Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
आपकी कई स्किन प्रोब्लम्स का हल है किचन में रखा जायफल

खाने में फ्लेवर लाने के लिए जायफल का इस्तेमाल किया जाता है। जायफल में औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं जोकि त्वचा के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
जायफल में मैग्नीशियम, कॉपर और विटामिंस जैसे कि बी1 और बी6 होता है जोकि सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। ये त्वचा पर भी कारगर होता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लामेट्री गुण पिंपल्स और एक्ने के इलाज में मददगार साबित होते हैं। जायफल के एंटीबैक्टीरियल गुण हर तरह के संक्रमण से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं।
आज इस पोस्ट के ज़रिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि जायफल को अपने रोज़ाना के स्किन केयर रूटीन में शामिल करने से क्या फायदा होगा और आप इसे किस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्लींज़र के रूप में
क्या चाहिए
1 चम्मच जायफल पाउडर
1-2 चम्मच दूध
जायफल के रेजुवनेटिंग गुण और दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को मुलायम और सुंदर बनाने में मदद करता है।
कैसे बनाएं
दूध और जायफल पाउडर को मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

ऑयली स्किन के लिए
क्या चाहिए
1 चम्मच जायफल पाउडर
शहद की कुछ बूंदें
ऑयली स्किन पर एक्ने और दाने होने का खतरा ज़्यादा रहता है। जायफल और शहद दोनों में ही एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेट्री गुण होते हैं जोकि एक्ने को दूर करने में मदद करते हैं। जायफल त्वचा के रोमछिद्रों को सिकोड़ कर उनमें मौजूद अतिरिक्त सीबम को कम कर देता है।
कैसे बनाएं
इसके लिए आपको जायफल पाउडर में शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करना है। इसे चेहरे पर लगाएं और 5-10 मिनट के बाद चेहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 1-2 बार इस नुस्खे को आज़माएं।

पिगमेंटेशन के लिए
क्या चाहिए
1 चम्मच जायफल पाउडर
2 चम्मच योगर्ट
नींबू के रस की कुछ बूंदें
बाकी चीज़ों के साथ जायफल में त्वचा की रंगत को निखारने और पिगमेंटेशन के साथ-साथ गहरे दाग-धब्बों को दूर करने की क्षमता होती है। ये सूर्य की किरणों से त्वचा को होने वाले नुकसान को भी ठीक करता है।
क्या करें
एक साफ कटोरी लें और इसमें जायफल पाउडर, योगर्ट और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। इन सब चीज़ों को एकसाथ मिक्स कर लें। चेहरे पर मास्क को लगाएं और 8-10 मिनट के बाद ठंडे पानी से चेहरा धोकर सुखा लें। इसके बाद मॉइश्चराइज़र लगाएं।

त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए
क्या चाहिए
1 चम्मच जायफल पाउडर
1 चम्मच शहद
एक चुटकी बेकिंग सोडा
नींबू के रस की कुछ बूंदें
लौंग के तेल की कुछ बूंदें
ये स्क्रब मृत त्वचा की कोशिकाओं को निकालकर त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और स्किन की सफाई करता है।
क्या करें
एक कटोरी में कच्चा शहद, बेकिंग सोडा और लौंग का तेल डालें। अब जायफल पाउडर और नींबू के रस को एकसाथ मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में आराम से स्क्रब करें। 5-10 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धोकर सुखा लें।

जवां त्वचा के लिए
क्या चाहिए
1 चम्मच जायफल पाउडर
1 चम्मच शहद
1 चम्मच योगर्ट
क्या करें
एक साफ कटोरी में जायफल पाउडर को मिलाएं और इसमें अनफ्लेवर्ड योगर्ट और कच्चा शहद डालें। इस मास्क को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। 20 मिनट के बाद पानी से चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
