Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
कपूर के तेल में छिपे है कुदरती गुण, बालों और चेहरे के लिए है खूब फायदेमंद
घर में किसी भी मांगलिक काम में हवन और पूजा आदि कामों में कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। कहा जाता है कि इसमें ऐसे एंटी बैक्टीरियल तत्व मौजूद होते हैं जो कई तरह के खतरनाक वायरस से भी लड़ने में मदद करते हैं।
कपूर के इन्हीं खास गुणों के कारण केवल पूजा पाठ में ही नहीं, बल्कि सौंदर्य प्रसाधनों में भी कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। कपूर को स्किन और बाल दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
आयुर्वेद में भी इसके बारे में काफी कुछ बताया गया है। बालों और चेहरे के खूबसूरती बढ़ाने के लिए कपूर के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। कपूर का तेल चेहरे और बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करता है।
कपूर में एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण होते हैं। जो कई तरह के संक्रमण का नाश करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बदलते मौसम में होने वाली त्वचा संबंधी बीमारियों से भी कपूर निजात दिलाता है। कपूर का धुआं हवा में मौजूद कई तरह के वायरस खत्म करता है।

मुहांसे कर देगा दूर
कपूर के तेल को त्वचा पर लगाने से फोड़े-फुंसी और मुंहासे ठीक होने लगते हैं। इससे न केवल मुंहासों में कमी आती है, बल्कि यह त्वचा पर मुंहासों के पुराने दाग-धब्बों को भी जड़ से समाप्त कर देता है।

नहीं रहेंगी फटी एड़ियां
एक टब में गुनगुना गर्म पानी लें और उसमें थोड़ा सा कपूर का तेल डालें। अब इसमें कुछ देर अपने पैरों को डुबोकर बैठ जाएं। इससे आपकी एड़ियां साफ हो जाएंगी और फटी एड़ियां भी जल्दी ही ठीक हो जाएंगी। यदि आपके पैरों में कोई इंफेक्शन या फंगस लगा हो, तो भी ऐसा करने से फंगस हट जाएंगे और साथ ही दर्द से भी राहत मिलेगी।

रोके बालों का झड़ना
कपूर का तेल बालों में लगाने से बाल जल्दी बढ़ने लगते हैं, मजबूत होते हैं और झड़ना भी रुक जाते हैं। इसके लिए कपूर का तेल दही में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं और आधे से 1 घंटे बाद बाल धो लें।

जले-कटे के घाव हटाए
स्किन में यदि कोई जले या कटे का निशान हो तब भी कपूर का तेल उस हिस्से पर लगाने से निशान हल्के होते चले जाएंगे।

इस तरह बनाएं कपूर का तेल
वैसे तो कपूर का तेल बाजार में भी उपलब्ध होता है, लेकिन इसे घर पर भी बड़ी ही आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसे घर पर बनाने के लिए नारियल के तेल में कपूर के कुछ टुकड़े डालें और किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें। कुछ समय में नारियल का यह तेल कपूर के सत्वों को ग्रहण कर लेगा और ये हो गया तैयार कपूर का तेल।



Click it and Unblock the Notifications
