Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अपनी उम्र से जवां दिखने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

हमेशा जवां दिखना बहुत मुश्किल काम है और शायद ही ऐसा कोई इंसान होगा जो जवां और खूबसूरत ना दिखना चाहता हो। हालांकि, उम्र बढ़ना यानि एजिंग एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसे रोका नहीं जा सकता है लेकिन कुछ तरीकों से आप एजिंग के शुरुआती लक्षणों को कम या धीमा कर सकते हैं। त्वचा पर पड़ने वाले एजिंग के निशानों को कम किया जा सकता है। एजिंग के शुरुआती लक्षणों में झुर्रियां, बारीक लकीरें और त्वचा का सिकुड़ना शामिल है।
आमतौर पर एजिंग दो तरह से होती है। पहली उम्र बढ़ने से जुड़ी होती है जबकि दूसरी आसापास के वातावरण की वजह के कारण होती है, जैसे धूप, प्रदूषण और लाइफस्टाइल की खराब आदतें। वजह चाहे कोई भी हो लेकिन त्वचा में कोलाजन का उत्पादन या लचीलापन कम होने पर त्वचा सिकुड़नें लगती है। हालांकि, कुछ प्राकृतिक नुस्खों से आप बढ़ती उम्र के निशानों को छिपा सकती हैं। आइए जानते हैं इन चमत्कारिक नुस्खों के बारे में:

रोज़ वॉटर लोशन
ये त्वचा पर पड़ने वाली झुर्रियों को दिखने में कम करता है और त्वचा में कसाव लाता है। इसके अलावा ये आंखों के नीचे उभार से भी छुटकारा दिलाता है।
गुलाब जल और ग्लिसरीन
सामग्री:
2 टेबलस्पून गुलाबजल
आधा टेबलस्पून नींबू का रस
ग्लिसरीन की कुछ बूंदें
एक कटोरी लें और उसमें इन सभी चीज़ों को डालकर मिक्स कर लें। इसे कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर लगाएं। रोज़ रात को सोने से पहले आप इसे चेहरे पर लगा सकती हैं। अगली सुबह उठकर पानी से चेहरा धो लें।
गुलाब जल और केला
सामग्री:
एक पका केला
1 टेबलस्पून गुलाब जल
1 टेबलस्पून दही
1 टेबलस्पून शहद
पके केले को मैश कर लें और उसमें एक टेबलस्पून गुलाबजल, दही और शहद मिलाएं। इन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। जवां दिखने के लिए इस नुस्खे को सप्ताह में एक बार ज़रूर इस्तेमाल करें।
ग्रीन टी और नींबू
ग्रीन टी में फ्री रेडिकल से लड़ने में मददगार एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो खराब हो चुकी त्वचा को ठीक करने में मदद करते हैं। जबकि नींबू एसिडिक यौगिक से भरपूर होता है जोकि त्वचा की रंगत को निखारता है। ये एंटी एजिंग टोनर के रूप में काम करता है।
सामग्री:
ग्रीन टी
नींबू के रस की कुछ बूंदें
एक कप ग्रीन टी बनाएं और उसे कुछ समय के लिए फ्रिज में रख दें। अब इसमें ताज़ा नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें और मिक्स करें। इसमें कॉटन बॉल डुबोकर चेहरे पर लगाएं। 20-25 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें। एक दिन में आप ऐसा 2-3 बार कर सकते हैं। इसके अलावा स्प्रे बोतल में भी आप इस टोनर को स्टोर करके रख सकते हैं और जब चाहें इससे त्वचा को मॉइश्चाराइज़ और हाइड्रेट कर सकते हैं।
त्वचा में कसाव के लिए पपीता और शहद
पपीते में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी मौजूद होता है जो त्वचा में कसाव लाता है और बारीक रेखाओं, झुर्रियों और धब्बों को दूर करता है। शहद में ऐसे एंज़ाइम्स होते हैं जो त्वचा में नमी बनाए रखते हैं।
सामग्री:
आधा पपीता
शहद
पका हुआ पपीता छील लें। इसे छोटे टुकड़ों में काट लें और ब्लेंडर में ब्लेंड कर इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब पपीते के इस पल्प में शहद की कुछ बूंदे डालें और दोनों को मिक्स कर लें। इसे त्वचा पर लगाएं। 30 मिनट तक इंतज़ार करें और इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। बेहतर परिणाम के लिए सप्ताह में दो बार इस नुस्खे को प्रयोग कर सकते हैं।
एंटी एजिंग के लिए कच्चा दूध और नमक
जवां त्वचा पाने में दूध और नमक बहुत असरकारक होता है। दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा से मृत कोशिकाओं को बाहर निकालकर उसमें कसाव लाता है। समुद्री नमक के एक्सफोलिएटिंग गुण एजिंग के निशानों को दूर करने में मदद करते हैं।
सामग्री:
1 टेबलस्पून समुद्री नमक
¼ कप दूध
एक टेबलस्पून समुद्री नमक में ¼ कप कच्चा दूध मिलाएं। अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इसमें कॉटन बॉल डुबोकर चेहरे पर लगाएं। 2 मिनट बाद सर्कुलर मोशन में चेहरे पर मसाज करें। ठंडे पानी से चेहरा धो लें। एक दिन के अंतराल में आप इस नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये ना केवल आपको जवां दिखाएगा बल्कि त्वचा से गंदगी को भी बाहर निकाल देगा।



Click it and Unblock the Notifications
