Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
क्या कारण है कि ठुड्डी पर होने लग जाते है मुंहासे..
क्या आपको अक्सर ठुड्डी पर मुंहासे हो जाते हैं? यह असामान्य नहीं है। इस स्थान पर अक्सर मुंहासे हार्मोनल परिवर्तन या किसी आंतरिक गड़बड़ी के वजह से हो जाते है। कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि केवल तैलीय त्वचा के कारण ही मुंहासें आते हैं। परन्तु यह सही नहीं है, सूखी और मिश्रित त्वचा वाले वाले लोगों को भी मुंहासों की समस्या से जूझना पड़ता है।
मिश्रित त्वचा वाले लोगों का टी ज़ोन भी तैलीय होता है और बाकी के चेहरे की त्वचा सूखी या सामान्य होती है। ठुड्डी पर मुंहासे होने के पीछे अलग कारण है वो एज फैक्टर भी हो सकता है और ऑयली स्किन भी आइए जानते है कि आखिर क्यूं ठुड्डी पर मुंहासे हो जाते है।

तेलीय त्चचा के वजह से
रोम छिद्रों के बंद होने से तेल त्वचा के अन्दर ही रह जाता है। या ऐसा भी कहा जा सकता है कि तेल ग्रंथियों के अधिक सक्रिय होने के कारण भी त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं।

तनाव
तनाव के कारण उम्र बढ़ने के संकेत और झुर्रियां जिस तरह उम्र से पहले ही दिखने लगते है, उसी प्रकार अत्यधिक तनाव की वजह से ठुड्डी और चेहरे (टी-जोन) पर मुंहासें हो सकते है।

एक्ने बैक्टीरिया
प्रोपिओबैक्टीरियम एक्ने बैक्टीरिया (पी. एक्नेस) एक केमिकल उत्पन्न करता है जो तेल की संरचना को बदल देता है जिससे त्वचा में खुजली और जलन होती है।

हार्मोन्स में परिवर्तन
आपकी ठोडी पर आने वाले मुंहासे हार्मोन्स में परिवर्तन का संकेत करते हैं। सेबेशियास ग्रंथियां हार्मोन्स के नियंत्रण में होती हैं विशेष रूप से एंड्रोजन। सेबेशियस ग्रंथियां एंड्रोजन के परिसंचरण के प्रति बहुत संवेदनशील होती हैं।

जलन के कारण
त्वचा में जलन के कारण लालिमा, सूजन, गर्मी और असुविधा होती है। जब शरीर का प्रतिरक्षा तंत्र किसी बाहरी पदार्थ को लेने का प्रयतन करता है तो जलन होती है।

पाचन तंत्र की वजह से
पाचन तंत्र में खराबी होने से भी नाक और टी ज़ोन के आसपास मुंहासों की समस्या होती है।

मेकअप की वजह से
मेकअप और कॉस्टमेटिक में ज्यादा केमिकल होने की वजह से भी ठुड्डी पर मुहांसे निकल जाते है। ठुड्डी की त्वचा बहुत नर्म होती है, इसलिए यहां आसानी से संक्रमित हो जाती है।

ये भी है कुछ वजह से
टीनएजर्स में त्वचा के रोम छिद्रों का बंद होना मुंहासे आने का सबसे बड़ा कारण है और यह समस्या युवाओं में बहुत आम है। तनाव, गर्भावस्था, मासिक चक्र, जन्म नियंत्रण की गोलियां लेना प्रारंभ करना या बंद करना आदि बहुत आम कारण हैं जो इन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
