Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
पपीते के फेस पैक से पाएं झट से Glowing Skin
गोरी एवं चमकदार त्वचा भला किसे नहीं चाहिये। गोरेपन के लिए पपीते के फेस पैक की सबसे अच्छी बात यह है कि ये पूर्णतः प्राकृतिक होते हैं अतः इनके आपकी त्वचा पर कोई भी साइड इफेक्ट्स नहीं होते।
पपीते के फेस पैक से आप त्वचा की कई सारी समस्याएं दूर कर सकती हैं। आपको हम बताने जा रहे है कि आप एक नहीं बल्कि कई चीजों के साथ इसका प्रयोग कर सकते है। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान से पपीते के फेसे पैक्स...

1. चंदन पावडर और पपीता से पाएं चमकदार त्वचा
चंदन पावडर में वाइटनिंग प्रॉपर्टी होती है जो कि दाग धब्बे और झाइयों को दूर करने में मदद करता है। यह स्किन को साफ करता है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो कि एक्ने और पिंपल्स को दूर करता है। यह स्किन के टोन को साफ करता है जिससे आप ग्लो करनी हैं। यह पैक उन सभी लड़कियों के लिये है जिनकी स्किन ऑइली है।
सामग्री-
- 1 टीस्पून चंदन पावडर या पेस्ट
- 3 चम्मच पिसा पपीता
विधि -
एक कटोरे में 1 चम्मच चंदन पावडर ले कर उसमें 3 चम्मच पिसा पपीता डालें। फिर इसे पेस्ट बनाएं। अब आप इसे गर्दन या गले में लगा सकती हैं। इसे 20 मिनट तक छोड़ दें और बाद में ठंडे पानी से धो लें। इस मास्क को रेगुलर लगाएं और फायदा देखें।

2. शहद, दूध और पपीते से दूर करें रूखी त्वचा
शहद एक प्राकृतिक humectant है जो कि चेहरे की नमी को लौटाती है। इसे रूखे चेहरे पर लगाने से चेहरे की नमी बरकरार रही है। शहद में antibacterial और antioxidant गुण होते हैं। यह एजिंग के प्रोसेस को
धीमा करती है। वहीं अगर बात दूध की जाए तो यह स्किन को ब्राइट बनाता है और डार्क स्पॉट को मिटाता है।
सामग्री-
- ½ कप पिसा हुआ पपीता
- 1 टीस्पून शहद
- 2 टीस्पून दूध
विधि -
इन सभी सामग्रियों को मिक्स करें और पेस्ट बनाएं। फिर इस पेस्ट को पूरे चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। इस पैक को 20 मिनट तक लगा छोड़ दें। बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें। इस पैक को हफ्ते में कम से कम दो बार लगाएं और नमी युक्त चेहरा पाएं।

3. शहद, नींबू और पपीते से दूर करें एक्ने
नींबू में ढेर सारे विटामिन सी और सिट्रस एसिड पाया जाता है जो कि स्निक को ब्राइट करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण एक्ने और झाइयों से मुक्ती दिलाने में मदद करता है। इससे आपकी स्निक एक दम साफ हो जाएगी और पोर्स भी टाइट हो जाएंगे। यह स्किन की pH level को भी बैलेंस करता है।
सामग्री-
- ½ कप पिसा पपीता
- 1 टीस्पून शहद
- 1 टीस्पून नींबू का रस
विधि -
सभी सामग्री को एक कटोरे में ले कर महीन पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर लगा कर 20 मिनट तक छोड़ दें। उसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। ऐसा आपको हफ्ते में 3-4 बार करना है जिससे आपको साफ त्वचा मिलेगी।

4. अंडा और पपीता
अंडे का सफेद हिस्सा प्राकृतिक एस्ट्रीजेंट गुणो से भरा होता है और यह आपके पोर्स को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह झुर्रियों को और निशान को भी साफ करता है और स्किन को टाइट करता है।
सामग्री-
- ½ कप मैश पपीता
- 1 अंडे का सफेद हिस्सा
विधि-
एक कटोरे में अंडे के सफेद हिस्से को फेंट लें और उसमें पिसा पपीता मिक्स करें। फिर इसे अच्छी तरह से चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। आप इसे 15-10 मिनट के लिये यूं ही लगा छोड़ दें। बाद मे इसे ठंडे पानी से धो लें। इस विधि को हर हफ्ते करें।


5. संतरा और पपीते से दूर करें ऑइली स्किन
संतरे में प्राकृतिक astringent होता है जो कि तेल को कम करके स्किन को ब्राइट बनाता है। इसमे प्राकृतिक गुण होते है जो चेहरे से दाग धब्बों को मिटाता है और स्किन को ब्राइट बनाता है।
सामग्री-
- ½ कप पिसा पपीता
- 5-6 पीस संतरा
विधि-
नींबू के रस को निचोड़ कर उसे पिसे पपीते के साथ मिक्स करें। इस मिश्रण को चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट रूके। बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें। इस विधि को हफ्ते में दो बार करें और स्किन को ग्लोइंग बनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
