Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
ताजगी भरे चेहरे के लिए घर पर करें ऐसे फेशियल मसाज
हर खूबसूरत महिला की खूबसूरती उसके खूबसूरत और तीखे नैन नख्श से मालूम चलती है। एक स्वस्थ और फ्रेश चेहरा हर लड़की के खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। थकान और नींद पूरी नहीं होने के कारण चेहरा डल और बेजान सा नजर आता है। वर्कलोड, पॉल्यूशन और रिलेशनशिप में तनाव ऐसी कई चीजें है जो आपके चेहरा का नूर छीन लेती है। जाहिर है इससे आपका चेहरे मुरझाया हुआ नजर आता है।
अपने चेहरे को तरोताजा करने के लिए आप मसाज कर सकते हैं। इससे ना कवेल चेहरे की मसल्स को आराम मिलता है बल्कि सर्कुलेशन में भी सुधार होता है।

आइए जानते है कि घर पर ही कैसे आप रिफ्रेशमेंट के लिए कैसे मसाज देकर खुद को फ्रेश रख सकती हैं आप।
गालों के लिए-
अपनी उंगलियों को अपनी नाक के चारों ओर रखें और मॉश्चराइजर के साथ कानों तक अपने गालों की मसाज करें।
होंठों के लिए-
अपनी उंगलियों को अपनी ठोड़ी पर रखें और धीरे-धीरे बाहर व ऊपर की तरफ बढ़ाएं। अब उंगलियों को धीरे से अपने निचले होंठ, ऊपरी होंठ की तरफ लाएं और उसके बाद अपनी नाक के किनारों पर ले जाएं।
जॉलाइन-
अपना मुंह बंद रखें और अपने जबड़े के चारों ओर छोटे घेरे बनाकर मालिश करें।
माथे के लिए-
उंगलियों को माथे के बीच में रखें और धीरे-धीरे अपने सिर के किनारे की ओर मालिश करें।
आंखों के लिए-
उंगलियों की टिप पर थोड़ा आइज क्रीम रखें और उंगलियों को आंखों से आसपास रखें और आंखों के कोनों को ऊपरी दिशा में खींचें। फिर पलकों को अंगूठे से बंद करें और रिलैक्स करें। मसाज के बाद एक्स्ट्रा क्रीम या तेल स्पोंज से हटा दें।
इस बात का रखें ध्यान
चेहरे की मसाज करते हुए हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपको ऊपरी दिशा में मालिश करनी चाहिए और कभी भी नीचे कि तरफ मालिश ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
