Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
चीनी, टमाटर जैसे इन 15 घरेलू चीज़ों से करें ऑयली स्किन की छुट्टी

देश विदेश में महिलाओं की त्वचा के प्रकार में अंतर होता है। किसी भी इंसान की त्वचा का प्रकार कई कारकों पर निर्भर करता है (जैसे वंश, त्वचा की देखभाल, परिवेश आदि) पर यह बात तय है कि जिन लोगों की त्वचा तैलीय होती है उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
जिन लोगों की त्वचा प्राकृतिक रूप से तैलीय है उन्हें अंदाज़ा होगा कि किसी भी उत्पाद को इस्तेमाल करने से पहले उन्हें कितना सोचना पड़ता है ताकि उनकी त्वचा की स्थिति और ना बिगड़ जाए।
इसलिए इस अवस्था में आप अप्राकृतिक उत्पादों के इस्तेमाल से बच सकती हैं जिनमें भारी मात्रा में केमिकल हो। साथ ही प्राकृतिक और आर्गेनिक स्क्रब को चुनें। इस आर्टिकल में आपको 15 ऐसे ही स्क्रब के बारे में बताया जाएगा।
जहां तक सामग्रियों की बात है तो यह आसानी से आपके किचन में ही मिल जायेंगे। तो आप इंतज़ार किस बात का कर रही हैं? अपनी तैलीय त्वचा को धूप के प्रकोप से निजात दिलाइये और इन उपायों को आज़माइये।

1. खीरा स्क्रब:
इस स्क्रब को तैयार करना काफी आसान है। आपको सिर्फ एक खीरा लेना है। इसे आप घिस या मसल सकते हैं। अब इसे अपने चेहरे पर मसाज करते हुए लगा लें। उँगलियों से ऊपर की तरफ गोल मसाज करते हुए इसे लगाएं। इसे चेहरे पर 5 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद ठंडे पानी से धो लें। अच्छे परिणाम के लिए इसे हफ्ते में दो बार लगायें।
2. मसूर की दाल का स्क्रब:
2 छोटे चम्मच मसूर दाल के पेस्ट में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं। इसमें एक या दो छोटी चम्मच दही को अच्छी तरह से मिलाएं। अगर आप चाहें तो दही की जगह गुलाबजल भी डाल सकते हैं। इससे चेहरे पर 3 मिनट तक स्क्रब करें और उसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।
3. कॉफ़ी स्क्रब:
एक बड़े चम्मच कॉफ़ी को एक बड़े चम्मच दही में अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण से अपने चेहरे पर मसाज करें और इसके बाद इसे चेहरे पर 5 मिनट तक रहने दें। इसे ठंडे पानी से धो लें और चेहरे को सुखा लें। अगर आपको दूध या उसके उत्पाद से एलर्जी है तो आप स्क्रब में दही की जगह शहद डाल सकती हैं।
4. नींबू और चीनी स्क्रब:
इस स्क्रब को बनाने के लिए 2 छोटे चम्मच ब्राउन शुगर लें और इसमें शहद की कुछ बूंदे मिलाएं। इसे मिलाकर मिश्रण बना लें। ऐसा करते समय यह ध्यान रखें कि इसे बहुत अच्छी तरह से ना मिलाएं क्योंकि ऐसा करने से चीनी पिघल जायेगी और हम ऐसा नहीं चाहते। इस मिश्रण से चेहरे को स्क्रब करें और फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। स्क्रब करने के बाद आप चेहरे पर मॉइशचराइज़र लगा सकती हैं।
5. टमाटर स्क्रब:
एक छोटा टमाटर लें और इसका रस निकाल लें। इसमें दो चम्मच चीनी मिलाएं और खुरखुरा मिश्रण बनाएं। इससे चेहरा, गर्दन और बाहों पर 5 मिनट तक स्क्रब करें। इसके बाद स्क्रब को 5 मिनट तक रहने दें और इसके बाद धो लें। यह स्क्रब तैलीय त्वचा के लिए काफी असरदार होता है पर कई बार इससे आपको खुश्की महसूस हो सकती है इसलिए इस स्क्रब के बाद मॉइशचराइज़र ज़रूर लगाएं।
6. नारियल तेल स्क्रब:
एक बड़े चम्मच नारियल तेल में एक छोटी चम्मच चीनी मिलाएं और इसे अच्छी तरह से मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर उँगलियों से गोल मसाज करें। 4 से 5 मिनट तक स्क्रब करें और इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। नारियल तेल चेहरे पर ज़्यादा तेल बनने नहीं देता और आपका चेहरा मॉइश्चराइज़ रखता है। नारियल और चीनी का काम है चेहरे पर जमे डेड सेल को हटाना।
