Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
धूप में निकलते ही झुलस जाती है त्वचा, हो सकते है ये कारण
सर्दियों में धूप सेंकना का मजा ही कुछ और होता है, इसके अलावा धूप से शरीर को विटामिन डी मिलता है जो सेहत के साथ ही हडि्डयों के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ लोगों की स्किन बहुत संवेदनशील होती है। थोड़ी सी भी धूप में निकलते हैं उनकी त्वचा झुलस जाती है। सूर्य में मौजूद खतरनाक यूवी किरणों की वजह से सनटैन और सनबर्न जैसी स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। लेकिन कुछ लोगों में यह समस्या गंभीर होती है।
चंद मिनटों के लिए धूप में निकलने से लोगों में सनबर्न की समस्या हो जाती है, आइए जानते है इसके पीछे असल क्या कारण हो सकते हैं।

बेसबॉल कैप पहनें
बीच पर ज्यादा सनबर्न की समस्याएं होती है, वहां देखा गया है कि ज्यादात्तर लोग वहां हैट लगाकर घूम रहे होते है। अगर आप बीच पर घूमने गए है तो आपको काफी देर तक बाहर धूप में रहना है तो ऐसे में आपको सही टोपी का चुनाव करना होगा। हैट या दूसरी तरह की टोपी पहनने से बेहतर है कि आपको बेसबॉल कैप पहननी चाहिए। बेसबॉल कैप लगभग 98% यूवी किरणों को रोक देते हैं। इसके अलावा बालों को धूप से बचाने के लिए आप कोई हेयरस्टाइल न अपनाएं बल्कि सीधा पीछे की तरफ कंघी करें।

दो बार लगाएं सनस्क्रीन
कई बार सनस्क्रीन लगाने के बाद जब आप बाहर जाते हैं फिर भी आपको सनबर्न हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किसी भी सनस्क्रीन का तेज धूप में बस कुछ घंटे असर रहता है उसके बाद उनका असर कम हो जाता है। इसलिए अगर आपको कई घंटों तक धूप में रहकर काम करना हो तो ऐसे में हर 45 मिनट के बाद चेहरे को धुलकर फिर से सनस्क्रीन लगायें।

सोच समझकर खरीदें
कई लोग खराब गुणवत्ता वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं और इस वजह से भी वे बार-बार सनबर्न के शिकार हो जाते हैं। एसपीएफ के साथ साथ क्रीम में जिंक ऑक्साइड और टाइटेनियम ऑक्साइड भी होना चाहिए जो यूवी किरणों को स्किन तक पहुंचने से पूरी तरह रोक देते हैं। अच्छी गुणवत्ता वाले सनस्क्रीन काफी देर तक टिकते भी हैं। इसलिए सनस्क्रीन खरीदने से पहले पीछे इसमें मौजूद कंटेट को आराम से पढ़ लें।

बर्फ, रेत और पानी से भी होता है सनबर्न
आपको जानकर हैरानी होगी कि ठंडे या बारिश के मौसम में भी आप सनबर्न का शिकार हो सकते हैं। लगभग 80 प्रतिशत यूवी किरणे बादलोंसे गुजरती हैं। बर्फ, रेत, पानी और अन्य सतहें यूवी किरणों को रिफलेक्ट करती हैं जो आपकी त्वचा को सूर्य के प्रकाश के सीधे संपर्क में आने से भी अधिक गंभीर रुप से जला देती है। इसलिए स्विमिंग करने से पहले या किसी रतीली जगह जाने से पहले अपने डॉक्टर से जरुर सलाह लें।

50 यूपीएफ वाली टी-शर्ट पहनें
बीच पर या धूप में हाफ स्लीप्स टी-शर्ट पहनने से बचें। अधिकतर टी शर्ट का यूपीएफ 6 होता है। यूपीएफ कपड़ो के लिए ठीक वैसा ही मापक है जैसे एसपीएफ सनस्क्रीन के लिए होता है। इसलिए धूप में बाहर जाते समय कम से कम यूपीफ 50 वाले फुल स्लीव टी-शर्ट पहन कर जायें।



Click it and Unblock the Notifications
