Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
गर्मियों में Pimples Free चेहरे के लिए रखें इन बातों का ध्यान..
गर्मी आते ही न सिर्फ पसीने के समस्या ज्यादा होती है बल्कि चेहरे भी ऑयली होने लगता है। गर्मियों के दौरान तेज धूप के कारण अधिकांश लोगों के चेहरे पर मुहांसे निकल आते हैं, इसलिए फाइबर युक्त भोजन ग्रहण करें और नियमित रूप से अच्छी तरह से चेहरे की सफाई करें। इस आर्टिकल के जरिए बता रहे है कैसे गर्मियों में मुहांसों की समस्या से निजात पाया जा सकता है।

ऑयल फ्री फूड खाएं
चिकनाई व वसा युक्त खाद्य पदार्थो का सेवन नहीं करें। आइसक्रीम, चॉकलेट, केक और पिज्जा के सेवन से समस्या बढ़ सकती है। चीनी और रिफाइंड आटे से बने खाद्य पदार्थ नहीं खाएं।

रेशेदार फल खाएं
कब्ज बढ़ाने वाले भोज्य पदार्थो का सेवन नहीं करें। रेशेदार और सिट्रस वाले फलों, खरबूजे, अंकुरित अनाज के सेवन से पेट साफ रहता है और मुहांसे होने की संभावना कम रहती है।

स्क्रब करें
गर्मियों के दौरान अधिक मात्रा में धूल और गंदगी चेहरे पर जम जाती है, इसलिए रोजाना चेहरे को सौम्य और नीम युक्त फेसवॉश से धुलना नहीं भूलें। चेहरे के रोम छिद्रों को खोलने के लिए सप्ताह में एक दिन स्क्रब का इस्तेमाल जरूर करें। पानी भी खूब पिएं।

जेल मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें
गर्मियों में जेल वाला मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें, ताकि ज्यादा चिकनाई से मुहांसे नहीं निकल सकें।
रेटिनॉल, ग्लाइकोलकि एसिड और बेंजोइल पेरोक्साइड युक्त क्रीम या लोशन गर्मियों के दौरान मुहांसे रोकने में मददगार होते हैं। इन तीनो में से कोई भी इंग्रीडिएंट युक्त नाइट क्रीम का इस्तेमाल करें।

अगर आपको लगता है कि मुहांसों पर काबू पाना आपके बस के बाहर है तो किसी त्वचा विशेषज्ञ से तुरंत संपर्क करें।
मुहांसों का गंभीरता का आकलन करने के बाद चिकित्सक आपका सही इलाज कर सकते हैं, नॉन इंवेजिव वीनस विवा लेजर ट्रीटमेंट भी मुहांसों को रोकने में मददगार होता है।



Click it and Unblock the Notifications
