Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
रोजाना 5 मिनट चेहरे पर ऐसे लगाएंगे टमाटर, होंगे ये 6 फायदे

घर की रसोंई में लाल-लाल टमाटर देख कर मन मानों ललचा जाता है। यह वही टमाटर हैं जो आपके खाने का स्वाद दोगुना कर देते हैं। टमाटर ना सिर्फ दाल में तड़का लगाने के काम आता है बल्कि इसकी चटनी भी हर किसी को बहुत पसंद होती है।
टमाटर को अगर खाने के बाद किसी चीज़ में यूज़ किया जाता है तो वह है चेहरे की खूबसूरती को निखाने के लिये। जी हां, टमाटर से आप अपनी स्किन की कई ढेर सारी प्रॉबल्म दूर कर सकते हैं।

आप टमाटर को फेस पैक में यूज कर सकती हैं या फिर उसके रस को सीधे चेहरे पर लगा कर दाग धब्बे साफ कर सकती हैं। टमाटर ऑइली स्किन के लिये बहुत ही अच्छा होता है। अगर आपके पास समय की कमी है तो केवल एक टमाटर को कुचल कर ही चेहरे पर लगा सकती हैं।
इसको दस मिनट तक के लिये लगा रहने दें और उसके बाद चेहरा धो लें। इसके रोजाना इस्तमाल से टैनिंग हटेगी और स्किन के पोर्स खुलेंगे।
अगर आप टमाटर को सलाद के रूप में खाती हैं तो अब से इसे अपनी ब्यूटी किट में भी शामिल कर लें। आइये जानते हैं टमाटर के रस से चेहरे को कितने फायदे मिलते हैं।

चेहरे के बड़े पोर्स को छोटा करे
चेहरे के बड़े पोर्स हमारे चेहरे को बूढा दिखाते हैं और साथ ही इसमें गंदगी आराम से जमा हो जाती है जिससे चेहरा खराब हो जाता है। आप चाहें तो अपने चेहरे के पोर्स को बदं कर सकती हैं। टमाटर को के रस को नींबू के रस के साथ मिक्स करें, उसमें कॉटन डुबोएं और चेहरे को पोंछ लें। इससे पोर्स छोटे होंगे।

मुंहासों से छुटकारा दिलाए
टमाटर में प्राकृतिक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं जो एक्ने को कम करने में सहायक होते हैं। टमाटर से जूस निकालिये और चेहरे पर लगाइये। इसे 20 मिनट के लिये छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

क्या आपकी स्किन ऑइली है
टमाटर के रस और नींबू के रस को एक साथ मिक्स कर के ऑइली स्किन को मसाज कीजिये। 20 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये।

Astringent की तरह करें यूज़
टमाटर में नेचुरल एसिड होता है जो कि एक्ने और एक्ने स्कार को Astringent बन कर साफ करने में मदद करता है। इसमें बहुत सारा विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि स्किन से ऑइल साफ करने में मदद करता है। इसको यूज़ करने के लिये आप चाहें तो टमाटर को पीस कर उसका रस निकाल कर उसमें खीरे का रस मिला कर आइस क्यूब्स में भर कर जमा दे और फिर उसे Astringent की तरह यूज़ करें।
सन टैनिंग मिटाने के लिये नींबू और टमाटर
नींबू का रस और टमाटर का पल्प मिला कर लगाने से सन टैनिंग हटती है और त्वचा कई दिनों के लिये टाइट हो जाती है। इस मिश्रण को सूखने दें और उसके बाद पानी से रगड़ कर पोंछ लें।

टमाटर से पाएं गोरी त्वचा
साफ और सफेद त्वचा पाने के लिये थोड़ा सा चंदन पाउडर एक कटोरे में डाल कर नींबू का रस और टमाटर का जूस डालें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगा कर 15 मिनट तक छोड़ दें और ठंडे पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
