Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सुंदर दिखने के लिए मड मास्क लगाती है रिचा चड्डा, फायदे जान आप भी लगाने लग जाएंगे
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लौहा मनवा चुकी रिचा चड्डा एक्टिंग के अलावा अपनी खूबसूरती के वजह से भी जानी जाती है। वो मेकअप और बिना मेकअप के काफी खूबसूरत नजर आती है। रिचा अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाएं रखनेके लिए काफी मेहनत करती है। मगर क्या आप जानते हैं कि उनकी इस ग्लोइंग और खूबसूरत स्किन का राज क्या है? रिचा अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए ब्रांडेड महंगे प्रॉडक्ट की जगह प्राकृतिक नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करती हैं। हाल ही में रिचा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने चेहरे पर मड मास्क लगा रखा है।

मड मास्क त्वचा के लिए एक बहुत अच्छा प्राकृतिक नुस्खा है, जो चेहरे में कसावट लाकर त्वचा को सालों साल जवां बनाए रखता है। आइए, जानते हैं कि ये मास्क कैसे बनाते हैं और इसके क्या-क्या फायदे हैं।
सामग्री-
- एक टेबलस्पून कच्चा दूध
- एक टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी
- 2-3 बूंदे एसेंशियल गुलाब का तेल
- एक अंडे की सफेदी
कैसे बनाएं मड मास्क
मड मास्क बनाने के लिए सबसे पहले 1 टीस्पून मुल्तानी मिट्टी और अंडे के सफेद भाग को 1 टीस्पून दूध में मिक्स करें। अब इस पेस्ट में 2-3 बूंदें एसेंशियल रोज ऑयल की अच्छी तरह मिला दें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर कम से कम 10 मिनट तक लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें। चेहरा धोने के बाद इसे नर्म तौलिए से साफ करें। इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे की डेड स्किन भी साफ हो जाती है और स्किन प्रॉब्लम भी दूर होगी।
चेहरे से टॉक्सिन निकालें
मुल्तानी मिट्टी मास्क में मिनरल्स और विटामिन्स की मात्रा भरपूर होती है, जिससे त्वचा को ठीक से पोषण मिलता है। यह त्वचा से टॉक्सिन खत्म करके रंगत को साफ करने में मदद करता है।
मुंहासों की समस्या होती है दूर
इससे झुर्रियों और मुंहासों की समस्या दूर रहती है। इतना ही नहीं, मड मास्क त्वचा का ऑयल बैलेंस भी सामान्य बनाए रखता है, जिससे रोमछिद्र छोटे हो जाते हैं और ब्लैकहेड्स व वाइटहेड्स की समस्या नहीं होती। अगर आप भी बेदाग और दमकती हुई त्वचा पाना चाहती है तो रिचा की तरह इस मास्क का नियमित रूप से लगाएं।
त्वचा से तेल सोखना
जिनकी त्वचा तेलिय होती है उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योकि बाहरी धूल मिट्टी के कण उनकी त्वचा में आसानी से चिपक जाते है। जिससे मुहासें जैसी समस्या पनपने लगती है। मुल्तानी मिट्टी इस प्रकार की त्वचा के लिए सबसे बढ़ियां इलाज है। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी को पानी में डालकर इसका पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दे चेहरे पर शीख जाने पर इसे ताजे पानी से धो लें ये आपकी त्वचा के तेल को सोखने के साथ त्वचा को सुंदर और चमकदार बनाता है
त्वचा को मुलायम बनाएं
चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का उपयोग करते रहने से त्वचा मुलायम बनी रहती है साथ ही त्वचा टाइट भी रहती हा मुल्तानी मिट्टी त्वचा को मॉइश्चर देने का काम भी करता है। चेहरे पर इसका लेप लगाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में दही, हल्दी ग्लिसरीन और शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं, काफी फायदा और लाभ आपको देखने को मिलेगा



Click it and Unblock the Notifications
