Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
दुनियाभर में मशहूर रोमन महिलाओं की खूबसूरती का जाने सीक्रेट
रोम में प्राचीन समय से महिलाएं अपनी चमकदार और जवां त्वचा की देखभाल के लिए कुछ खास चीज़ों का इस्तेमाल करती आयी हैं। भेड़ का खून, ग्लैडिएटर्स के पसीने से बना कोह्ल उनकी खूबसूरती का राज़ है।
विभिन्न क्रीम और लोशन के लिए यहां पर कई प्राकृतिक चीज़ों का इस्तेमाल किया जाता है। रोम की महिलाएं अपनी खूबसूरत त्वचा के लिए सदियों से प्रसिद्ध हैं और इनकी खूबसूरत त्वचा का राज़ हर कोई जानना चाहता है।
इनके कुछ ब्यूटी सीक्रेट तो काफी अनाकर्षक लगते हैं जबकि कुछ आप खुद ट्राई कर सकती हैं। आज हम आपको इस पोस्ट के ज़रिए रोमन ब्यूटी के राज़ बताने जा रहे हैं।
सबसे खास बात है कि इनके पास हमारी तरह कोई स्किनकेयर प्रॉडक्ट या मेकअप आइटम नहीं है। तो चलिए जानते हैं रोमन महिलाओं की खूबसूरती का राज़।

मोनोब्रो है फैशनेबल
रोमन महिलाएं अपनी मोटी और खूबसूरत आइब्रोज़ के लिए लोकप्रिय हैं। पुराने समय में रोम में मोनोब्रोज़ का चलन बहुत था। आइब्रोज़ को जोड़ने के लिए यहां पर महिलाएं चारकोल का इस्तेमाल किया करती थीं।

पीली रंगत है पसंद
पुराने समय से ही रोम में महिलाओं की पीली रंगत को पसंद किया जाता है और अब यहां पर पीली रंगत पाने के लिए महिलाएं चॉक पाउडर का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि आजकल महिलाएं इसके लिए आलू और नींबू का भी इस्तेमाल करती हैं।

ब्लश से है प्यार
पीली रंगत के अलावा रोमन महिलाओं को ब्लश भी बहुत पसंद है। इस कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट का इस्तेमाल वो स्किन पर गुलाबी निखार लाने के लिए करती हैं। पुराने ज़माने में चुकंदर, अनैट्टो बीज पाउडर आदि जैसी प्राकृतिक चीज़ों से महिलाएं घर पर ही होममेड ब्लश तैयार किया करती थीं। इन चीज़ों में रंगीन यौगिक होते हैं जोकि त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना उसे सुंदर बनाते हैं।
घर पर ब्लश तैयार करना बहुत आसान है और आप अलग-अलग रेसिपीज़ से इन्हें बना सकती हैं। सबसे आसान चुकंदर के पाउडर और एरोरूट पाउडर से ब्लश बनाना है। इससे आप अपने गालों पर गुलाबी निखार ला सकती हैं।

शरीर पर बाल नहीं हैं पसंद
रोमन महिलाओं के अन्य ब्यूटी सीक्रेट में शामिल है कि उन्हें शरीर पर बाल बिल्कुल भी पसंद नहीं है। प्यूमिक स्टोन से वो अपने पैरों, हाथों और अंडरआर्म्स के बालों को साफ करती हैं। आजकल प्यूमिक स्टोन की जगह प्लकिंग, शेविंग और वैक्सिंग से बालों को निकाला जाता है।

होममेड फेस मास्क का इस्तेमाल
प्राचीन समय से रोमन महिलाएं कई तरह के फेस मास्क से अपनी त्वचा और सेहत को बेहतर बनाती हैं। वो सौंफ के बीज, तुलसी का रस जैसी चीज़ों से खुद फेस मास्क बनाती हैं। ये मास्क आपकी त्वचा की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखती हैं और उसे जवां दिखाती है।
आप भी कोई होममेड स्किन केयर रूटीन अपना सकती हैं। थोड़ी सी सौंफ के बीजों को पानी में रातभर भिगोकर रख दें। सुबह इन बीजों को पीसकर इसमें एक चम्मच तुलसी का रस मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। 10 मिनट के बाद पानी से इसे धो लें। ये त्वचा में चमक लाकर एजिंग की प्रक्रिया को धीमा कर देगा।

गधे के दूध में स्नान
सालों से कॉस्मेटिक चीज़ों में गधे के दूध का इस्तेमाल होता आ रहा है। रोम में महिलाएं त्वचा को जवां और सुंदर बनाए रखने के लिए गधे के दूध में क्लेओपात्रा डालकर स्नान करती हैं। इस दूध में एंटी एजिंग गुण होते हैं और ये त्वचा के कई विकारों को ठीक करने में भी सक्षम होता है। इन सब गुणों की वजह से रोम में महिलाएं गधे के दूध से नहाती हैं।

भेड़ के खून और फैट से बनती है नेल पेंट
रोमन महिलाओं के बीच प्राचीन समय से ही इस तरह का ब्यूटी ट्रेंड चला आ रहा है। खूबसूरत लाल नाखूनों के लिए यहां पर महिलाएं भेड़ के खून और फैट से लाल रंग की नेल पेंट तैयार करती हैं। इस पेंट को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
इन सब ब्यूटी सीक्रेट्स की मदद से रोम की महिलाएं खुद को खूबसूरत और जवां बनाती हैं। जवां त्वचा, पीली रंगत, गुलाबी गाल और मोनोब्रोज़ के कारण रोमन महिलाओं की खूबसूरती दुनियाभर में मशहूर है।



Click it and Unblock the Notifications
