Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
चेहरे पर हो गए लाल और भद्दे से मुंहासे, इन तरीको से करें ईलाज..
टीनएज में चेहरे पर मुंहासे होना एक आम समस्या होती हैं, जो हार्मोनल बदलाव के वजह से अक्सर हो जाते हैं। लेकिन कभी ये एक्ने या मुहांसे एकदम से पस या मवाद से भर जाते हैं। ये एक्ने चेहरे पर लाल रंग के बडे़ से आकार के बन जाते है। इसे सिस्टिक एक्ने बोलते हैं, जो कि दिखने में अन्य मुंहासों के मुकाबले सबसे बदसूरत से लगते हैं। सिस्टिक एक्ने, अधिकतर टीनेजर्स को होते हैं, लेकिन कभी कभार व्यस्कों में भी इनकी संख्या देखने को मिल जाती है। सिस्टिक एक्ने हार्मोन की गड़बड़ी, अत्यधिक तेल और डेड सेल्स के जमा हो जाने की वजह से होता है। यह काफी दर्द भरा भी होता है। सिस्टिक एक्ने खतम हो जाने के बाद चेहरे पर बुरा सा धब्बा छोड़ जाते हैं।

लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ सरल घरेलू उपचारों से इन एक्ने तथा उनके दाग को आसानी से खतम कर सकती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में ---

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा, चेहरे से अत्यधिक तेल साफ करता है और साथ ही डेड स्किन को भी निकालता है। यह बैक्टीरिया का सफाया कर के स्किन पोर को टाइट बनाता है। आप चाहें तो बेकिंग सोडा, खीरे के रस और पानी को एक साथ मिक्स कर के चेहरे पर 15 मिनट तक लगा सकती हैं।

अंडे का सफेद भाग
अंडे के सफेद भाग में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया से लड़ते हैं। यह चेहरे को टाइट बनाता है तथा उसमें चमक भरता है। आप अंडे के सफेद भाग में, दूध और शहद मिला कर एक्ने पर लगा सकती हैं।

नारियल तेल
नारियल के तेल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं। यह चेहरे पर पड़े धब्बों को मिटाने में लाभकारी है। चेहरे पर 2 बूंद नारियल तेल से मालिश करें।

ग्रीन टी
इसमें काफी सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिससे त्वचा में अंदर से निखार आता है। सिस्टिक एक्ने को ठीक करने के लिये आपको आज से ही ग्रीन टी पीना शुरु कर देना चाहिये।

हल्दी
चेहरे के एक्ने पर केवल पानी और हल्दी लगाए ही लगाएं। इसे रात भर या फिर कुछ घंटों के लिये लगा रहने दें। इससे एक्ने के बैक्टीरिया का सफाया होगा और एक्ने से होने वाला दर्द भी खतम हो जाएगा।

टूथपेस्ट
मुंहासों के लिए नियमित रूप से इस्तेमाल होने वाला टूथपेस्ट लें, उसमें से थोड़ा सा टूथपेस्ट लेकर एक्ने वाली त्वचा पर लगाकर 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से त्वचा को साफ कर लें।

शहद
शहद एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक माना जाता है और यह बहुत अच्छी तरह से त्वचा को एक्सफोलिएट करता हैं। मुंहासे होने पर त्वचा को शहद लगाये, और इसे 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़कर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
