Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
फॉरहेड पर खुजली और एलर्जी की ये हो सकती है वजह, जानें घरेलू इलाज
आपके माथे पर अचानक से खुजली शुरू हो गई। इसकी वजह से आपके माथे या फोरहेथ पर छोटे-छोटे दानें बन गए और स्किन का लाल हो गई है। माथे पर लगातार खुजली का कारण स्किन प्रॉब्लम की अलग-अलग वजहें हो सकती हैं जिसके पीछे का कारण एग्जिमा, डैंड्रफ और कील मुंहासों आदि हो सकता है। अगर माथे पर लगातार खुजली हो रही है तो इसे हल्के में ना लें।
जाके डॉक्टर्स को एक बार जरुर दिखाएं। अगर आप चाहे तो इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खें भी अजमा सकते हैं। आइए जानते है माथे पर खुजली होने के कारण।

माथे को ज्यादा देर कवर रखना
माथे पर खुजली की समस्या उन लोगों को भी हो सकती हैं जो हेट, केप, स्कार्फ, हेलमेट या हेयरबैंड का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। इससे पसीना आने से स्किन रेशेज हो जाते हैं जिससे स्किन पर खुजली होने लगती हैं। अगर आप ज्यादा हेड स्कार्फ या हेट का इस्तेमाल करती हैं तो इसे साफ सुथरा रखें और समय-समय पर बदलते रहे ताकि किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम ना हो।
स्किन प्रॉडक्ट्स से एलर्जी
कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स भी हैड इचिंग की वजह बनती हैं। कई बार मेकअप प्रॉडक्ट्स स्किन पर सूट नहीं करते जिससे माथे, चीक्स और चेहरे की बाकी जगहों पर खुजली की परेशानी हो सकती है।
सनबर्न
सनबर्न भी स्किन इचिंग की वजह बनता है। सूरज की पराबैंगनी किरणें स्किन को झूलसा देती हैं, जिससे स्किन एलर्जी की प्रॉब्लम हो सकती है।
प्रेग्नेंसी के दौरान
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत तरह के बदलाव आते हैं इन हार्मोंस के बदलने से भी माथे की खुजली की परेशानी हो सकती है। कुछ महिलाओं के प्रेग्नेंसी के दौरान कील मुंहासों की समस्या भी हो जाती है।
डैंड्रफ
कई बार आपके बालों के डैंड्रप का रिएक्शन आपके चेहरे पर दिखता है। जिसकी वजह से आपके स्किन पर एलर्जी की शुरूआत होती है। अगर आपके स्किन पर इस तरह का असर दिख रहा है तो एक्जेमा और कई बीमारी के लक्षण हैं। डैंड्रफ की वजह से आपके माथे से लेकर, आपके छाती, चेहरा और पीठ पर इंफेक्शन हो सकती है।
हेल्थ कंडीशन व इंफेक्शन
इसके अलावा अन्य हेल्थ कंडीशन व इंफेक्शन की वजह से भी यह समस्या हो सकती है। स्किन प्रॉब्लम सोरायसिस, लीवर प्रॉब्लम, चिकनपॉक्स आदि की वजह से भी स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं।
ऐसा होने पर क्या करें
- अगर आपके भी माथे पर खुजली या किसी तरह की जलन हो तो सबसे पहले तो चेहरे को ताजे ठंडे पानी से अच्छे धो लें। फिर एलोवेरा जैल को अच्छे से स्किन पर लगाएं और मसाज करें। इससे खुजली लालगी आदि की समस्या दूर होगी।
- खुजली होने पर माथे को ठंडे पानी से साफ करें और फिर सूखे टॉवेल से पोछें।
- धूप में जानें से पहले अच्छी क्वालिटी का सनसक्रीन लोशन इस्तेमाल करें।
- कई बार मेकअप व ब्यूटी प्रॉडक्ट्स शेयर करने से चेहरे पर इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इसलिए प्रॉडक्ट को शेयर करने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
