Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
ठोड़ी पर हुए Blackheads को हटाने के घरेलू उपाय
चेहरे की साफ सफाई पर हर किसी को ध्यान देना चाहिये। अगर चेहरा साफ नहीं रहेगा तो कील-मुंहासे और ब्लैकहेड्स का होना आम बात बन जाएगी। वैसे ब्लैकहेड्स हर चेहरे पर दिखाई देते हैं। चाहे सामान्य चेहरा हो या ऑयली चेहरे पर ब्लैक हेड्स दिखाई देते हैं।
चेहरे पर अगर ब्लैकहेड्स हो गए हों तो चेहरा देखने में काफी गंदा और काला दिखाई देने लगता है। इसलिये जरुरी है कि आप जैसे ही घर पर पहुंचे, उसी समय चेहरे को अच्छे फेस वॉश से साफ कर लें। ब्लैकहेड को कभी भी दबा कर नहीं निकालना चाहिये नहीं तो उस पर नाखून के गहरे निशान पड़ जाते हैं। चेहरे पर ज्यादात्तर जहां ब्लैकहेड्स दिखाई देते है वो है नाक और ठोडी पर। कुछ लोगों के ठोडी पर बहुत ही ज्यादा ब्लैकहेड्स होते है जो दूर से हल्की से दाढ़ी की तरह दिखाई देती है।

आइए जानते है कि ठोडी पर होने वाले जिद्दी ब्लैकहेड्स को हटाने के घरेलू उपाय।
दरदरा नमक और गुलाब जल
ठोडी पर ब्लैकहेड्स को हटाने का सबसे अच्छा तरीका है घर में मौजूद दरदरा नमक। ब्लैकहेड हटाने के लिये एक छोटा चम्मच नमक और एक चम्मच रोज वॉटर को कटोरी में मिक्स करें। बिना देरी किये हुए इससे अपने नाक या उस जगह पर रगड़ें जहां पर ब्लैकहेड्स हों। गुलाबजल से चेहरे की चमक बढेगी। इस विधि को हफ्ते में एक बार करें।
भांप लें
एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करें और तोलिये से चेहरे को धकते हुए स्टीम लें। इससे ठोड़ी पर हुए ब्लैकहेड्स निकलने लगेंगे। अब तोलिये से ठोडी को हल्का से रगड़े। इससे ब्लैक हेड्स निकल जाएंगें। ऐसा बार बार करने से मृत कोशिका निकलने के साथ ही ठोडी का कालापन भी दूर हो जाएगा।
हाइड्रोजन पेरोक्साइड
थोड़े से गुणगुने पानी में थोड़े बूंद हाइड्रोजन पेरोक्साइड डाले और तौलिया भिगो के ठोड़ी पर रगड़ने से थोड़े ही मिनटों में मृत त्वचा हट जाएंगी और H202 तक चेहरे के अंदर तक जाकर ब्लैकहेड्स को बाहर निकाल लेते है।
दूध और शहद
कच्चा दूध ले क्योंकि इस में लैक्टिक एसिड होता है और एक चमच्च कच्चे दूध को 2 चमच्च शहद में मिलाये और कटोरी में डाल के गरम करे। थोड़ा ठंडा होने पर ठोड़ी पर लगाए और कपड़े की पट्टी चिपका दे। सूखने पर खींच के निकाले।
मुलतानी मिट्टी, शहद, नींबू
मुल्तानी मिटटी सफाई भी करती है और तेल भी खींच लेती है। शहद भी सफाई करता है और नींबू कीटाणुओं को मारता है और काले दाग को हटाता है। शहद में मुल्तानी मिटटी और नींबू का रस मिलाए। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें और हल्का सूखने पर ठोड़ी रगड़े, फिर लेप को सूखने दे।
दालचीनी और शहद
दालचीनी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते है जो कीटाणुओं का नाश करती है और शहद में भी यही गुण होते है। दोनों को मिलाकर इनका पेस्ट तैयार कर लें साथ में यह मृत कोशिका निकालने में सक्षम है। दालचीनी शहद से काले कील निकालने के लिए मिश्रण को पतला जेल पेस्ट की तरह ठोड़ी पर लगा दें। और सूखने पर खींच के निकाले तो ब्लैक हेड्स भी चिपक के निकल आएंगे।
नींबू से ब्लैक हेड्स हटाए
एक नींबू को काटकर एक टुकड़ा ले अब इसमें समुद्री नमक छिड़क दे और ठोड़ी पर हल्के अंगुलियों से मसाज करते हुए रगड़े। बार बार समुद्री नमक डाल के रगड़ने से त्वचा की ऊपरी सतह से ब्लैक हेड्स भी निकाल देगा।



Click it and Unblock the Notifications
