Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
आपका फ़ोन है आपकी स्किन का दुश्मन, जानें कैसे
पूरा दिन काम करने, लोगों से मिलने-जुलने और फोन पर आने वाली नोटिफिकेशंस की वजह से नींद अब उतनी अच्छी नहीं आती है जितनी इन सब के बिना आया करती थी। रात को सोने से पहले के एक मिनट तक आपके हाथ में फोन रहता है और रात को देर तक आप पलंग पर लेटकर फोन पर कुछ ना कुछ सर्च या किसी से चैट कर रहे होते हैं। लगातार फोन के संपर्क में रहने का असर आपकी त्वचा पर भी पड़ता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह स्मार्टफोन आपकी स्किन को खराब करता है।
नींद को करता है खराब
आप चाहें जितने भी थके हुए क्यों ना हों, फोन को सोने से पहले ज़रूर यूज़ करते हैं। दरअसल, फोन आपके सोने की प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करता है जिसकी वजह से फोन रखने के बाद भी नींद आने में समय लग जाता है। कम नींद लेने के कारण त्वचा का मॉइश्चर खोने लगता है और त्वचा डिहाइड्रेट हो जाती है और समय से पहले ही बेजान दिखने लगती है।

लत से बढ़ता है स्ट्रेस
आज अमूमन हर किसी को फोन की लत लग चुकी है। मोबाइल के बिना जीने का डर और बार-बार नोटिफिकेशन चैक करने को नोमोफोबिया कहते हैं। बैटरी के खत्म होने का डर या इंटरनेट कनेक्शन के ना मिलने के डर के कारण तनाव बढ़ता है। ये सभी तरह के स्ट्रेस आपकी त्वचा पर भी असर डालते हैं और त्वचा में ब्रेकआउट्स होने लगते हैं। इसके अलावा फोन से निकलने वाली हीट डार्क सर्कल और यहां तक हाइपरपिग्मेंटेशन का कारण बनती है।

आंखों पर भी पड़ता है असर
क्या आपने कभी गौर किया है कि फोन पर देखते समय आंखें कभी-कभी चौंधियाने लगती है। अगर ऐसा ज़्यादा होता है तो आंखों के आसपास काले घेरे पड़ सकते हैं। फोन पर बने अक्षर पढ़ने में छोटे होते हैं और इन्हें देखने के लिए आंखों की मांसपेशियों पर ज़ोर पड़ता है। ये समय से पहले एजिंग और आंखों के आसपास झुर्रियों का भी कारण बन सकता है। फोन के ज़्यादा इस्तेमाल से ड्राई आई सिंड्रोम भी हो सकता है।
थकान महसूस होना
हर वक्त फोन पर लगे रहने से जल्दी थकान महसूस होती है। अगर आप किसी भी तरह का शारीरिक व्यायाम नहीं करते हैं तो दिनभर फोन पर लगे रहने की वजह से थकान हो सकती है। फोन पर गेम खेलने और वायरल वीडियो देखने से त्वचा बेजान और थकी हुई दिखने लगती है।
गर्दन में दर्द
फोन को बार-बार चैक करने के लिए हमें नीचे झुक कर देखना पड़ता है। इस वजह से गर्दन को बार-बार झुकाना या मूव करना पड़ता है जिस वजह से गर्दन में दर्द हो सकता है। गर्दन की त्वचा नाजुक होती है और ये अपना लचीलापन खो सकती है। इससे बचने के लिए और त्वचा की कोशिकाओं को पुर्नजीवित करने के लिए सही पॉश्चर में बैठना शुरु करें।
एक्ने की शिकायत
मोबाइल फोन पर बैक्टीरिया का जमावड़ा होता है। पूरा दिन आप ना जाने कहां-कहां जाते हैं और ऐसे में मोबाइल पर बहुत गंदगी जम जाती है। फोन पर बात करते समय ये बैक्टीरिया त्वचा पर चिपक जाता है और उस वजह से एक्ने आने लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
