Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सिर्फ चुटकीभर इस औषधि से 10 मिनट में गायब हो जाएंगे डार्क सर्किल

देर रात तक लेपटॉप पर काम करते हुए या नींद न पूरी होने के वजह से आंखों में सूजन और डार्क सर्किल बन गए। आंखों के आसपास डार्क सर्किल चेहरे की थकावट और स्ट्रेस की निशानी होती है। अगर आप कहीं बाहर जा रही हैं और आंखों में डार्कसर्किल नजर आ रहा है तो आप कितना भी मेकअप कर लीजिए।
आंखें थकी थकी और चेहरा बेजान ही नजर आएगां। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा चमत्कारी नुस्खा लेकर आएं हैं जिसके जरिए आप 10 मिनट में आंखों से डार्क सर्किल को छूमंतर कर देंगी। जी हां वो औषधि कोई और नहीं हमारे किचन के डब्बे में मिलनी वाली हल्दी है। सुनकर चौंक गए ना! हल्दी के औषधीय और आयुर्वेदिक गुणों के बारे में हर कोई जानता है, इसके अलावा सौंदर्य निखारने में भी यह हमेशा ही एक बहुपयोगी चीज मानी गई है। इसके खाने के अलावा सौंदर्य बढ़ाने के लिए उबटन के रूप में लगाने के भी कई फायदे हैं।

इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण घाव को ठीक करने के अलावा त्वचा संबंधी रोगों को भी दूर करता है। लेकिन शायद आपको पता नहीं कि आंखों के नीचे हल्दी का लेप लगाना आपको कितने चमत्कारी फायदे पहुंचा सकता है। आइए जानते है कैसे?
आंखों के डार्क सर्किल हटाएं
हल्दी एंटीसेप्टिक और एंटी-एजिंग होता है। यह लेप आपकी आंखों के नीचे के काले घेरे और झुर्रियां बहुत जल्दी खत्म करता है। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से आपको कभी भी आंखों के नीचे काले घेरे या सूजन की शिकायत नहीं होगाी। आंखों के आसपास के हिस्से की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है, साथ ही यह बहुत पतली होती है। इसलिए यहां इस्तेमाल की गई चीजें रक्त तक जल्दी पहुंच पाती हैं। आइए जानते है हल्दी के कुछ असरदार लेप के बारे में।
हल्दी, दूध और शहद
2 चम्मच हल्दी पाउडर में इतनी मात्रा में दूध और शहद मिलाएं कि उसका एक हल्का गाढ़ा लेप बन जाए। ध्यान रखें कि दूध और शहद समान मात्रा में हो, संभव हो तो हल्दी पाउडर की जगह कच्ची हल्दी को दूध में पीसकर पेस्ट बनाएं और फिर इसमें शहद मिलाएं।
ऐसे लगाएं
अब इसे आंखों के नीचे लगाकर 10 मिनट रखें और ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में किसी भी एक दिन, रात में सोने से ठीक पहले यह उपाय करें।
हल्दी और नींबू
2 चम्मच हल्दी के पाउडर और नींबू के रस में आपस मिलाकर एक आंखों के लिए पैक तैयार कर लें। अब इसे आंखों के आसपास सावधानी से लगाएं और 30 मिनट के बाद इसे धो लें।
फायदा
इसे लगानें से आंखों के आसपास की स्किन पहलें से साफ सुथरी और चमकदार नजर आने लगती है। हल्दी को नेचुरन ब्लीचिंग के तौर पर जाना जाता है। इसे लगाने से आंखों को राहत मिलती हैं।
हल्दी और छाछ
एक कॉटन बॉल को एक कप छाछ में भिगोएं फिर इसमें हल्दी छिड़के। उसके बाद इस कॉटन बॉल को आंखों के आसपास लगाएं और 15 मिनट के बाद इसे धो लें। इसे हफ्तें में पांच दिन लगाएं। छाछ से रक्तवाहिकाओं में कसावट लाता है और हल्दी से आंखों के आसपास की सूजन कम होती है।
इन बातों का रखे खास ख्याल
इस बात का खास ध्यान रखें कि हल्दी पाउडर को बिना किसी मॉइश्चर एजेंट के कभी भी आंखों के नीचे ना लगाएं। अगर लगाएं भी, तो बहुत देर तक ना रखें। अपने ऑरिजनल रूप में यह एक ड्राइंग एजेंट होता है जो त्वचा की तैलीयता कम करता है। क्योंकि आंखों के नीचे तैलीय ग्रंथियां नहीं पाई जातीं इसलिए यहां हल्दी-पानी का बार-बार लेप लगाना नुकसानदेह हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
