Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
घर पर इन घरेलू नुस्खों से खोले बंद रोम छिद्रों को
जब सीबम त्वचा में जम जाता है तो स्किन के रोमछिद्र बंद होने लगते हैं और इससे त्वचा बेजान और अस्वस्थ दिखाई पड़ती है। त्वचा को स्वस्थ और साफ बनाए रखने के लिए बंद रोमछिद्रों को खोलना बहुत जरूरी है। जब आपकी त्वचा अत्यधिक धूल और प्रदूषण के संपर्क में आती है तो ये त्वचा की मृत कोशिकाओं के साथ मिल जाते हैं और रोमछिद्र बंद होने लगते हैं।
मार्केट में कई तरह के रेडिमेड प्रॉडक्ट्स उपलब्ध हैं लेकिन बेहतर होगा कि आप इस समस्या के हल के लिए केमिकलमुक्त नुस्खें आज़माएं और इसका सबसे बढिया ईलाज है घरेलू नुस्खे।

तो चलिए जानते हैं उन प्राकृतिक नुस्खों के बारे में जो आपकी त्वचा के रोमछिद्रों को खोलकर त्वचा को साफ कर सकते हैं।
ग्रीन टी
ग्रीन टी में ऐसे एंजाइम्स होते हैं जो सीबम के स्राव को कंट्रोल करने में मदद करते हैं इसलिए ये बंद रोमछिद्रों को खोल सकती है। इसके अलावा ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन एंटीबैक्टीरियल होता है और ये एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया का नाश करता है। ग्रीन टी त्वचा का रंग निखारने में मदद करता है और इससे त्वचा चमकदार दिखती है।
सामग्री
- 1 चम्मच ग्रीन टी पाउडर
- 1 चम्मच नीबू का रस
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच चीनी
कैसे करें
ग्रीन टी पाउडर, कच्चा शहद, ताजा नीबू का रस और चीनी को एक कटोरी में एकसाथ डालकर मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में 1-2 मिनट के लिए मालिश करें। 15-20 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें।
एलोवेरा जैल और दालचीनी
एलोवेरा जैल और दालचीनी रोमछिद्रों को गहराई से साफ करती है और इस तरह से त्वचा को साफ कर उन्हें खोल देती है।
सामग्री
- ¼ कप एलोवेरा जैल
- 1 चम्मच दालचीनी पाउडर
- 1 चम्मच शहद
कैसे करें
ताजा एलोवेरा की पत्ती लें और उसमें से जैल निकाल लें। इसमें दालचीनी पाउडर और शहद डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाकर मसाज करें। 10 मिनट छोड़ दें और गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
हल्दी और शहद
हल्दी त्वचा के रंग में निखार लाती है और शहद स्किन की क्लींजिंग और मॉइश्चराइजिंग करता है।
सामग्री
- 1 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच नारियल तेल
कैसे करें
हल्दी पाउडर में कच्चा शहद और वर्जिन कोकोनट ऑयल मिलाएं। इसे चेहरे पर 10 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और स्किन को मॉइश्चराइज़ करें। सप्ताह में एक बार जरूर आज़माएं।
पपीता और कद्दू
पपीते और कद्दू में ऐसे एंजाइम्स होते हैं जो रोमछिद्रों को बंद करने वाली मृत कोशिकाओं पर काम करते हैं। ये एंजाइम्स त्वचा कोशिकाओं के केराटिन प्रोटीन को को तोड़कर स्किन को साफ और मुलायम करता है।
सामग्री
- ½ पका हुआ पपीता
- 2 चम्मच कद्दू की प्यूरी
- 2 टेबलस्पून कॉफी पाउडर
कैसे करें
पपीते को छोटे टुकड़ों में काटकर ब्लेंड कर पेस्ट तैयार कर लें। कद्दू की प्यूरी में कॉफी पाउडर मिलाएं और इन सब चीज़ों को एकसाथ मिक्स कर लें। इस मास्क को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद आराम से सर्कुलर मोशन में स्क्रबिंग करते हुए इसे साफ कर लें। गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
संतरा और शहद
संतरे में विटामिन सी होता है जोकि स्वस्थ त्वचा के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। ये कोलाजन के उत्पादन को बढ़ाकर त्वचा को जवां और तरोताजा बनाए रखता है।
सामग्री
- ½ कप शहद
- 3 चम्मच संतरे का रस
- 1 चम्मच नमक
कैसे करें
इन सब चीज़ों को एकसाथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में मसाज करें। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में दो बार ये नुस्खा आज़माएं।



Click it and Unblock the Notifications
