Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
चेहरे के पोर्स की सफाई कैसे करें

कई लोगों के चेहरे पर अक्सर बड़े बड़े पोर्स यानी की रोम छिद्र हो जाते हैं। यह स्किन पोर्स साफ चेहरे पर दिखाई देते हैं। उम्र के साथ ये रोम छिद्र बड़े होते जाते हैं क्योंकि त्वचा की तन्यता कम होती जाती है। चेहरे के रोम छिद्र बहुत परेशान करते हैं। इससे चेहरा ख़राब तो दिखता ही है साथ ही साथ इससे त्वचा चमकहीन और कठोर भी दिखाई देने लगता है। आप बडे स्किन पोर्स को छोटा तो नहीं कर सकती लेकिन उन्हें हल्का जरुर कर सकती हैं।
त्वचा की सही देखभाल और कुछ प्राकृतिक फेस पैक लगा कर आप स्किन पोर्स को हल्का कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन में चमक आएगी और वह ग्लो करने लगेगी। आइये जानते हैं प्राकृतिक उपचार।

1. फेशियल स्टीम लें
पोर्स को खोलने का यह सबसे फास्ट तरीका है। स्टीम के दृारा पोर्स में फसी हुई गंदगी बड़े आराम से निकाली जा सकती है जिसके बाद स्किन काफी साफ और ब्राइट दिखनी शुरु हो जाती है। अगर आपको बढियां रिजल्ट चाहिये तो हफ्ते में दो बार स्टीम जरुर लें। इससे ना सिर्फ पोर्स साफ होंगे बल्कि मुंहासे भी आना कम हो जाएंगे।
2. पोर स्ट्रिप
आपको बाजार में ढेर सारी पोर स्ट्रिप्स मिल जाएंगी जो खास पोर्स में फंसी हुई गंदगी को निकालने के लिये ही होती हैं। इन्हें खरीदने से पहले इनके बारे में पूरा रिव्यू पढ़ें और देंखे कि यह किस स्किन टाइप को सूट करती है और किसे नहीं। इनके साइड इफेक्ट के बारे में भी अच्छी तरह से जांच कर लें।
3. बेकिंग सोडा स्क्रब
यह पोर्स में जा कर गंदगी को बाहर निकालता है। आपको बस 1 चम्मच बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिला कर पेस्ट बनाना होगा। फिर इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट तक रूकें। बाद में इसे गुनगुने पानी से धो लें।

4. अंडा
इस पैक को बनाने के लिये अंडे के सफेद भाग को कटोरे में डाल कर उसमें नींबू का रस निचोड़ें। इसे चेहरे पर लगा कर कुछ देर रखें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। अंडे में प्रोटीन पाया जाता है जिससे स्किन की खराब परत अपने आप ही बन जाएगी। नींबू के रस से चेहरे पर ग्लो आता है।

5. शुगर स्क्रब
शुगर चेहरे के लिये काफी अच्छी होती है। आप इससे चेहरे को स्क्रब कर सकती हैं। यह चेहरे के डीप पोर्स में जा कर पोर्स की अंदर से सफाई करती है। 1 चम्मच शुगर को नींबू के रस के साथ मिक्स करें और स्क्रब करें। फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

6. ग्रीन टी
यह त्वचा को टाइट बना कर पोर्स को छोटा करती है। इसे लगाने से अत्यधिक तेल निकलने की भी समस्या दूर होती है। पेस्ट बनाने के लिये 1 चम्मच ग्रीन टी पावडर, 1 अंडा, 2 चम्मच बेसन और थोड़ा सा रोज वॉटर मिक्स करें। इसे पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिये लगाएं और फिर धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
