Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
टैन स्किन? महंगे सनस्क्रीन से कम नहीं घर में रखा नारियल तेल

स्किन टैनिंग एक बहुत बड़ी समस्या है। हां, मार्किट में कई सारे सनस्क्रीन लोशन मौजूद हैं लेकिन मान लीजिए यदि आप लोशन लगाना ही भूल गए तो? इसका खामियाज़ा आपकी त्वचा को झेलना पड़ेगा। टैन स्किन से छुटकारा पाने के ढेरों उपाय हैं लेकिन इसके लिए सबसे बेहतर घरेलू नुस्खे ही हैं। ये उपचार बेहद सस्ते होने के साथ त्वचा के लिए सुरक्षित रहते हैं।
टैन स्किन का उपचार करने का एक अच्छा उपाय है नारियल का तेल। ये हर घर में इस्तेमाल होता है और इसका दाम भी ज़्यादा नहीं है।

क्या नारियल का तेल टैन हो चुकी त्वचा के लिए अच्छा है?
बिल्कुल, ये इस समस्या के समाधान के लिए सबसे उपयुक्त और बेहतर ऑप्शन है। कई लोगों के घरों में नारियल का तेल सिर्फ ब्यूटी प्रोडक्ट के तौर पर ही नहीं बल्कि खाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। टैनिंग का उपचार करने के अलावा भी इसके बहुत सारे फायदे हैं। जानें ये आपकी स्किन को कैसे लाभ पहुंचा सकता है।

नारियल तेल के फायदे
जब आप नारियल का तेल अपने शरीर पर लगाते हैं तब ये त्वचा और सूर्य की किरणों के बीच एक प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करता है और त्वचा को टैन होने से बचाता है। यदि पहले से ही आपकी स्किन टैन हो चुकी है तो घबराइए मत ये उसका उपचार भी करती है।

जानें नारियल तेल के और क्या हैं फायदे
इसमें किसी भी प्रकार के केमिकल या खतरनाक चीज़ का इस्तेमाल नहीं होता है इसलिए ये त्वचा के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।
ये त्वचा को पोषण देने का सबसे अच्छा तरीका है। इसकी मदद से आप स्किन को हाईड्रेट रख सकते हैं।
ये स्किन पर झुर्रियों और बारीक़ लाइनों को भी छुपाने में मदद करती है। ये शुष्क त्वचा की समस्या को दूर करती है।
त्वचा पर इसके द्वारा बनाई गयी परत धूल, मिट्टी और यहां तक की यूवी किरणों से बचाती है।
ये किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन से रक्षा करती है। नारियल के तेल में एंटीफंगल, एंटीमाइक्रोबिअल और हीलिंग प्रॉपर्टी पायी जाती है जो चोट और स्किन इन्फेक्शन को ठीक करती है।
ये त्वचा को शाइनी और ग्लोइंग बनाता है।
ये त्वचा द्वारा जल्दी सोख लिया जाता है और मेलानिन प्रोडक्शन को बढ़ाता है जिसकी मदद से शरीर टैन की समस्या से जल्दी छुटकारा पाता है।

टैन स्किन पर नारियल तेल का इस्तेमाल कैसे करें?
आप अपने रोज़ाना के ब्यूटी प्रोडक्ट के साथ स्किन और बालों के लिए कोकोनट ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस विधि की मदद से आप त्वचा की रंगत को पहले जैसा करने के लिए नारियल तेल का प्रयोग कर सकते हैं।

जानें पूरी विधि:
1. एक कटोरी में नारियल का तेल अच्छी मात्रा में लें। अच्छे नतीजे पाने के लिए वर्जिन या शुद्ध नारियल तेल का इस्तेमाल करें। अगर आपके पास ये उपलब्ध नहीं है तो आसानी से मिलने वाला नारियल तेल भी आप ले सकते हैं।
2. इस तेल से अपने पूरे शरीर पर मसाज करें। इस प्रक्रिया को 20 मिनट तक चलने दें।
3. शरीर द्वारा इस तेल को सोखने दें।
4. इस तेल को लगा रहने दें और उसके बाद सुकून भरा स्नान करें।
ऊपर बताये गए इस उपाय को आज़माएं और अपने शरीर को रिलैक्स होने का समय दें और सनटैन से छुटकारा पाएं। अगर आप नारियल तेल की मदद से अपने शरीर को और राहत देना चाहते हैं तो आप इसकी मदद से स्क्रब भी तैयार कर सकते हैं।

घर पर कैसे बनाएं नारियल तेल से स्क्रब
सामग्री
2 चम्मच नारियल का तेल
1 ½ चम्मच ब्राउन शुगर
2 पिसे हुए बादाम
कैसे बनाएं
एक बर्तन में ब्राउन शुगर और नारियल का तेल लें और अच्छे ढंग से मिला लें।
अब इसमें चूरा किया हुआ बादाम डालें और मिलाएं।
कुछ देर मिश्रण को रखने के बाद अपने चेहरे और गर्दन के आसपास हल्के हाथों से मसाज करना शुरू करें।
इस मिक्सचर से अपने चेहरे और गर्दन को कम से कम 10 मिनट के लिए मसाज करें।
सादे पानी से अपना चेहरा धो लें।
अच्छे रिज़ल्ट के लिए हफ्ते में तीन बार इसे दोहराएं। ये आपकी त्वचा से डेड सेल निकालकर उसे एक्सफोलिएट करता है। साथ ही सनटैन की प्रॉब्लम को भी दूर करता है।



Click it and Unblock the Notifications
