Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
टैनिंग के अलावा डार्क सर्कल भी दूर करता है टमाटर
आंखों के पास होने वाले काले घेरे स्किन से जुड़ी आम समस्या है। डार्क सर्कल की वजह से चेहरा मुरझाया, बीमार और थका हुआ लगता है। इन काले घेरों के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे नींद पूरी ना लेना, तनाव, ज़्यादा धूम्रपान या शराब पीना या फिर हार्मोन्स से संबंधित समस्या।
आंखों के नीचे की त्वचा शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में ज़्यादा सेंसेटिव होती है। इस हिस्से में रक्त का परवाह सही ढंग से ना होने पर त्वचा की रंगत में बदलाव आ जाता है जो डार्क सर्कल का कारण बनती है। अगर आप इन काले घेरों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपके लिए घरेलू उपाय बिल्कुल सही रहेंगे। इन तरीकों में थोड़ा समय लग सकता है लेकिन ये आपको इच्छित परिणाम देंगे वो भी बिना साइड इफ़ेक्ट के।
टमाटर में मौजूद ब्लीचिंग खूबियां त्वचा की रंगत को हल्का करने का काम अच्छे ढंग से कर सकती है। इसमें मौजूद विटामिन ए, बी और सी बेजान त्वचा को रेजुविनेट करती है। टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो डार्क स्किन और पिग्मेंटेशन की समस्या को दूर करते हैं। इन घरेलू उपचार का इस्तेमाल रोज़ाना करके आप असरदार तरीके से आंखों की खूबसूरती को मद्धम करने वाले डार्क सर्कल से छुटकारा पा सकते हैं।

टमाटर और नींबू
टमाटर और नींबू में लाइटनिंग प्रॉपर्टी है जो आंखों के नीचे काली त्वचा को ठीक कर सकते हैं।
सामग्री
1 चम्मच टमाटर का जूस
1 चम्मच नींबू का रस
कैसे करें तैयार
आपको टमाटर और नींबू के रस को एकसाथ मिलाना है। रुई का इस्तेमाल करके इसे आंखों के नीचे लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर सादे पानी से धो लें। आप इस मिश्रण को दिन में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

टमाटर, पुदीना और खीरा
खीरा त्वचा को हाइड्रेट करता है तो वहीं पुदीने के पत्ते आंखों के नीचे की त्वचा से पिगमेंटेशन दूर करते हैं।
सामग्री
1 चम्मच टमाटर की प्यूरी
5-6 पुदीने के पत्ते
1 चम्मच खीरे का पेस्ट
कैसे करें तैयार
टमाटर की प्यूरी बनाकर उसमें खीरे का पेस्ट मिला दें। अब ब्लेंड की हुई मिंट की पत्तियों को टमाटर और खीरे के पेस्ट में मिलाएं। आंखों के नीचे इस पेस्ट की लेयर लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए रहने दें। अब नार्मल पानी से चेहरा धो लें। अगर आप जल्द नतीजे चाहते हैं तो कुछ दिनों तक रोज़ाना इसे दोहराएं।

टमाटर, बेसन और नींबू का रस
नींबू की ब्लीचिंग शक्ति और बेसन की अतिरिक्त अॉयल हटाने की क्षमता मिलकर त्वचा के लिए बढ़िया मास्क तैयार करते हैं।
सामग्री
2-3 चम्मच टोमेटो प्यूरी
½ चम्मच नींबू का रस
2 चम्मच बेसन
कैसे करें तैयार
एक साफ कटोरी लें और उसमें ताज़ा टमाटर प्यूरी और नींबू का रस मिलाएं। अब उसमे बेसन डालकर अच्छा मिश्रण तैयार करें। अब इस मिक्सचर को आंखों के नीचे प्रभावित त्वचा पर लगाएं और 20 मिनट के लिए रहने दें। अब सादे पानी से धो लें। अच्छे नतीजे पाना चाहते हैं तो हफ्ते में दो से तीन बार इसे आज़माएं।

टमाटर और एलोवेरा
टमाटर त्वचा को निखारता है और एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट करता है।
सामग्री
एलोवेरा की पत्ती
टमाटर का पेस्ट
कैसे करें तैयार
ताज़ा एलोवेरा की पत्ती लें और उसे छीलें। अब उसमें से सफ़ेद एलोवेरा जेल निकाल कर साफ़ कटोरी में रखें। अब एक टमाटर को ब्लेंड करके उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को एलोवेरा में डालें और अच्छे से मिक्स करें। इसे लगा कर 15 मिनट बाद अपना चेहरा साफ़ पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
