Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
चेहरे के लिये Perfect होता है नारियल तेल, जानें Use

सदियों से हमारी दादी-नानी नारियल के तेल का उपयोग अपने बालों और त्वचा को निखाराने के लिये करती आ रही हैं। क्या आप को नहीं लगता कि ये पुराना नुस्खा अभी तक काम करता है और हमें यू नकारना नहीं चाहिये। गर्मियों के सीजन में नारियल तेल का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद माना जाता है।
नारियल तेल के औषधीय गुण आपकी सेहत, सुंदरता और बालों को स्वस्थ बनाए रखते हैं। यह स्किन और बालों को प्राकृतिक रूप से मुलायम और चमकीला बनाता है। त्वचा को मॉस्चराइजर करने के अलावा यह स्किन से मुंहासों के दाग धब्बों को भी मिटाने में मदद करता है।

अगर आप चाहें तो इसे किसी अन्य तेल के साथ मिला कर चेहरे के लिये सीरम तैयार कर सकती हैं। आज हम इसी बात पर टिप्स देंगे कि आप नारियल तेल को किस तरह से स्किन पर लगा कर फायदे उठा सकती हैं। आइये जानें...

1. साफ त्वचा पाएं
साफ त्वचा पाने के लिये यह स्क्रब काफी असरदार है। इस स्क्रब को बनाने के लिये आपको शहद, ओट्स और नारियल तेल चाहिये। इन सभी चीजों को मिक्स सकरें और पेस्ट तैयार करें। फिर इसे अपने हाथों से चेहरे पर लगा कर गोल गोल स्क्रब करें। यह हर तहर की स्किन पर सूट करता है। इससे डेड स्किन हटती है और स्किन में चमक आती है। यह स्किन का मॉइस्ट भी करता है। यह ट्रीटमेंट उनके लिये अच्छा है जिनके चेहरे पर मुंहासे आदि है।

2. डार्क स्पॉट के लिये
अक्सर चेहरे पर मुंहासे के दाग रह जाते हैं जो कि काफी दिनों के बाद जाते हैं। लेकिन इस ट्रीटमेंट से आपको काफी फायदा होगा। इसके लिये आपको नारियल तेल, लेवेंडर ऑइल और frankincense essential oiमिनाना होगा। आपको ये तीनों चीजों को मिला कर किसी गहरे कांच की शीशी में भर कर रखनी होगी। फिर इसे ड्रॉपर से लगाना होगा। इसे हर रात सोने से पहले लगाएं। कोशिश करें कि अपनी स्किन को अच्छी तरह से मसाज करें जिससे तेल आपकी स्किन में पूरी तरह से समा जाए।

3. ड्राय स्किन के लिये
इसके लिये आपको चाहिये कच्ची शहद और नारियल तेल। शहद स्किन को काफी अच्छी तरह से हाइड्रेट करती है और स्किन को बिल्कुल नुकसान नहीं करती। इन दोनों चीजों को मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं और कछ मिनट के लिये लगा छोड़ दें। फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें।

4. डीप क्लीजिंग के लिये
घर पर अगर आपको डीप क्लीजिंग करनी हो तो आपको बेकिंग सोडा और नारियल तेल लेना होगा। बेकिंग सोडे मे antibacterial और anti inflammatory गुण होते हैं। यह पोर्स को डीप क्लींज करता है और जिन लोंगो को ब्लैकहेड या एक्ने होता है उनके लिये यह काफी अच्छा है।

5. झाइयों के लिये
नारियल के तेल मे थोड़ा सा हल्दी मिक्स कीजिये और उसमें थोड़ा सा दूध मिलाइये। दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो कि स्किन को ब्राइट कर देगा और इसके रेगुलर यूज़ से आपको हाइपरपिगमेंटेशन से छुटकारा मिलेगा। हल्दी और नारियल तेल दोंनो ही आपकी स्किन को सूट करते हैं।

6. चमकदार त्वचा के लिये
अगर आप नारियल तेल में एक विटामिन ई की कैप्सूल मिला कर लगाएं तो आपकी स्किन के लिये काफी अच्छा होगा। विटामिन ई स्किन के लिये काफी अच्छी होती है। आपको काफी सारे प्रोडक्ट में विटामिन ई मिला हुआ दिख जाएगा। अपने चेहरे पर दोंनो चीजों को मिला कर लगाएं और 10 मिनट तक इसे लगा छोड़ दें। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट होगी और एजिंग पता नहीं चलेगी। अगर इसे आप रात में मास्क की तहर लगाएगी तो दूसरे दिन सुबह आपकी स्किन साफ और चमकदार दिखेगी।

7. एजिंग स्किन के लिये
वह स्किन जिसकी उम्र बढ रही है उसे नारियल तेल और रोजहिप ऑइल की जरुरत पड़ेगी। आप इन चीजों को सीरम या मास्क की तरह से यूज कर सकती हैं। वे लोग जिन्हें सोते वक्त चेहरे को ऑइली नहीं रखना है उनके लिये यह बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपको बस कुछ बूंद नारियल तेल और रोजहिप ऑइल की मिक्स कर के चेहरे पर लगानी होगी। फिर इसे टिशू पेपर से 1 घंटे के बाद पोछ दें। रोजहिप ऑइल लगाने से चेहरे की एजिंग धीरे धीरे कम होने लगती है और स्किन के अदंर कोलाजेन बनने लगता है।



Click it and Unblock the Notifications
