाक के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। अगली बार जब भी हंसे खिलाखिला के हंसे।

साइड बाय साइड प्रेसिंग
अगर आप अपनी नाक को शेप में लाना चाहते हैं तो नाक पर दोनों तरफ से नाक को प्रेस कीजिए। इस एक्सरसाइज को करके नाक को पतला किया जा सकता है। दोनों हाथों की उंगलियों से नाक को दोनों साइड से दबाते हुए उसे आगे की ओर ले जाएं। जितनी ज्यादा आप इस एक्सरसाइज को करेंगे, उतनी ज्यादा आपको रिजल्ट देखने को मिलेगा।

कठपुतली योग
अगर आप नाक और होठ के बीच की रेखाओं से निजात पाना चाहते है तो यह योग निश्चय ही आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। इसे करने के लिए हंसे और उसी दौरान होंठ और नाक के बीच के हिस्से को दबाए। उभरे हुए हिस्सों को कम से कम 20 बार दबाए इसे करने गाल का उभरा हुआ हिस्सा कम दिखेगा और आपकी नाक पहले से ज्यादा तीखी और उभरी हुई दिखेगी।

अनुलोम विलोम योग
यह योग हालांकि पेट और सांस से संबंधी है लेकिन इससे नाक पर दबाव बनता है जिसके कारण नाक शेप में आती है। एक हाथ की उंगली से एक तरफ की नाक को दबाकर सांस को अंदर लीजिए और दूसरी नाक की नथुनी से सांस बाहर छोडि़ए अब फिर से इसे उल्टी दिशा से कीजीए। ऐसा करने से नाक शेप में आयेगी। इससे दूसरी बीमारियां भी नहीं होंगी और शरीर स्वस्थ रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
