Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Face के इन बड़े-बड़े पोर्स को करें 5 मिनट में छोटा
फेस पर पड़े बड़े पोर्स से छुटकारा पाने से पहले आपको यह जानना चाहिए कि बढ़े हुए रोमछिद्रों का कारण क्या है। कई लोग बढ़े हुए छिद्रों का आकार कम नहीं कर पाते परन्तु केवल उन्हें छोटा दिखा सकते हैं।
उम्र के साथ ये रोम छिद्र बड़े होते जाते हैं क्योंकि त्वचा की तन्यता कम होती जाती है। चेहरे के रोम छिद्र बहुत परेशान करते हैं। इससे चेहरा ख़राब तो दिखता ही है साथ ही साथ इससे त्वचा चमकहीन और कठोर भी दिखाई देने लगता है। ये रोमछिद्र सामान्यत: नाक, माथे और ठोडी पर होते हैं।

रोमछिद्रों के आकार को स्थाई तौर पर कम करने का कोई समाधान नहीं है। हालाँकि आप इन्हें काफी हद तक कम कर सकती हैं। आइये जानते हैं ऐसे नेचुरल तरीके जिसकी मदद से ये कम किये जा सकते हैं।
1. ग्रीन टी फेस पैक
यह त्वचा को टाइट बना कर पोर्स को छोटा करती है। इसे लगाने से अत्यधिक तेल निकलने की भी समस्या दूर होती है। पेस्ट बनाने के लिये 1 चम्मच ग्रीन टी पावडर, 1 अंडा, 2 चम्मच बेसन और थोड़ा सा रोज वॉटर मिक्स करें। इसे पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिये लगाएं और फिर धो लें।
2. बेसन और हल्दी पैक
2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही, कुछ बूंद जैतून तेल और 1 छोटा चम्मच हल्दी की मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिये लगाएं।

3. पपीता फेस
पैक यह पैक खुले हुए पोर्स को साफ कर के टाइट बना कर उसे छोटा कर देता है। यह ब्लैकहेड हटाने के लिये भी प्रयोग किया जाता है। पके हुए पपीते के टुकडे़ को मसल लें और उसमें 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच कच्चा दूध मिला कर पेस्ट बनाएं। 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें।
4. बादाम का पैक
10 बादाम को रातभर के लिये पहले भिगो दें। फिर उसे पीस लें और उसमें 2 चम्मच नींबू का रस मिला कर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद इसे धो लें। इससे खुले पोर्स बंद हो जाएंगे।

5. अंडे का सफेद भाग
इस पैक को बनाने के लिये अंडे के सफेद भाग को कटोरे में डाल कर उसमें नींबू का रस निचोड़ें। इसे चेहरे पर लगा कर कुछ देर रखें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। अंडे में प्रोटीन पाया जाता है जिससे स्किन की खराब परत अपने आप ही बन जाएगी। नींबू के रस से चेहरे पर ग्लो आता है।

6. आइस क्यूब
आइस क्यूब को चेहरे पर हल्के हल्के रगड़ने से चेहरे के खुले पोर्स बंद होते हैं। इससे त्वचा खूबसूरत दिखने लगती है लेमिन आपको यह रोजाना करना होगा। रात को सोने से पहले आइस क्यूब चेहरे पर रगड़ें।

7. नींबू का रस
नींबू के रस में ढेर सारा विटामिन सी होता है। नींबू के रस को रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरे को धो लें। यह एक क्लीजिंग एजेंट की तरह कार्य करता है और बडे़ पोर्स को छोटा करने में मदद करता है।

8. संतरे का छिलका
संतरे के छिलके को पीस कर पावडर बना लें। फिर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिला कर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे धो लें। कई दिनों तक इसे लगाने से चेहरे के खुले पोर्स बंद हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
