Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
सूखे सख्त हाथों को इन ईजी टिप्स से बनाएं रुई जैसा मुलायम
हम अपना ज़्यादातर वक़्त चेहरे की त्वचा का ख्याल रखने में निकाल देते हैं। लेकिन क्या कभी आपने अपनी हाथों की त्वचा की तरफ ध्यान दिया है? आप में से ज़्यादातर लोगों का जवाब होगा नहीं।
पूरे शरीर में हमारे हाथ बाहरी चीज़ों के प्रभाव में ज़्यादा आते हैं, जैसे सूरज की रौशनी, घर के काम- कपड़े बर्तन धोना, साफ़ सफाई, खाना बनाना आदि। इन सब की वजह से आपके हाथों की त्वचा सूखी और सख्त हो जाती है जिससे उसमें दरार आ जाती है और फटने लगती है।

फटे हाथों की वजह से आपकी पूरी पर्सनालिटी पर असर पड़ता है और आपके हाथ तो बेजान नज़र आते ही हैं। अब सवाल ये उठता है कि इस समस्या से कैसे निपटा जाए। ऐसे कई घरेलू उपचार हैं जो रूखे और फटे हाथों को ठीक करने में मदद करते हैं। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में।

गुलाब और नींबू से तैयार क्रीम
इसके लिए आपको गुलाब की ताज़ा पंखुड़ियों और नींबू के छिल्के की ज़रूरत है। एक गिलासनुमा जार में ओलिव ऑयल डालें। अब ताज़ा गुलाब की पंखुड़ियां और नींबू के छिल्के ओलिव ऑयल में डालें और ठंडी जगह पर एक हफ्ते के लिए छोड़ दें। एक सप्ताह के बाद इस तेल को छान लें और किसी बोतल में स्टोर करके रख लें। रोज़ाना इस तेल से अपने हाथों का मसाज करें। आपको कुछ समय बाद खुद ही अंतर महसूस होने लगेगा।


बेकिंग सोडा और कोकोनट ऑयल का स्क्रब
बेकिंग सोडा में एक्सफोलिएशन प्रॉपर्टी पायी जाती है जो त्वचा से डेड स्किन हटाने में मदद करते हैं। ये डेड स्किन ही आपकी त्वचा को बेजान और काला कर देते हैं। कोकोनट ऑयल आपकी स्किन को भीतर तक पोषण और नमी देता है। एक बाउल में ¼ कप बेकिंग सोडा लें और उसमें ½ कप नारियल का तेल डालें। अगर नारियल का तेल थोड़ा जमा हुआ है तो उसे हल्का गर्म करके इस्तेमाल करें। इन दोनों सामग्रियों को अच्छे से मिलाएं। इसे अपने हाथों में लगाएं और स्क्रब करने के लिए सर्कुलर मोशन में 30 सेकंड तक हल्के हाथों से रगड़ें। इसे कुछ मिनट तक के लिए छोड़ दें। अंत में हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करते हुए इसे फिर से रगड़े और साफ़ कर लें।

कॉफी और अंगूर के बीज का तेल
कॉफी में भी नेचुरल एक्सफोलिएटिंग एजेंट पाए जाते हैं जो त्वचा से डेड स्किन हटा कर स्किन की चमक बढ़ाता है। वहीं ग्रेपसीड ऑयल अर्थात अंगूर के बीज का तेल त्वचा पर इस्तेमाल करने से वो सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है। आप एक बाउल लें। अब 3 चम्मच कॉफी पाउडर में 1 चम्मच ग्रेपसीड ऑयल मिलाएं। इसे मिक्स करने के बाद अपने फटे और रूखे हाथों में अपनी उंगलियों की मदद से इससे मसाज करना शुरू कर दें। दो से तीन मिनट तक अपने हाथों में इससे मालिश करें। अब 15 से 20 मिनट के लिए इसे लगा छोड़ दें। ठंडे पानी का इस्तेमाल करके इसे साफ़ कर लें।

सी साल्ट और जोजोबा ऑयल
रूखे सूखे और फटे हाथों के उपचार में सी साल्ट एक अच्छा ऑप्शन है। ये त्वचा को बहुत जल्दी आराम पहुंचाता है और किसी भी तरह की त्वचा संबंधित परेशानी को ठीक करता है। आपको बस ½ कप सी साल्ट और ¼ कप जोजोबा ऑयल को मिक्स करना है। अब इसे अपने हाथों पर लगाकर हल्के हल्के मसाज करें। 30 मिनट तक रखने के बाद आप इसे धो सकते हैं। इसके लिए आप हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