7. चीनी स्क्रब:
यह स्क्रब बनाने में काफी आसान है। यहाँ आपको बस एक बड़ी चम्मच चीनी में एक छोटा चम्मच शहद मिलाना है। इस स्क्रब को पूरे चेहरे पर लगायें और 5 मिनट बाद धो लें। चीनी से तैलीय त्वचा एक्सफोलिएट होती है जिससे त्वचा पर से जमा तेल निकल जाता है। इससे कील मुहांसे भी नहीं होते और त्वचा मुलायम होती है।
8. शहद स्क्रब:
एक बड़ा चम्मच शहद, 2 बड़ा चम्मच पिसा बादाम और आधा चम्मच नींबू का रस लें और इन्हें मिला लें। इस मिश्रण से चेहरे पर 5 मिनट तक मसाज करें और इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। यहां पर एक बात ध्यान देनी होगी कि बादाम को महीन नहीं पीसना है। इसे थोड़ा दरदरा रहने दें जिससे अच्छी स्क्रबिंग होगी।
9. चावल स्क्रब:
एक बड़ा चम्मच ज़मीनी चावल, एक चम्मच शहद और एक चुटकी बेकिंग सोडा लें और अच्छी तरह से मिला लें। अगर आपके पास ज़मीनी चावल नहीं है तो आप चावल का पाउडर इस्तेमाल कर सकती हैं। इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट बाद धो लें। ऐसी महिलाएं जिनकी त्वचा तैलीय होने के साथ साथ संवेदनशील भी है, यह स्क्रब उनके लिए ही बना है।
10. ओटमील स्क्रब:
एक बड़ा चम्मच ओटमील, शहद और दही को मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और इसे 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद उँगलियों को थोड़ा गीला कर पूरे चेहरे पर गोल मसाज करें। ऐसा 3 से 4 मिनट तक करें। ठंडे पानी से चेहरे को धोएं और सुखा लें। इसके बाद आप चेहरे पर मॉइशचराइज़र लगा सकती हैं। इस स्क्रब में आप दही की जगह गुलाबजल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
11. पपीता स्क्रब:
एक पके पपीते का टुकड़ा लें और इसकी प्यूरी बना लें। आप इसमें कुछ बूँद नींबू का रस भी मिला सकती हैं। इस मिश्रण को पूरे चेहरे और गर्दन पर भी लगाएं। कुछ मिनट तक गोल गोल मसाज करें और इसके बाद धो लें।
12. ग्रीन टी स्क्रब:
दो ग्रीन टी बैग लें और एक कप गर्म पानी में रखें। पानी को अपने आप ठंडा होने दें। एक बार पानी ठंडा हो जाए तो टी बैग हटा दें। दो बड़े चम्मच ग्रीन टी में दो चम्मच चीनी और कुछ बूँद नींबू का रस मिलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि यह स्क्रब की तरह गाढ़ा रहे। रूई की मदद से इसे पूरे चेहरे पर लगायें और 4 मिनट तक स्क्रब करें और इसके बाद ठन्डे पानी से धो लें।
13. संतरे के छिलके का स्क्रब:
एक छोटा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें और इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं ताकि मिश्रण आपस में बंध जाए। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट तक स्क्रब करें। यह स्क्रब संवेदनशील त्वचा वाली महिलाओं के लिए सही रहता है।
14. कीवी फल का स्क्रब:
कीवी में भारी मात्रा में विटामिन ए और सी मौजूद होता है जिससे त्वचा मुलायम बनती है। इस स्क्रब को बनाने के लिए एक कीवी लें और इसे छील कर मैश कर लें। मैश किए हुए कीवी में दो चम्मच चीनी और 2 से 3 चम्मच ओलिव आयल मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिलाएं। इस मिश्रण को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। अब गोलाई में 3 मिनट तक मसाज करें। अब स्क्रब को चेहरे पर कुछ देर तक रहने दें और इसके बाद धो लें।
15. ओलिव आयल और चीनी का स्क्रब:
एक छोटा चम्मच ओलिव आयल, शहद और ब्राउन शुगर को मिलाकर स्क्रब बना लें। अब इसे अच्छी तरह से पूरे चेहरे पर लगा लें और 5 मिनट तक लगा रहने दें। 5 मिनट बाद चेहरे को धो लें और सुखा लें। अच्छे परिणाम के लिए इस स्क्रब को हफ्ते में दो बार लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
