Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर ऐसे लगाएं नारियल का तेल, इन चीजों के साथ मिक्स करके लगाएं
खिलखिलाती और ग्लोइंग स्किन हर किसी को अट्रेक्टिव लगती है। चेहरे की ग्लो बढ़ाने के लिए आपको अपने डेली रुटीन के साथ कुछ चीजों पर ध्यान देना होगा। इसके लिए आपको किसी महंगे और ब्रांडेड प्रॉडक्ट की जरुरत नहीं है। आप घर में रखे नारियल के तेल से भी अपनी स्किन को खूबसूरत और मुलायम बना सकती हैं। स्नान करने से पहले मालिश के लिए थोड़ा समय देकर त्वचा को निखरी, नमी युक्त और कोमल बना सकती हैं।
आइए जानते है कैसे नारियल तेल से आप अपने चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

नारियल तेल और नींबू का रस
नारियल का तेल बालों और त्वचा के लिए सबसे बढ़िया होता है। नारियल के तेल में यदि नींबू का रस मिला दिया जाए तो ये अधिक गुणकारी बन जाता है। एक बाउल में 3 छोटे चम्मच नारियल का तेल और आधे नींबू का रस मिलाएं। नहाने के 10 मिनट पहले पूरे शरीर पर हल्के हाथों से मालिश करें, खासतौर से हाथ, गले और कोहनियों, घुटनों पर। इससे टैनिंग, त्वचा का कालापन दूर होता है।

नींबू, गन्ने, अंगूर और सेब का रस
एक बाउल में नींबू का रस, अंगूर का रस, सेब का रस और गन्ने का रस बराबर मात्रा में मिला लें। अगर आपकी त्वचा सूखी या खुरदरी है तो इसमें आधा चम्मच चाहे तो नारियल का तेल भी मिला लें। तैयार मिश्रण से चेहरे समेत पूरे शरीर पर अच्छी तरह से 5 मिनट तक मालिश करें। चेहरे पर लगाते समय रुई के फाहे को मिश्रण में भिगोकर लगाएं और 10 मिनट बाद नहा लें। यह मसाज त्वचा की रंगत निखारने व निखार बनाए रखने में मददगार है।

ओट्स, गुलाबजल, नींबू का रस और दूध
बाउल में एक छोटा चम्मच नींबू का रस, 2 छोटे चम्मच ओट्स, एक छोटा चम्मच दूध और गुलाब जल को मिलाकर पेस्ट बना लें। दूध की जगह आप चाहे तो नारियल तेल भी मिलाकर लगा सकते हैं। नहाने से पहले 5-7 मिनट तक इससे मालिश करें। इससे मृत त्वचा निकलने के साथ-साथ त्वचा निखरी नज़र आती है।

विटामिन-ई ऑयल के साथ नारियल तेल
नारियल तेल में विटामिन-ई ऑयल और ग्लिसरीन को एक बाउल में इन सभी का मिश्रण तैयार कर लें। नहाने से पहले इस मिश्रण से शरीर की मालिश करें। यदि पूरे शरीर पर संभव न हो तो हाथ-पैर, गले व चेहरे पर जरूर कर सकती हैं। मालिश करने के 15-20 मिनट बाद नहा लें। इससे त्वचा नमीयुक्त बनी रहती है व अतिरिक्त मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं पड़ती।



Click it and Unblock the Notifications
