Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
चेहरे पर हो गए गड्डे... लगाएं सेंधा नमक और फिर देखिए मैजिक......
चेहरे पर कील मुंहासों की वजह से अक्सर गड्डें पड़ जाते हैं। जो कि चेहरे की शोभा बिगाड़ देते हैं।
अगर आप भी चेहरे की इस समस्या से गुजर रहे हैं तो हम आपके लिए एक घरेलु नुस्खा लाएं है, जिसे अजमाकर आप इस समस्या से छुट्टी पा सकती हैं।
जी हां अब आपको खूबसूरत त्वचा पाने के लिए बाजार में मौजूद महंगे कॉस्मेटिक का सहारा लेने की जरूरत नहीं है। बस आपको करना नहीं हैं, किचन में रखे हुए सेंधा नमक से चेहरे को स्क्रब कर आप इस समस्या से बच सकती हैं।
आप सेंधा नमक स्क्रब की मदद से खूबसूरत त्वचा पा सकते हैं। सेंधा नमक एक बेहतरीन ब्यूटी प्रोडक्ट है। इसके इस्तेमाल से डेड स्किन तो साफ होती है साथ ही ब्लैकहेड्स भी दूर हो जाते हैं और चेहरे के गढ्ढे भी तेजी से भरता है। आइए जानें त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए सेंधा नमक का इस्तेमाल कैसे किया जाता है।

सेंधा नमक और ओटमील
सेंधा नमक और ओटमील का स्क्रब ऑयली त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके लिए आप ओटमील और सेंधा नमक को अच्छी तरह मिला लें और इसमें कुछ बूंदे नींबू के रस और बादाम के तेल की मिक्स कर लें। फिर इस स्क्रब से अपने चेहरे पर हल्के हाथों से स्क्रब करें।


सेंधा नमक और नींबू
थोड़े से सेंधा नमक में 1-2 बूंद नींबू के रस की डाल लें और इस मिश्रण को चेहरे पर गोलाई से घुमाते हुए लगाएं। इसके बाद पानी से मुंह धो लें। हफ्ते में 2 बार इस स्क्रब के इस्तेमाल से मुंहासे,ब्लैकहैड्स और डैड स्किन की समस्या गायब हो जाएगी।

सेंधा नमक और जैतून का तेल
कुछ देर स्क्रब करने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। सेंधा नमक को अगर आप जैतून के तेल में मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं तो इससे आपके चेहरे में निखार आता है। जी हां अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो सॉल्ट और ऑयल का यह पेस्ट आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि यह आपके चेहरे को नमी प्रदान करता है। 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करने के बाद चेहरे को पानी से धुल लें।

सेंधा नमक और शहद
शहद टैनिंग को खत्म करने का सबसे अच्छा उपाय है। सेंधा नमक में थोड़ा सा शहद मिलाकर इससे चेहरे को स्क्रब करें। आप इसका हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

सेंधा नमक और बादाम
ड्राई स्किन वालों के लिए भी सेंधा नमक का प्रयोग करना काफी फायदेमंद होता है। सेंधा नमक के साथ बादाम का तेल इस्तेमाल करने से ड्राई स्किन में काफी लाभदायक होता है। सेंधा नमक त्वचा के डेड स्किन सेल्स को निकालता है और बादाम का तेल इसे मॉश्चराइज करता है। बादाम के तेल में विटामिन ई होता है जो चेहरे को अंदर से पोषित करता है और चेहरे का रंग निखारता है। इसके प्रयोग के लिए एक चम्मच सेंधा नमक में लगभग आधा चम्मच बादाम का तेल मिलाएं और इससे चेहरे को अच्छी तरह मसाज करें।



Click it and Unblock the Notifications
