Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
चेहरे के अनचाहे बालों का चुटकियों में सफाया करे कच्चे पपीते का पैक
कई सारी महिलाओं को चेहरे पर अनचाहे बाल होने की परेशानी काफी ज्यादा हो जाती है। अक्सर चेहरे के अनचाहे बाल हटाने और रौनक बढ़ाने के लिए महिलाएं तरह-तरह की क्लीनिंग, थ्रेडिंग और वैक्सिंग का सहारा लेती हैं, जिससे लंबे समय बाद ही उनकी त्वचा ढीली और झुर्रियों से भरी दिखने लगती है।
यहां पर हम कुछ घरेलू तरीके ले कर आए हैं जो आपको अनचाहे बालों से मुक्ती दिला सकते हैं। इनमें ना तो ज्यादा खर्चा होता है और ना ही इसके कोई साइड इफेक्ट ही होते हैं। कच्चा पपीता अनचाहे बालों को हटाने में काफी कार्यगर होता है।
यह बालों में चिपक कर उसे मजबूती के साथ तोड़ता है। यहां पर हम तीन होममेड कच्चे पपीते का फेस पैक बनाना सिखा रहे हैं जो आप के शरीर और चेहरे के अनचाहे बालों को निकालने में मदद करेगा।

1. कच्चा पपीता + हल्दी
सामग्री-
- कच्चे पपीते का पेस्ट
- 2-3 टीस्पून हल्दी
कैसे बनाएं- कच्चे पपीते के छिलके को छील कर उसे ब्लेंड कर दें! अब इस पिसे पपीते के पेस्ट में हल्दी मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा कर 15 मिनट रखें। फिर इसे धो लें और इस विधि को हफ्ते में दो या तीन बार जरुर करें।

2. कच्चा पपीता + एलो वेरा जेल
सामग्री-
- कच्चा पपीता पेस्ट
- 1 टीस्पून हल्दी
- 2 टीस्पून एलो वेरा जेल
- 2 टीस्पून बेसन
कैसे बनाएं-
एक कटोरी में कच्चे पपीते का पेस्ट डाल कर उसके साथ हल्दी, बेसन और एलो वेरा जेल मिलाएं। आप चाहें तो एलो वेरा ताजी पत्तियों से निकाल सकती हैं। इन सभी चीजों को मिक्स कर दें और चेहरे पर लगाएं। फिर इसे चेहरे पर लगा कर 20 मिनट तक छोड़ दें। उसके बाद इसे पानी से रगड कर धो लें। आप इसे रेगुलर चेहरे पर लगा सकती है

3. कच्चा पपीता + बेसन
सामग्री-
- कच्चे पपीते का पेस्ट
- 1 टीस्पून हल्दी
- 2 टीस्पून बेसन
कैसे बनाएं-
1 टीस्पून हल्दी और 2 टीस्पून बेसन का पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर 20 मिनट रखें। फिर चेहरे को रगड कर धो लें। आप इसे शरीर के उन सभी हिस्से पर लगा कसती हैं जहां पर बहुत ज्यादा बाल हैं।

4. मॉइस्चराइजर
इस पैक को लगाने से पहले ये सलाह दी जाती है कि आप अपने चेहरे को पहले स्टीम कर लें जिससे आपके बंद पोर्स खुल जाएं। जिससे आपके अनचाहे बाल आराम से निकल सकें। पैक को लगाने के बाद चेहरे या बॉडी पर मॉइस्चराइजर लगाएं जिससे स्किन रूखी ना हो।

सावधानाी -
कोई भी पैक लागने से पहले एक पैच टेस्ट जरुर कर लें जिससे स्किन पर एलर्जी ना हो। इन सभी पैक्स में हल्दी का यूज़ किया गया है जो कि कई लोंगो को एलर्जी दे सकता है। खासतौर पर वो लोग जिनकी स्किन काफी संवेदनशील है। हांलाकि हल्दी अनचाहे बाल को निकालने में बहुत ही बेस्ट साबित होती है।



Click it and Unblock the Notifications
