Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
योगर्ट से पाएं चमकदार त्वचा तुरंत


आजकल मार्केट में इतने ज्यादा स्किन केयर प्रॉडक्ट्स मौजूद हैं कि उनमें से अपने लिए सही का चुनाव कर पाना मुश्किल हो गया है। इन प्रॉडक्ट्स का त्वचा पर भी बुरा असर पड़ सकता है ऐसे वक़्त में त्वचा की देखभाल के लिए काम आते हैं घरेलू नुस्खे।
प्राकृतिक चीज़ें बहुत सौम्य होती हैं और इनका त्वचा पर कोई हानिकारक असर भी नहीं पड़ता है। साथ ही ये बहुत सस्ती और आसानी से उपलब्ध भी होती हैं। आपको हर घर की रसोई या फ्रिज में ये चीज़ें आराम से मिल जाएंगीं।
आज की भागती हुई जिंदगी में त्वचा की देखभाल के लिए समय की बहुत कमी है। वहीं स्ट्रेस और प्रदूषण ने हालत और भी ज्यादा खराब कर दी है। इन सबकी वजह से त्वचा बेजान और खराब होती जा रही है। आज हम आपको योगर्ट से त्वचा को जवां और ताज़गी भरा रखने के लिए कुछ खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। योगर्ट में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को एक्सफोलिएट कर उसे सुंदर, चमकदार और जवां बनाता है।
कई उत्पादों में लैक्टिक एसिड होता है लेकिन आप घर पर आराम से योगर्ट से इसका फायदा पा सकते हैं।
योगर्ट से आप ये फेस मास्क बना सकते हैं:

योगर्ट और बेसन फेस पैक
तैलीय त्वचा के लिए ये फेसपैक बेहतर माना जाता है। बेसन त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। इसके लिए एक चम्मच बेसन में आधा कप योगर्ट मिलाएं। चेहरे के आकार के अनुसार इसकी मात्रा में बदलाव कर सकते हैं। इन दोनों चीज़ों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से इसे चेहरे पर मलें। इससे मृत कोशिकाएं निकल जाती हैं। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

योगर्ट और नींबू फेसपैक
दो चम्मच योगर्ट में एक चम्मच नींबू का रस डालें। इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर चेहरे पर लगाएं। ये फेस मास्क सामान्य और तैलीय त्वचा के लिए अच्छा रहता है। इसे 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और इसके बाद चेहरा धो लें। सप्ताह में एक बार ये फेसपैक जरूर लगाएं। नीबू के रस में सिट्रिक एसिड होता है जो त्वचा को चमकदार बनाता है और चेहरे से मुहांसों के दाग-धब्बे हटाने में मदद करता है।

योगर्ट और शहद का फेसपैक
शुष्क और रूखी त्वचा के लिए ये फेसपैक अच्छा रहता है। दो चम्मच शहद में आधा कप योगर्ट मिलाएं और दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद चेहरा धो लें। ये दोनों ही चीज़ें त्वचा को मॉइश्चराइज़ करती हैं। इससे शुष्क त्वचा भी चमकदार बनती है।

योगर्ट और हल्दी फेसपैक
एक चौथाई चम्मच हल्दी को आधा कप योगर्ट में मिक्स करें। इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। ये फेस मास्क हर तरह की स्किन के लिए फायदेमंद होता है। चमकदार त्वचा पाने के लिए सप्ताह में एक बार ये फेसपैक जरूर लगाएं। हल्दी एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टिरियल यौगिक से युक्त होती है जोकि त्वचा को सभी विकारों से मुक्त कर बेदाग रखती है।

योगर्ट और आलू फेसपैक
ये फेसपैक भी हर तरह की स्किन के लिए फायदेमंद रहता है। इसके लिए आपको एक चम्मच योगर्ट, एक चम्मच शहद और एक चम्मच आलू का रस लेना है। इन तीनों चीज़ों को एकसाथ मिक्स करें। इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरा धो लें। दाग-धब्बों और काले घेरों को इस फेसमास्क से साफ किया जा सकता है। आलू दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। इस फेसपैक को आप सप्ताह में दो बार लगा सकते हैं।

योगर्ट और खीरे का फेस पैक
अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा संवेदनशील है तो आपके लिए ये फेसपैक फायदेमंद रहेगा। इसके अलावा हर तरह की स्किन के लोग इसे लगा सकते हैं। ये त्वचा को ठंडक पहुंचाकर उसे नमी प्रदान करता है। खीरा त्वचा को ठंडक देता है। एक चम्मच योगर्ट में एक चम्मच घिसा हुआ खीरा मिक्स करें। इसे पूरे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाए रखें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
