Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
घनी और आकर्षक आईब्रो पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में आईब्रो की अहम भूमिका होती है। अगर आईब्रो शेप में हो तो आंखों के साथ-साथ पूरे चेहरे की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। आंखों को सुंदर बनाने के लिए आईब्रो भी अच्छी तरह से तराशी हुई होनी चाहिए। भौंहों के आकार भी फैशन के हिसाब से बदल लिए जाते हैं। सत्तर के दशक में बेहद पतली आईब्रो देखने में आती थीं।

आजकल मोटी आईब्रो अधिक पोपुलर हैं। भौंहों का आकार चेहरे की बनावट पर निर्भर करता है। भौंहों की लंबाई हमेशा आँखों से लंबी होनी चाहिए। अगर आपकी भौंहें पतली है तो और आप भी मोटी और आकर्षक भौंहों की चाह रखती है तो केमिकल की बजाय आपको मोटी आइब्रो पाने के लिए प्राकृतिक तरीके ढूंढने चाहिए। यहां दिये प्राकृतिक उपायों की मदद से आप त्वचा पर बिना केमिकल का प्रयोग किए मोटी आइब्रो पा सकती है।

दूध
दूध में मौजूद प्रोटीन और विटामिन से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और वह फिर से ग्रो करने लगते है। इसके लिए रात को सोने से पहले कॉटन को दूध में डूबोकर आईब्रो के आस-पास लगाएं। इससे आपकी आईब्रो घनी और मजबूत होगी। यह सबसे आसान और सस्ता नुस्खा है जो काफी कारगर है।

कैस्टर ऑयल
यह कम खर्चीला लेकिन बेहद ही असरदार घरेलू उपाय है, जो निश्चित रूप से असर दिखाता है। इसके अलावा यह मोटी आईब्रो पाने का सबसे पुराना और सर्वाधिक इस्तेमाल में लाया जाने वाला उपाय है। इसे इस्तेमाल करने के लिए तेल को हल्के हाथों से अपनी आई ब्रो पर केवल 2-3 मिनट के लिये मसाज कीजिये और छोड दीजिये। इसके बाद चेहरे को हल्के गरम पानी और फेसवॉश से 30 मिनट के बाद धो लीजिये। कुछ दिन तक नियमित प्रयोग करने से फर्क आपको दिखायी देने लगेगा। अगर यह तेल लगाने पर जलन या परेशानी पैदा हो तो इसे ना प्रयोग करें।

नारियल तेल
रात को सोते वक्त अपनी आईब्रो पर नारियल तेल लाएं और पूरी रात ऐसे ही रहने दें। नारियल तेल में एंटी एजिंग की गुण पाए जाते हैं। आंखों के आस-पास हाथों पर नारियल तेल की कुछ बूंदे लेकर मसाज करें। इससे स्किन ग्लोइंग और मुलायम बनेगी। इसके इस्तेमाल से डार्क सर्किलऔर झुर्रियां नहीं पड़ती है।

प्याज का रस
प्याज में पाया जाने वाला सल्फर आईब्रो की ग्रोथ में बहुत ही फायदेमंद होता है। प्याज को अच्छी तरह से पीसकर उसका रस आईब्रो पर लगाएं। प्याज का रस लगाने से उस जगह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और आईब्रो में नए बालों की ग्रोथ होती है। नियमित रूप से इस रस को लगाने से आप जल्द ही मोटी आईब्रो पाने में सफल हो जायेगें।

एलोवेरा जूस
शरीर के लगभग हर समस्या के लिए एलोवेरा बहुत मददगार होता है। आप चाहें तो एलोवेरा जैल खरीद सकते हैं या इसकी ताजी पत्तियों से इसका जैल निकाल सकते हैं। इसके जेल से आइब्रो को बढ़ने में मदद मिलेगी। एलोवेरा आईब्रो के बालों को न्यूट्रिशन देने के साथ ही डैमेज बालों को भी ठीक करता है। अगर थ्रेडिंग के दौरान आपकी आईब्रो को कोई नुकसान पहुंचा हो, तो एलोवेरा जूस उसे रिपेयर कर आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाता है। इसे आप नियमित रूप से आइब्रो पर लगाएं।

अंडे की जर्दी
आईब्रो के लिए सप्ताह में दो बार भौंहों पर अंडे की जर्दी (अंडे का पीला भाग) लगाये। अंडे की जर्दी में पाया जाने वाला सेलेनियम भौंहों को पोषण देकर आईब्रो को घना बनाता है। यह प्रयोग कम से कम एक माह तक करें। आपको लाभ दिखाई देगा।

बादाम का तेल
बादाम का तेल आईब्रो का वॉल्यूम बढ़ाने के साथ-साथ उसको नरिश भी करता है। इसमें अधिक मात्रा में विटामिन ई होता है। जिससे यह बालों का ग्रोथ करता है। इसके लिए रोज सोने से पहले आईब्रो में बादाम के तेल से मसाज करें।



Click it and Unblock the Notifications
