Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
मटर के गोल-गोल दानों से बने स्क्रब से पाएं ग्लोइंग स्किन, जानिए इस फेसपैक के और भी फायदे
आलू मटर की सब्जी, मटर पुलाव और मटर की कई डिशेज आपको खाने में काफी लजीज लगती होगी। मटर की सब्जी खाने में जितनी टेस्टी लगती है आपको जानकर हैरानी होगी कि मटर का इस्तेमाल हम न सिर्फ सब्जी बनाने में बल्कि प्राकृतिक तौर पर सुंदर त्वचा पाने के लिए भी कर सकते हैं। मटर को एक प्राकृतिक स्क्रब भी माना जाता है।
इतना ही नहीं, बल्कि मटर के सेवन करने से जवां बने रह सकते हैं। कई रिसर्च में भी ये साबित हो चुका है कि हरी मटर का सेवन करने से जवां बनाए रखने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि मटर का फेसपैक कैसे आपके चेहरे की चमक बढ़ाने में मदद मिलती है।

ऐसे बनाए मटर का फेसपैक
मटर को पानी में थोड़े से मटरों को उबाल लें और फिर उन्हें कूट पीसकर उनका लेप यानि पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर रगडें और 15 से 20 मिनट के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। यह चेहरे की खोई हुई चमक को वापस लाता है और चेहरे की गंदगी को दूर करता है। मटर का उबटन चेहरे से झांई और धब्बों को भी मिटाता है। दूध में भुनी हुई मटर के दानों और नारंगी के छिलकों को पीसकर उबटन तैयार कर सकते हैं और इसे चेहरे पर मलें। यह आपके रंग और रूप को संवारेगा।

हरी मटर से बने रह सकते हैं जंवा
हरी मटर शरीर को चुस्त दुरूस्त रखती है। हरी मटर में मौजूद फाइटोन्यूटिंस और कैरोटिन शरीर को उर्जावान और हमेंशा जंवा बनाएं रखने में शक्ति देता है।

मृत कोशिकाएं हटाएं
मटर का फेसपैक आपकी स्किन को भीतर से पोषण देता है, साथ ही इससे स्किन की सतह पर जमा होने वाले धूल-मिट्टी के कण भी साफ हो जाते हैं। ये स्किन की मृत कोशिकाएं को हटाकर चेहरे को निखरी और बेदाग त्वचा बनाने में मदद करता है। इसके लिए हरी मटर का फेसपैक नियमित रूप से चेहरे पर लगाएं।

दे सूजन और जलन में राहत
सर्दियों के समय में हाथों में होने वाली सूजन में मटर के काढ़े को हल्का गरम करके उसमें थोडी देर के लिए उंगलियों को डालकर रखने से सूजन कम होती है। यदि सूजन शरीर में है तो मटर के उबले हुए पानी से नहाने से शरीर की सूजन खत्म होती है। यदि किसी वजह से त्वचा जल गई हो तो हरी मटर का पेस्ट लगा लें। यह तुरंत राहत देती है।



Click it and Unblock the Notifications
