Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
गेहूं की रोटी ही नहीं फेस पैक भी होता है फायदेमंद
भारत में गेहूं का आटा बहुत लोकप्रिय है और हमारे रोज़ाना के आहार में एक बड़ा हिस्सा यही होता है। भारत के हर घर में गेहूं का आटा होता ही है। जैसा कि हम जानते हैं कि गेहूं में कई पोषक और विटामिंस होते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। इसी तरह त्वचा के लिए भी गेहूं के कई फायदे हैं।
त्वचा पर ऊपर से गेहूं का आटा लगाकर आप अपनी स्किन को चमकदार बना सकते हैं। गेहूं का त्वचा के लिए सबसे बड़ा फायदा यही है कि ये हर तरह की स्किन टाइप को सूट कर जाता है जैसे कि संवेदनशील त्वचा, रूखी और तैलीय त्वचा आदि। ये कोशिकाओं को रिस्टोर करके त्वचा को रेजुवनेट करता है।

अब सवाल उठता है कि क्या गेहूं के आटे को चेहरे पर लगाया जा सकता है? कुछ अन्य चीज़ों के साथ इसे मिलाकर पैक बनाने पर आप गेहूं के आटे को चेहरे पर लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं चमकदार त्वचा के लिए गेहूं के आटे के फेस पैक के बारे में।
टैन हटाने के लिए
सामग्री
2 कप गेहूं का आटा
1 कप पानी
क्या करें
एक साफ कटोरी लें और उसमें गेहूं का आटा डालें और थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लें। अगर पेस्ट बहुत गाढ़ा है तो पानी और डाल लें। अब इसे सनटैन हुई त्वचा पर लगाएं। 10 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। रोज़ दिन में दो बार ये पैक लगाएं।
चमकदार त्वचा के लिए
सामग्री
2-3 टेबलस्पून गेहूं का आटा
1-2 टेबलस्पून मिल्क क्रीम या मलाई
क्या करें
गेहूं के आटे में मिल्क क्रीम डालकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाकर दस मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद पानी से सर्कुलर मोशन में हल्के से स्क्रबिंग करें। रोज़ इस पैक को लगाने से आपकी त्वचा चमक जाएगी।
तैलीय त्वचा के लिए
सामग्री
4 चम्मच गेहूं का आटा
3 चम्मच दूध
1 चम्मच गुलाब जल
क्या करें
एक साफ कटोरी लें और उसमें गेहूं का आटा, दूध और गुलाब जल डालें। इन सब चीज़ों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट के बाद ठंडे पानी से इसे साफ कर लें। इस पैक को कम से कम हफ्ते में दो बार लगाएं।
मुलायम त्वचा के लिए
सामग्री
4 चम्मच गेहूं का आटा
2-3 चम्मच दूध
2 चम्मच गुलाब की पंखुडियां
2 चम्मच शहद
संतरे के छिलके
क्या करें
सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी उबाल लें। संतरे के छिलकों को पीसकर उसमें पानी और कुछ ताज़ा गुलाब की पंखुडियां डालें। अब ढक्कन बंद करके कुछ मिनट तक इसे उबालें और फिर गैस बंद कर दें। अब मध्यम आंच पर दूध उबालें और इसमें संतरे के छिलके और गुलाब की पंखुडियों वाला पानी डालें। शहद भी मिलाएं। गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें और इसके बाद इसमें गेहूं का आटा मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद चेहरे को धो लें। चेहरे को सुखाकर मॉइश्चराइज़र लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
