Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
बेदाग त्वचा और लंबे बाल चाहिये तो लगाएं सेंधा नमक
काला नमक या सेंधा नमक से जाना जाने वाला यह नमक लगभग सभी भारतीय घरों में खाया जाता है। सेंधा नमक को ज्यादातर लोग व्रत के समय फलाहार में डाल कर खाते हैं। सेंधा नमक हमारे स्वास्थ्य के साथ साथ हमारी त्वचा के लिये भी बहुत लाभकारी है।
सेंधा नमक को त्वचा पर हल्के हाथों से रगड़ने पर हमारी त्वचा से दाग धब्बे हटते हैं और वह चमकीली बनती है। ऐसे ही अगर आप की एडियां फटी हुई हैं, तो भी आप उस पर सेंधा नमक रगड़ कर उसे साफ कर सकती हैं । आइये और भी जातने हैं कि सेंधा नमक सौंदर्य के लिहाज से कैसे काम करता है।

1. सेंधा नमक से बनाएं स्क्रब
चेहरे पर डेड स्किन जमा हो जाती है तब स्किन की उम्र काफी ज्यादा पता चलने लगती है। इसलिये स्किन को स्क्रब करना काफी जरुरी है। अच्छा होगा कि आप सेंधा नमक से स्किन को स्क्रब करें।

2. बाथ सॉल्ट या बॉडी स्क्रब
स्पा में इस्तेमाल किये जाने वाले बाथ सॉल्ट की ही तरह से काला नमक भी यूज़ किया जा सकता है। यह आपकी मासपेशियों को आराम पहुंचाने में मदद करता है। इसके साथी ही यह नींद लाने में भी मदद करता है। 1 चम्मच सेंधा नमक को पानी में डालें और उससे पानी से नहाएं। आप चाहें तो इससे अपनी बॉडी के लिये स्क्रब भी तैयार कर सकती हैं। इसके लिये सेंधा नमक में शहद मिक्स करें और उससे शरीर की मसाज करें। आप पाएंगी कि आपकी स्किन काफी चमकदार हो चुकी होगी।
3. बालों को बनाए स्वस्थ
सेंधा नमक बालों से गंदगी को प्राकृतिक तरीके से निकालता है। सिर में जो तेल होता है वह इसे साफ कर देता है। आप इसे अपने किसी भी शैंपू में डाल कर उससे बालों को धो सकती हैं। इसके बाद ठंडे पानी से बालों को धोएं।

4. स्किन के पोर्स को साफ करे
सेंधा नमक में ऐसे बेस्ट क्लीजिंग गुण होते हैं जो आपकी स्किन के पोर्स में जमा हुई गंदगी को निकालेंगे। इससे आपकी स्किन फिर से सांस ले पाएगी। इसे बनाने के लिये 1 चम्मच सेंधा नमक को अपने फेस वॉश के साथ मिक्स करें और फर चेहरे पर रगड़ें। इससे आपकी स्किन में काफी ग्लो आएगा।

5. चेहरे में निखार
कुछ देर स्क्रब करने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। सेंधा नमक को अगर आप जैतून के तेल में मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं तो इससे आपके चेहरे में निखार आता है। जी हां अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो सॉल्ट और ऑयल का यह पेस्ट आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि यह आपके चेहरे को नमी प्रदान करता है। 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करने के बाद चेहरे को पानी से धुल लें।

6. नाखूनों का पीलापन दूर करे
सेंधा नमक आपके नाखूनों के पीलेपन को भी दूर करता है। उंगलियों को सेंधा नमक के पानी में कुछ देर डुबोने से आपके पीले नाखून भी सफेद हो जाएंगे।


7. बालों को घना बनाए
कंडीशनर के साथ उसी मात्रा में सेंधा नमक मिलाएं और उससे बालों को धोएं। 20-30 मिनट के बाद अपने बालों को धो लें। इससे बाल घने होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
