Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
सिर्फ ब्रेड पर ही नहीं चेहरे पर भी लगाइये मेयोनीज़, दिवाली पर मिलेगी ग्लोइंग स्किन
हर कोई इतना लकी नहीं होता कि उसे स्पॉटलेस और दमकती हुई त्वचा मिले। लेकिन हर किसी को बेदाग़ त्वचा की चाहत होती है। लेकिन इस इच्छा को पूरा करने के लिए हम क्या करते हैं?
कुछ लोग मार्किट से स्किन टोन हल्का करने, दाग धब्बों को कम करने और स्पॉटलेस बनाने के लिए क्रीम और लोशन लेकर आते हैं। लेकिन ये क्रीम कितनी फायदेमंद होती है? और अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आप क्या करेंगे?

आपके इन सारे सवालों का जवाब एक ही है और वो है घरेलू नुस्खे। आपके बाल और त्वचा से जुड़ी कोई भी समस्या है उसका हल आपको घरेलू नुस्खों से मिल जायेगा। साथ ही ये इस्तेमाल करने में सुरक्षित और सस्ती भी होती है।
चेहरे की रंगत साफ़ करने के लिए जो घरेलू उपाय इस्तेमाल किये जाते हैं उनमें से एक है मेयोनीज़। इसका टेस्ट कई लोगों को भाता है, वहीं मेयोनीज़ बालों और चेहरे के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है। बाज़ार में आसानी से मिलने वाली मेयोनीज़ आपकी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है।
ये आपकी स्किन टोन को हल्का करने के अलावा त्वचा को मॉइशचराइज़ करने के साथ हाईड्रेट भी करता है। ये त्वचा को एक्सफोलिएट करके चेहरे पर जमी गंदगी की परत को साफ़ करता है। ये डेड स्किन निकाल कर त्वचा को मुलायम और दमकता हुआ बनाता है।
मेयोनीज़ के सिर्फ इतने ही फायदे नहीं है। ये चेहरे से महीन लकीरों और झुर्रियों को हटाता है और एजिंग के लक्षण को कम करता है। मेयोनीज़ के इतने फायदे जानकर आप खुद समझ गए होंगे कि जब स्किन केयर की बात आती है तो ये एक बेहतरीन ऑप्शन है।
आप अपने स्किन केयर रूटीन में मेयोनीज़ फेस पैक या फिर इसे मसाज करने वाली क्रीम के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। जानते हैं कि कैसे आप स्किन टोन को हल्का करने के लिए जल्दी और आसानी से मेयोनीज़ मास्क तैयार कर सकते हैं।
स्किन लाइटनिंग के लिए मेयोनीज़ कैसे इस्तेमाल करें?

सामग्री:
2 चम्मच मेयोनीज़
1 चम्मच शहद
1 चम्मच पीसी हुई चीनी
1 चम्मच पिसा हुआ ओटमील
1 चम्मच नींबू का रस

कैसे करें प्रयोग
एक बाउल लें, उसमें मेयोनीज़ और शहद मिला कर अच्छे से मिक्स करें।
अब मेयोनीज़ और शहद के मिश्रण में पीसी हुई चीनी मिला कर अच्छे से फेंटे।
अब इसमें ओटमील का पाउडर मिला कर सभी सामग्री को अच्छे से ब्लेंड कर लें।
अंत में, इसमें नींबू का रस मिलाकर एक क्रीमी पेस्ट बना लें।
अब अपने चेहरे को साफ़ पानी से धो लें और टिश्यू पेपर की मदद से पानी सूखा लें।
अब मेयोनीज़ के क्रीमी पेस्ट को ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं।
आप अपने हाथों से भी इस पेस्ट को चेहरे पर लगा सकती हैं लेकिन ये थोड़ा मेसी टास्क हो सकता है इसलिए ब्रश का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
आप इस मिश्रण को अपनी गर्दन पर भी लगाएं ताकि चेहरे और गर्दन का स्किन टोन एक समान हो।
इस पैक को सावधानी से लगाएं और अपनी आंखें, कान और मुंह पर इसे लगाने से बचें। इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए लगा रहने दें।
गुनगुने पानी से चेहरा साफ़ कर लें। साफ़ तौलिये से चेहरा पौंछ लें। अगर आप बेहतर नतीजे चाहते हैं तो हफ्ते में एक बार ये नुस्खा ज़रूर ट्राई करें।
नोट: आप पेस्ट को चेहरे से धोने और तौलिए से सूखा लेने के बाद त्वचा को माइशचराइज़ करने के लिए टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चेहरे पर टोनर लगाएं और उंगलियों की टिप की मदद से हल्का मसाज करें और फिर छोड़ दें। टोनर को त्वचा के अंदर तक जाने दें ताकि आपकी स्किन हाईड्रेट हो सके।



Click it and Unblock the Notifications
