Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Rose Day पर लगाए ये Rose Mask, Valentine Day तक पाएं सुर्ख गुलाबी त्वचा..

आज रोज डे है, कई जवां दिल इस दिन एक सुर्ख लाल गुलाब देकर अपने दिल के जज्बातों का बयां करेंगे। ये गुलाब बहुत काम की चीज है, जहां लोग इसे देकर अपने दिल की बात जाहिर करती है तो वहीं लड़कियां अपने गुलाबी रंगत के लिए इसका फेसपैक लगाती हैं। गुलाब को फूलों का राजा यूं नहीं कहा जाता है, इसमें सुंदरता के साथ-साथ कई गुण होते हैं जो आपकी त्वचा, बालों और शरीर को स्वस्थ बनाते हैं।

अगर आपकी त्वचा में किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो आपको गुलाब जल का इस्तेमाल करना ही चाहिए, इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है जो त्वचा को पर्याप्त मात्रा में पोषण पहुंचा देती है। आइए जानते हैं कि रोज डे के मौके पर आप कैसे रोज का फेसपैक लगाकर चमकदार त्वचा पा सकती हैं और अपनी गुलाबी रंगत से वैलेंटाइन डे पर हसीन नजर आ सकती है।

रोज और वीट मास्क
इसे बनाने के लिये 2 चम्मच गुलाब की पंखुडियों का पावडर, 1 चम्मच गेहूं का चोकर और 2 चम्मच दूध मिक्स करें। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने दें। फिर इसे धो कर चेहरा पोछ लें। आपके चेहरे पर ग्लो आ जाएगा।

गुलाब, बेसन और दही पैक
गुलाब की पंखुडियों को पीस लीजिये, उसमें बेसन और दही मिलाइये। इसके बाद उसमें हल्का सा गुलाब जल डालिये जिससे वह गाढा पेस्ट बन जाए। इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाइये और सुखा लीजिये। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये।

गुलाब और चंदन पाउडर फेस पैक
ऑयली और एक्ने वाली त्वचा के लिये यह पैक अच्छा है। पिसी गुलाब जल की पंखुडि़यों को चंदन पाउडर के साथ मिलाइये। उमसें गुलाब जल और शहद मिलाइये और पेस्ट बना लीजिये। इसे गर्दन और चेहरे पर 15 मिनट के लिये लगाइये और बाद में ठंडे पानी से धो लीजिये।

गुलाब, चंदन और हल्दी पाउडर
गुलाब की पंखुडियों को पीस कर चंदन पाउडर के साथ मिलाइये और उसमें गुलाब जल तथा थोड़ी सी हल्दी मिला दीजिये। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाइये और 20 मिनट के लिये छोड़ने के बाद ठंडे पानी से धो लीजिये।

शहद के साथ गुलाब की पंखुडियां
अगर आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा बाल हों, तो आप गुलाब की पंखुडियों को शहद में भिगोकर लगाएं, इससे चेहरे के एक्ट्रा बाल निकल जाएंगे और आपके चेहरे पर चमक आ जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
