Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
मिल्क पाउडर के पेस्ट से ऐसे पाइये तुरंत गोरापन
कई लोंगो को भगवान ने इतना गोरा बनाया होता है कि उन्हें धूप से डरने की जरुरत ही नहीं होती। लेकिन कुछ लोग अगर जरा सा भी धूप में गए तो रंग तुरंत ही काला पड़ जाता है। गोरेपन में कमी आने के कई कारण हो सकते हैं जैसे, कड़ी सूरज की धूप, प्रदूषण, झाइयां या फिर चेहरे पर दाग-धब्बे आदि। बाजार में मिलने वाले स्किन केयल प्रोडक्ट संवेदनशील त्वचा के लिये बडे़ ही हानिकारक माने जाते हैं। बेहतर है कि आप घर में रखी प्राकृतिक चीज़ों का ही प्रयोग करें क्योंकि इनसे किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं होती।

निखार पाने के लिए महंगी से महंगी क्रीम, लोशन का इस्तेमाल करना बंद कीजिये और बोल्डस्काई दृारा बताए जाने वाले इस बेहतरीन उपाय का प्रयोग करें। यह उपचार उन लोंगो के लिये है जो तुरंत फेयरनेस पाना चाहते हों। दोस्तों स्किन का कलर चेंज करना नामुमकिन है लेकिन रंग साफ करना कोई बड़ी बात नहीं है। अगर आपकी स्किन से डेड स्किन की लेयर हटा दी जाए तो आपकी स्किन की डलनेस अपने आप ही चली जाएगी और अंदर का छिपा हुआ रंग सामने आ जाएगा।
आज हम आपको मिल्क पावडर की मदद से बनने वाले घरेलू पेस्ट के बारे में बताएंगे, जिससे आपका रंग बिल्कुल साफ होगा। जी हां, यह सच है कि मिल्क पावडर को भी फेस पैक बना कर लगाया जा सकता है।
दूध के जैसे ही मिल्क पावडर में भी उतने ही गुण होते हैं जितने कि आपको दूध में मिलेंगे। यह चेहरे के पोर्स को अंदर से साफ करता है। इसमें ढेर सारा विटामिन और मिनरल्स होते हैं। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो कि स्किन के टोन को हल्का करने के साथ साथ स्किन को भी स्मूथ बनाता है।
अगर आपकी स्किन में झाइयां हैं और स्किन डल हो चुकी है तो मिल्क पावडर उसे भी ठीक कर देगा। यह कोलाजेन को रिपेयर करता है, स्किन को हाइड्रेट करता है और साथ ब्लैकहेड और वाइटहेड को भी निकालता है। तो इतने सारे गुणों के बारे में जानने के बाद आइये देंखे कुछ मिल्क पावडर फेस पैक बनाने के तरीके।

1. नींबू, हल्दी और मिल्क पावडर
सामग्री-
- नींबू
- जंगली हल्दी
- मिल्क पावडर
क्या करना है-
- नींबू को दो हिस्से में काट लें।
- हम नींबू के एक हिस्से पर पिसी हल्दी लगाएंगे।
- फिर इसे अपने चेहरे पर 1 मिनट के लिये हल्का रगड़ें। इसको रगड़ते वक्त नींबू को बीच में हल्का सा निचोड़ दें जिससे कि उसका रस अच्छी तरह से चेहर पर लग जाए।
- फिर 5 मिनट के बाद नींबू का दूसरा हिस्सा ले कर मिल्क पावडर पर रखें और 5 मिनट के लिये चेहरे पर हल्के रगड़ें।
- मिल्क पावडर से स्किन गोरी बनती है और नरम भी हो जाती है। इसकी के साथ साथ स्किन में नमी भी आती है।
- 5 मिनट के बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें।

2. जैतून तेल और मिल्क पावडर
सामग्री-
- 1 चम्मच मिल्क पाउडर
- 1/2 चम्मच जैतून तेल
क्या करना है-
- दोंनो चीजों को एक साथ मिक्स करें और गाढा पेस्ट बनाएं।
- इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाए रखें, फिर हल्के गरम पानी से चेहरा धो लें।
- इससे चेहरे में नमी आती है और पूरे चेहरे की अच्छे से टोनिंग भी हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
