Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
ओहो!! नितम्बों में हो गए फोड़े.. इन देसी नुस्खों से करें इलाज..
मुंह में और शरीर के दूसरे हिस्सों के मुंहासें के बारे में आप जानते होंगे और तकरीबन हर शख्स इस समस्या से पीडि़त हैं। लेकिन कभी आपने नितंबों यानी बट में होने वाले दानों, फोड़ों के बारे में बात की हैं या इसके बारे में जानना चाहा हैं। दरअसल गर्मियों में कुछ गर्म खा लेने से अंडरवियर के आसपास जमा पसीनें और गंदगी के इंफेक्शन के वजह से अक्सर नितंबों के आसपास दाने या फोड़े उग जाते हैं।
नितंबों पर दाने होने का सबसे बड़ा कारण, गीले या गंदे कपड़े पहनना होता है, जिसके कारण त्वचा पर संक्रमण हो जाता है। इन दानों में कई बार पस पड़ जाता है और अंदर कील बन जाती है जिससे यह दुखती है और अंदर ही अंदर घाव बन जाता है।
अगर आपको बहुत ज्यादा समस्या है तो तुरंत ही डॉक्टर से सम्पर्क करें अन्यथा समस्या, गंभीर हो सकती है। दाने, छोटे होने की स्थिति में आप कुछ घरेलू उपचारों को भी अपना सकते हैं। आइए जानते हैं नितंबों पर होने वाले इन मुंहासों से कैसे निपटा जाएं।

एस्प्रिन का लेप:
जहां दाना निकला हों, वहां पर एस्प्रिन को घिस कर लगा दें। एस्प्रिन में शहद और गुनगुने पानी को अवश्य मिला लें। इस लेप को 15 मिनट तक दाने या फोड़े पर लगा रहने दें। इससे संक्रमण सही हो जाता है और दाना पिचक जाता है।

नींबू का रस और एप्पल साइडर वेनिगर
एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर मिला लें और इसे आधा कप पानी में मिश्रित कर लें। इस घोल से दाने वाले जगह को दिन में दो से तीन बार धुलें। इससे काफी राहत मिलेगी।

टी ट्री और नारियल का तेल
चाय की पत्तियों का तेल और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिला लें। इस मिश्रण को दाने या फोड़े वाली जगह पर लगाकर छोड़ दें। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा दिन में दो बार करें और सोने से ठीक पहले लगाकर छोड़ दें। इस मिश्रण में जीवाणुरोधी क्षमता होती है जो दानों को सही करने के लिए सबसे अच्छे होता है

बर्फ
नितंब पर होने वाले दाने पर बर्फ को लगाएं। इससे दिन में चार बार 5 मिनट तक सेंक देने से आराम मिलती है। दर्द में भी राहत मिलती है।

एक्सफॉलीएट :
निंतबों की त्वचा, दाने और फोड़े होने से बचाव करती है अगर वह साफ रहती है। ऐसे में अगर आपको आएं दिन ये समस्या रहती है तो सुगर व ओट्स के मिश्रण से निंतबों को समय-समय पर साफ करें या लूफा से साफ करें। इससे गंदगी और धूल साफ हो जाती है, मृत त्वच निकल जाती है और दाने नहीं पड़ते हैं।

धूप में बैठना:
अगर दाने हो गए हों तो थोड़ी देर उन्हें धूप दिखा दें। 20 मिनट धूप दिखा देने से दानों में राहत हो जाएगी और दर्द में भी आराम मिलेगा।


अंडरवियर नियमित बदलें
दाने होने पर प्रतिदिन स्नान करें और दिन में दो बार अंडरवियर बदलें। गंदे कपड़े कतई न पहनें। इससे दानों में राहत होगी और अगली बार दाने भी नहीं होंगे। अगर इन सभी के बावजूद भी समस्या होती है तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सम्पर्क करें।



Click it and Unblock the Notifications
